
अंधियारे से ज्योति के तरफ
कोई भी आकाश को उसके गहरे अवसाद से बाहर नहीं निकाल सका। एक ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उन्हें दक्षिण पश्चिम एशिया के एक मिशनरी अस्पताल में ले जाया गया। आठ ऑपरेशनों के बाद उसकी टूटी हड्डियों को ठीक किया गया, लेकिन वह खाना नहीं खा सका। निराशा शुरू हो गई। उसका परिवार प्रबंध करने के लिए उस पर निर्भर था, जो वह नहीं कर सकता था, इसलिए उसका दुनिया और अधिक अंधकारमय हो गया।
एक दिन एक अतिथि ने आकाश को उसकी भाषा में यूहन्ना का सुसमाचार पढ़ा और उसके लिए प्रार्थना किया। परमेश्वर का मुफ्त उपहार यीशु के द्वारा क्षमा और उद्धार के आशा से प्रभावित होकर, उसने उन पर अपना विश्वास रखा। उसका अवसाद तुरंत छोड़ दिया। जब वह घर लौटा, शुरुआत में वह अपने नए पाए हुए विश्वास के बारे में बताने से डरा था। अनंतः, हालाँकि, उसने अपने परिवार को यीशु के बारे में बताया—और उनमें से छः लोगों ने भी उस पर भरोसा किया!
युहन्ना का सुसमाचार एक अंधकारमय संसार में ज्योति का स्रोत है। उसमें हम पढ़ते हैं “... जो कोई उस (यीशु) पर विश्वास करें वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।” हम पाते हैं की “... जो मेरा (यीशु) का वचन सुनकर ...विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है...” (5:24)। और हम यीशु को कहते हुए सुनते हैं, “... “जीवन की रोटी मैं हूँ: जो मेरे पास आता है वह कभी भूखा न होगा,...” (6:35)। वास्तव में, “जो सत्य पर चलता है, वह ज्योति के निकट आता है, ..” (3:21)।
जिन समस्याओं का हम सामना करते हैं वे महान हो सकते हैं, लेकिन यीशु अतिमहान है । वह हमें “बहुतायत का जीवन” (10:10) देने आया। आकाश की तरह, आप भी अपना विश्वास यीशु पर डालें--जो संसार का आशा और सारे मानव के लिए ज्योति।

मदद के लिए एक पुकार
डेविड विल्स वाटरस्टोन्स बुकशॉप में ऊपर था जब वह नीचे आया और उसने पाया कि बत्तियाँ बंद थीं और दरवाज़े बंद थे। वह दुकान के अंदर फंसा हुआ था! और, यह नहीं जानते हुए, की क्या करना है उन्होंने ट्विटर की ओर रुख किया और ट्वीट किया: "हाय @Waterstones मैं आपके ट्राफलगर स्क्वायर किताबों की दुकान में 2 घंटे से बंद हूँ। कृपया मुझे बाहर निकाले। उसके ट्वीट के तुरंत बाद ही उसे छुड़ाया गया।
जब हम मुसीबत में हों तो मदद पाने का रास्ता होना अच्छा है। यशायाह ने कहा कि कोई है जो हमारे पुकार का उत्तर देगा जब हम अपने ही बनाये हुए समस्यायों में फँस जाते हैं। भविष्यवक्ता ने लिखा है कि अपने लोगों पर परमेश्वर ने गैर-जिम्मेदार तरीके से धार्मिक भक्ति का अभ्यास करने का आरोप लगाया था। वे धर्म की गतियों से गुजर रहे थे लेकिन गरीबों के अपने उत्पीड़न को खोखले और स्वार्थी कर्मकांडों से छिपा रहे थे (यशायाह 58:1-7)। इसे प्रभु खुश नहीं थे । परमेश्वर ने उनसे अपनी आँखें छिपा लीं और उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर नहीं दिया (1:15)। उन्होंने उनसे पश्चाताप करने और दूसरों की परवाह करने के बाहरी कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए कहा (58:6-7)। वे ऐसा करते तो उन्होंने उनसे कहा, “तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दुहाई देगा और वह कहेगा, 'मैं यहाँ हूँ।' यदि तू अंधेर करना और उँगली उठाना, और, दुष्ट बातें बोलना छोड़ दे,” (पद 9)।
आइए हम गरीबों के करीब जाएं, उनसे कहें: "मैं यहां हूं।" क्योंकि परमेश्वर हमारी दोहाई को सुनता है और हम से कहता है, “मैं यहां हूं।”

