Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by लिसा एम समरा

पावर स्रोत से जुड़े हुए

यह जानने के बावजूद कि तेज़ तूफ़ान के बाद हमारे घर में बिजली काम नहीं कर रही, कमरे में प्रवेश करते ही और अन्य दिन के समान लाइट स्विच चालू कर दिया। बेशक, कुछ नहीं हुआ, मैं अभी भी अंधेरे में ही थी।   
मेरे इस अनुभव ने - जहाँ यह जानते हुए कि बिजली स्रोत से कनेक्शन टूट गया है तब भी प्रकाश की उम्मीद करना - मुझे स्पष्ट रूप से एक आत्मिक सत्य की याद दिला दी। कई बार भले ही हम आत्मा पर निर्भर न रहते हो लेकिन फिर भी अक्सर हम प्रकाश की अपेक्षा करते है।  
1 थिस्सलुनीकियों में, पौलुस ने लिखा कि किस तरह से परमेश्वर ने सुसमाचार संदेश को "न केवल शब्दों के साथ, बल्कि शक्ति, पवित्र आत्मा और बड़े निश्चय के साथ पहुँचाया है" (1:5)। और जब हम परमेश्वर की क्षमा को पाते हैं, तो हम विश्वासियों के पास भी अपने जीवन के लिए उसकी आत्मा की शक्ति तुरंत उपलब्ध है। वह शक्ति हमारे अंदर प्रेम, आनंद, शांति और धैर्य (गलातियों 5:22-23) जैसी विशेषताओं को विकसित करती है और यह हमें शिक्षा, सहायता और मार्गदर्शन देने सहित कलीसिया की सेवा करने के लिए वरदानों से सशक्त बनाती है (1 कुरिन्थियों 12:28)। 
पौलुस ने अपने पाठकों को चेतावनी दी कि "आत्मा को बुझाना" संभव है (1 थिस्सलुनीकियों 5:19)। हम परमेश्वर की उपस्थिति को अनदेखा करके या उसके कायल करने को अस्वीकार करके आत्मा की शक्ति को प्रतिबंधित कर सकते हैं (यूहन्ना 16:8)। लेकिन हमें उससे अलग होकर नहीं रहना। परमेश्वर की शक्ति उनके बच्चों के लिए हमेशा उपलब्ध है।

परमेश्वर की पराक्रमी शक्ति

 
जब  तूफानी हवाओं ने उत्तरी अमेरिका में शक्तिशाली मिसिसिपी नदी के प्रवाह को बदल दिया तो असंभव संभव लगने लगा। अगस्त 2021 में, इडा तूफान लुइसियाना के तट पर आया, और उसका आश्चर्यजनक परिणाम एक “नकारात्मक प्रवाह” था, जिसका अर्थ है कि पानी वास्तव में कई घंटों तक ऊपर की ओर बहता रहा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अपने जीवन चक्र में एक तूफान दस हजार परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा खर्च कर सकता है! बहते पानी के मार्ग को बदलने की ऐसी अविश्वसनीय शक्ति मुझे निर्गमन में दर्ज एक बहुत ही महत्वपूर्ण “नकारात्मक प्रवाह” के प्रति इस्राएलियों की प्रतिक्रिया को समझने में मदद करती है।  
मिस्रियों से भागते समय, जिन्होंने उन्हें सदियों से दास बनाया था, इस्राएली लाल सागर के किनारे पर आ गए। उनके सामने एक विशाल समुद्र था और उनके पीछे भारी हथियारों से लैस मिस्र की सेना थी। उस असम्भव प्रतीत होने वाली स्थिति में — “ यहोवा ने रात भर प्रचण्ड पुरवाई चलाई, और समुद्र को दो भाग करके जल ऐसा हटा दिया जिससे कि उसके बीच सूखी भूमि हो गई। तब इस्राएली समुद्र के बीच स्थल ही स्थल पर होकर चले” (निर्गमन 14:21–22)। शक्ति के उस अविश्वसनीय प्रदर्शन में बचाए गए “इस्राएलियों ने यहोवा का भय माना” (पद 31)। 
परमेश्वर की शक्ति की विशालता का अनुभव करने के बाद आदर युक्त भय के साथ उत्तर देना स्वाभाविक है। लेकिन यह वहाँ समाप्त नहीं हुआ, इस्राएलियों ने “उस पर विश्वास किया (प्रतीति की) (पद 31)। जब हम सृष्टि में परमेश्वर की शक्ति का अनुभव करते हैं, तो हम भी उसकी शक्ति के प्रति विस्मय में खड़े हो सकते हैं और उस पर अपना भरोसा रख सकते हैं। । 

