आप भी उसकी कहानी का एक हिस्सा
1938 में एक मसीही रेडियो कार्यक्रम के रूप में आरम्भ हुई यह सेवकाई आज एक वैश्विक मल्टीमीडिया सेवकाई बन चुकी है, जो संसार भर में परमेश्वर के वचन को लोगों तक पहुँचा रही है। आइए, हम मिलकर लोगों को जीवन भर परमेश्वर के वचन से जुड़ने में सहायता करें।
परमेश्वर के प्रेम के सत्य को साझा करें
सम्पूर्ण दिन, अगण्य स्थानों में एवं विश्व के दर्जनों देशों में, लाखों लोग हमारी प्रतिदिन की रोटी पढ़ते हैं। और प्रत्येक जो उसके पन्ने खोलता है, एक बात हमेशा सच है: यह यीशु मसीह के साथ एक आनंददायक सम्बन्ध और परमेश्वर के पवित्र वचन में पायी जानेवाली अनंत बुद्धिमत्ता की ओर इंगित करती है। परमेश्वर के वचन को सभी तक पहुँचाने में हमारे साथ सहभागिता करें और आपके दान के लिए धन्यवाद।
खाता नाम: Our Daily Bread India Foundation
खाता संख्या: 35633346236
IFSC कोड: SBIN0002288 (0 शून्य का अंक है)
भुगतान संदर्भ (Payment Reference): यदि आप किसी विशेष उद्देश्य के लिए दान कर रहे हैं, तो कृपया एक संदर्भ नोट अवश्य जोड़ें।
कृपया ध्यान दें: हम FCRA सक्षम नहीं हैं; केवल भारतीय बैंक खाताधारकों से ही दान स्वीकार किए जाते हैं।
1. भाषा की बाधाओं को दूर करें
हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगु, मलयालम, बांग्ला, कन्नड़ तथा अन्य भाषाओं में बाइबल-आधारित संसाधनों के सृजन, अनुवाद और वितरण में अपना योगदान दें।
2. पूरे देश तक पहुँचें
मुद्रित और डिजिटल माध्यमों के द्वारा देश भर के विश्वासियों तक भक्तिपाठ और बाइबल-अध्ययन संसाधन पहुँचाने में सहायता करें, ताकि आर्थिक स्थिति किसी के लिए भी बाधा न बने।
3. हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करें
बच्चों, युवाओं, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु-वर्गों के लोगों तक बाइबल में निहित बुद्धि पहुँचाने में सहभागी बनें।
4. भटके हुओं तक आशा पहुँचाएँ
जिन लोगों को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, उन्हें उनकी आवश्यकता की घड़ी में बाइबल-आधारित प्रोत्साहन पहुँचाने में सहायता करें।