कुछ दोस्तों के साथ एक वाटर पार्क में, हमने हवा से भरे हुए प्लेटफॉर्म से बने एक तैरते हुए बाधा मार्ग(obstacle course) को पार करने का प्रयास किया। उछलता हुआ, फिसलन भरे प्लेटफॉर्म ने सीधे चलना लगभग असंभव बना दिया। जब हम रैंप (ढलवाँ मार्ग), चट्टानों और पुलों पर लड़खड़ाते हुए आगे बढ़े, तो हम पानी में गिर गए और हम चीखने लगे। एक कोर्स पूरा करने के बाद, मेरी दोस्त, पूरी तरह से थक गई, सांस लेने के लिए एक “टावर” पर झुक गई। लगभग तुरंत, उसके वजन के कारण टावर पानी में गिर गया ।

वाटर पार्क में मौजूद कमजोर मीनारों के विपरीत, बाइबल के समय में, टावर, रक्षा और सुरक्षा के लिए एक गढ़ था। न्यायियों 9:50-51 में बताया गया है कि कैसे थेबेज़ के लोग अपने शहर पर अबीमेलेक के हमले से बचने के लिए “एक मजबूत गुम्मट” की ओर भाग गए। नीतिवचन 18:10 में, लेखक ने एक मजबूत मीनार की छवि का उपयोग यह वर्णन करने के लिए किया कि परमेश्वर कौन है – वह जो उन लोगों को बचाता है जो उस पर भरोसा करते हैं 

हालाँकि, कभी-कभी, जब हम थक जाते हैं या हार जाते हैं तो परमेश्वर की मजबूत मीनार पर झुकने की बजाय, हम सुरक्षा और समर्थन के लिए अन्य चीज़ें तलाशते हैं—करियर(जीविका), रिश्ते, या सांसारिक सुख-सुविधाएँ। हम उस अमीर व्यक्ति से भिन्न नहीं जो अपने धन में ताकत तलाशता था (पद.11)। लेकिन जिस तरह हवा से भरा टावर(मीनार) मेरी सहेली की मदद नहीं कर सका, उसी तरह ये चीज़ें हमें वो नहीं दे सकतीं जिसकी हमें  ज़रूरत है। परमेश्वर  – जो सर्वशक्तिमान है और सभी स्थितियों पर नियंत्रण रखता है – सच्चा आराम और सुरक्षा प्रदान करता है।

—    जैसमीन गो