स्वतंत्रता में जीना

 
टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में जहां मैं पला–बढ़ा था, हर 19 जून को काले समुदायों में उत्सव भरी परेड और पिकनिक होती थी। किशोर होने तक मैंने जूनटीन्थ (जून और नाइनटीन को मिलाने से बना एक शब्द) समारोह का दिल तोड़ने वाला महत्व नहीं सीखा था। जूनटीन्थ उस दिन की याद में मनाया जाता है जब 1865 में टेक्सास में गुलाम लोगों को पता चला कि राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ढाई साल पहले उनकी आजादी के उद्घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। टेक्सास में ग़ुलाम बनाए गए लोग ग़ुलामी में रहते थे क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें आज़ाद कर दिया गया है। 
मुक्त होना और फिर भी गुलामों के रूप में रहना संभव है। गलातियों में, पौलुस ने एक अन्य प्रकार की गुलामी के बारे में लिखा: धार्मिक नियमों की कुचलने वाली माँगों के अधीन जीवन जीना। इस महत्वपूर्ण वचन में, पौलुस ने अपने पाठकों को प्रोत्साहित किया कि “मसीह ने हमें स्वतंत्रता के लिये स्वतंत्र किया है। इसलिये इसी में स्थिर रहो (डटे रहो), और दासत्व के जूए से फिर से न जुतो” (गलातियों 5:1)। यीशु के विश्वासियों को बाहरी नियमों से मुक्त कर दिया गया था, जिसमें क्या खाना चाहिए और किससे मित्रता करनी चाहिए शामिल थे। फिर भी बहुत से लोग अभी भी ऐसे रहते थे जैसे कि गुलाम हों। 
दुख की बात है कि आज हम वही काम कर सकते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि जिस क्षण हमने उस पर भरोसा किया, यीशु ने हमें मनुष्यों के बनाये धार्मिक मानकों के डर में जीने से मुक्त कर दिया। आजादी का ऐलान किया गया है। आइए इसे उसकी शक्ति में जीएं। 

टुकड़ों को टुकड़ों को एक साथ रखना (जोड़ना)

 
जब हमारा परिवार वैश्विक महामारी के कारण क्वारंटीन था, तब हमने एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम किया- अठारह हज़ार टुकड़ों वाली पहेली! हालाँकि हम इस पर लगभग रोज़ाना काम करते थे, लेकिन अक्सर हमें लगता था कि हम ज़्यादा प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। शुरू करने के पाँच महीने बाद, हमने आखिरकार नौ-बाई-छह फ़ीट की पहेली में आखिरी टुकड़ा जोड़ने का जश्न मनाया, जो हमारे डाइनिंग रूम के फर्श को ढक लिया था। 
कभी–कभी मुझे मेरा जीवन एक विशाल पहेली की तरह महसूस होता है — कई टुकड़े जगह में हैं, लेकिन बहुत कुछ अभी भी फर्श पर मिले जुले पड़े हैं। जबकि मैं जानती हूं कि परमेश्वर मुझे अधिक से अधिक यीशु की तरह बदलने के लिए काम कर रहा है, लेकिन कभी–कभी बहुत अधिक प्रगति देखना कठिन हो जाता है। 
फिलिप्पियों को लिखे अपने पत्र में पौलुस के प्रोत्साहन में मुझे बहुत शान्ति मिलती है जब उसने कहा कि जो अच्छा काम वे कर रहे थे उसके कारण उसने खुशी के साथ उनके लिए प्रार्थना की (1:3–4)। लेकिन उसका भरोसा उनकी योग्यताओं पर नहीं बल्कि परमेश्वर पर था, यह मानते हुए कि जिस ने अच्छा काम आरम्भ किया वह इसे पूर्णता तक ले जायेगा (पद 6)। 
परमेश्वर ने हममें अपने कार्य को पूरा करने की प्रतिज्ञा की है। एक पहेली की तरह, ऐसे अंश हो सकते हैं जिन पर अभी भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है, और कई बार ऐसा भी होता है जब लगता है कि हम ज्यादा प्रगति नहीं करते हैं। लेकिन हम भरोसा रख सकते हैं कि हमारा विश्वासयोग्य परमेश्वर अब भी टुकड़ों को जोड़ रहा है।  