आत्मा में स्वतंत्र
न ऑरविल और न ही विल्बर राइट के पास पायलट का लाइसेंस था। न ही दोनों कॉलेज गए थे। वे साइकिल मैकेनिक थे जिनके पास एक सपना था और उड़ने का कोशिश करने का साहस था। 17 दिसंबर, 1903 को, उन्होंने अपने राइट फ़्लायर को चार अलग-अलग उड़ानों में चलाया। सबसे लंबा समय केवल एक मिनट तक चला, लेकिन इसने हमारी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया।
न ही पतरस और न ही युहन्ना के पास प्रचार करने का लाइसेंस था। न ही दोनों सेमिनरी गए थे। वे मछुआरे थे, यीशु के आत्मा से भरे हुए, साहसपूर्वक सुसमाचार को प्रकट किया: “और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिसके द्वारा हम उद्धार पा सके।” (प्रेरितों 4:12)।
राइट ब्रदर्स के पड़ोसियों ने उनके उपलब्धि का तुरंत सराहना नहीं किया। उनके गृहनगर के अखबार ने उनकी कहानी पर विश्वास नहीं किया, और कहा कि भले ही सच हो, सार्थक होने के लिए उड़ान बहुत संक्षिप्त था। जनता के यह पहचानने से पहले कि उन्होंने वास्तव में क्या किया है, उन्हें अपने विमानों को उड़ाने और परिष्कृत करने में कई और साल लग गए।
धार्मिक अगुवे पतरस और यूहन्ना को पसंद नहीं करते थे, और उन्होंने उन्हें आदेश दिया कि वे दूसरों को यीशु के बारे में बताना बंद करें। पतरस ने कहा, बिल्कुल नहीं। “क्योंकि यह तो हम से हो नहीं सकता, कि जो हमने देखा और सुना है, वह न कहें।” (पद 20)।
हो सकता है कि आप स्वीकृत सूची में न हों। शायद आप उन लोगों द्वारा तिरस्कृत हैं जो सूची में हैं। यदि आपके पास यीशु का आत्मा है, तो आप उसके लिए साहसपूर्वक जीने के लिए स्वतंत्र हैं!

चॉकलेट बर्फ के टुकड़े
स्विट्ज़रलैंड के ओल्टेन के निवासी, पूरे शहर को चॉकलेट के टुकड़े के बौछार से ढंके हुए देखकर चकित थे। पास के एक चॉकलेट फैक्ट्री में वेंटिलेशन सिस्टम खराब हो गया था, जिससे कोको को हवा में हवा में गया और उस क्षेत्र को मिष्ठान्न अच्छाई से भर दिया। चॉकलेट कोटिंग चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक सपने का सच होने जैसा लगता है!
जबकि चॉकलेट किसी के पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता, परमेश्वर ने इस्राएलियों को स्वर्गीय वर्षा प्रदान किया जिसने पोषण प्रदान किया। जब वे रेगिस्तान से यात्रा कर रहे थे, वे मिस्र में अपने पीछे छोड़े गए भोजन के बारे में कुड़कुड़ाने लगे। इसके उत्तर में, परमेश्वर ने उन्हें बनाये रखने के लिए कहा "देखो, मैं तुम लोगों के लिये आकाश से भोजन वस्तु बरसाऊँगा;" (निर्गमन 16:4)। हर दिन जब सुबह ओस सूखता था, तो भोजन का एक पतला टुकड़ा रह जाता था। लगभग बीस लाख इस्राएलियों को निर्देश दिया गया था कि जितना जरूरत हो वे उस दिन उतना ही इकट्ठा करें। चालीस वर्षों तक रेगिस्तान में भटकने के दौरान, वे मन्ना में परमेश्वर के अलौकिक प्रावधान द्वारा पोषित हुए।
हम मन्ना के बारे में थोडा जानते हैं इसके अलावा की “... वह धनिया के समान श्वेत था, और उसका स्वाद मधु के बने हुए पूए का सा था।” (पद 31)। भले ही मन्ना चॉकलेट के एक स्थिर आहार के रूप में आकर्षक न लगता हो, परमेश्वर का अपने लोगों के लिए व्यवस्था का मिठास स्पष्ट है। मन्ना हमें यीशु की ओर केन्द्रित करता है जिन्होंने खुद को “जीवन की रोटी” (युहन्ना 6:48) के रूप में वर्णित किया जो हमें प्रतिदिन सम्भालता है और अनन्त जीवन का आश्वासन देता है (पद. 51)।
