कुछ मायनों में राजा की कहानी वही समाप्त होती है जहाँ से शुरू हुई थीIजो स्वर्ग के खोने से शुरू हुआ था वह स्वर्ग को पाने में समाप्त होता हैIराजा की अपनी भविष्यवाणी के अनुसार विद्रोही और उसके सभी अनुयायियों को पराजित किया जायेगा और पृथ्वी से हटा दिया जाएगाIविनाशकारी अंत समय की घटनाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से,राजा अपने शत्रुओं की इच्छा को वैसे ही तोड़ देगा जैसे उसने दक्षिण के राजकुमार की मज़बूत पकड़ को तोड़ दिया था,और तब अंत में राजा सभी शत्रुओं को परास्त करके अपनी प्रजा के बीच सदा के लिए रहने को लौट आएगाI

अभी के लिए,कोई भी यह कल्पना भी नहीं कर सकता कि राजा ने उनके लिए क्या इकठ्ठा कर के रखा है जिन्होंने उस पर भरोसा किया हैI कई मायनों में उसका भविष्य भी उसके अतीत के सामने ढका हुआ हैI जो हम जानते है,वो यह है कि राजा के आने का समय अप्रत्याशित/आश्चर्यजनक होगाI हम यह भी जानते है कि अब तक राजा के विचार हमेशा भले और बुद्धिमानी के रहे हैIहम जानते है कि उसने हमें उस पर भरोसा करने का कारण दिया है,हमारे जीवन के साथ,हमारे भय के साथ और बाकी की कहानी के साथ जैसे-जैसे वह सामने आती हैI

यह हमारी कहानी है,यह हमें याद दिलाती है कि हम कौन है,कहाँ से आए है,और कहाँ जा रहे हैIयह हमें राजा की स्वतंत्र दुनिया में हमारे चुनावों को देखने में हमारी सहायता करती हैI