जब भी मालती घर से बाहर निकलती, खास तौर पर जब वह किसी खास अवसर पर तैयार होकर जाती, तो उसकी माँ उसे लेकर चिंतित रहती, घबराती और उसके चेहरे पर कहीं एक काला धब्बा बना देती। उसकी माँ लगातार उस पर नज़र रखती और “बुरी नज़र” से बचने के लिए अनुष्ठान करती। तमिल में दृष्टि या हिंदी में नज़र कही जाने वाली “बुरी नज़र” से भारत और दुनिया के कई हिस्सों में डर लगता है। मालती की माँ की तरह, कई लोगों को डर है कि जब भी कोई उन्हें ईर्ष्या से देखता है, तो उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुँच सकता है।
जब अज्ञात का डर हमें पंगु बना देता है, तो हम क्विक-फिक्स समाधान ढूँढ़ सकते हैं, जो अंधविश्वास पर आधारित हो सकते हैं। लेकिन, तीमुथियुस को लिखने वाला कहता है कि ये दुष्ट द्वारा उकसाए गए हैं (पद.1)। लेखक विश्वासियों को सावधान करता है कि “अशुद्ध और बूढ़ियों की सी कहानियों से अलग रह” (पद.7)। ये चीज़ें जो हमें डराती हैं, जैसे अंधविश्वासी कहानियाँ और विश्वास, हमें उन लोगों का हिस्सा नहीं होना चाहिए जो यीशु में विश्वास करते हैं (पद.3-7)। इसके बजाय, हमें अपने को पवित्र बनने और परमेश्वर पर निर्भर रहने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए (पद..7)। क्योंकि, जब मसीह ने अपनी मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा शैतान पर विजय प्राप्त की, तो उसने अंधकार की शक्तियों को हमेशा के लिए हरा दिया। हमें डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि “हमारी आशा उस जीवते परमेश्वर पर है, जो सब मनुष्यों का और निज करके विश्वासियों का उद्धारकर्ता है” (पद..10)।
इसलिए, जैसा कि इफिसियों में पौलुस कहता है, आइए हम परमेश्वर के सारे हथियार (इफिसियों 6:14-17) बाँध लें, जिसमें विश्वास की ढाल भी शामिल है जो हमें दुष्ट के जलते तीरों से बचाती है। दुश्मन हम पर विजय नहीं पा सकता है, और हमें अनिश्चित भविष्य से डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यीशु जिसने दुश्मन पर विजय प्राप्त की है, वह विजेता है (1 यूहन्ना 5:18)। मिनी अब्राहम
आप अपने आस-पास की नकारात्मकता या बुराई से कैसे निपटे हैं?
आप यह याद रखने के लिए क्या कर सकते हैं कि कौन आपके पक्ष में है?
हे प्रभु, भले ही बुराई मुझे डराती हो, मुझे यह याद रखने का साहस
दें कि आप मुझे सभी बुराइयों से बचाते हैं।