प्रेमपूर्ण नेतृत्व

 
एक माँ भालू का वायरल वीडियो ने, जिसमें वह अपने चार ऊर्जावान छोटे बच्चों को व्यस्त सड़क पार कराने की कोशिश कर रही थी, मेरे चेहरे पर एक मुस्कान ला दी। उसे अपने बच्चों को एक-एक करके उठाकर सड़क पार कराते हुए देखना बहुत ही आनंददायक था - लेकिन बच्चे वापस दूसरी तरफ चले गए। कई निराशाजनक प्रयासों के बाद, माँ भालू ने आखिरकार अपने चारों बच्चों को घेर लिया और वे सुरक्षित रूप से सड़क पार कर गए।  
वीडियो में दिखाए गए माता-पिता के अथक परिश्रम की झलक, थिस्सलुनीके के चर्च में लोगों के लिए पौलुस द्वारा की गई देखभाल का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल की गई कल्पना से मेल खाती है।  अपने अधिकार पर जोर देने के बजाय, प्रेरित ने उनके बीच अपने काम की तुलना छोटे बच्चों की देखभाल करने वाले माता और पिता से की (1 थिस्सलुनीकियों 2:7, 11)। यह थिस्सलुनीकियों के लिए गहरा प्रेम था (पद. 8) जिसने पौलुस के चल रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने, सांत्वना देने और उन्हें " तुम्हारा चाल चलन परमेश्वर के योग्य हो " के लिए आग्रह करने के लिए प्रेरित किया (पद. 12)। ईश्वरीय जीवन जीने के लिए यह भावुक आह्वान उनकी प्रेमपूर्ण इच्छा से पैदा हुआ था कि वे अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में परमेश्वर का सम्मान करें।   
पौलूस का उदाहरण हमारे सभी नेतृत्व के अवसरों में हमारे लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकता है - खासकर जब जिम्मेदारियां हमें थका देती हैं। परमेश्वर की आत्मा द्वारा सशक्त, हम अपनी देखभाल के अधीन लोगों को धीरे और लगातार प्यार कर सकते हैं जब हम उन्हें यीशु की ओर प्रोत्साहित करते हैं और मार्गदर्शन करते हैं। 
  

 

लाल रंग की बूंदें

 
स्कॉटिश नेशनल गैलरी में से चलते हुए, मैं डच कलाकार विंसेंट वान गाग की ऑलिव ट्रीज़ की कई पेंटिंग्स में से एक की प्रभावशाली ब्रश की कला और जीवन से भरपूर चमकीले रंगों की ओर आकर्षित हुआ। कई इतिहासकारों का मानना है कि यह काम जैतून के पहाड़ पर गतसमनी के बगीचे में यीशु के अनुभव से प्रेरित था । जिस चीज़ ने मुझे विशेष रूप से आकर्षित किया, वह थी पेंटिंग के कैनवास पर प्राचीन पेड़ों के बीच रंग के छोटे-छोटे लाल छींटे ।  
सभी जैतून के पेड़ उस पहाड़ पर स्थित होने के कारण उसे जैतून के पहाड़ से जाना जाता है l उस रात वहाँ यीशु प्रार्थना करने के लिए गए जब उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि उनका चेला यहूदा उन्हें धोखा देगा। यीशु यह जानकर पीड़ा से व्याकुल थे कि विश्वासघात का परिणाम सूली पर उनका चढ़ना होगा। जब उन्होंने प्रार्थना की, “उसका पसीना मानो लहू की बड़ी बड़ी बूंदों के समान भूमि पर गिर रहा था” (लूका 22:44) l यीशु की व्यथा बगीचे में स्पष्ट थी  क्योंकि वह उस सार्वजनिक मृत्यु की पीड़ा और अपमान का सामना करने के लिए तैयार हो रहे थे जिसका परिणाम बहुत पहले गुड फ्राइडे के दिन उनका लहू बहाया जाना था ।    
वान गॉग की पेंटिंग पर लाल रंग हमें याद दिलाता है कि यीशु को “बहुत दुःख उठाना था और तुच्छ समझा जाना” था (मरकुस 8:31)। जबकि पीड़ा उनकी कहानी का हिस्सा है, तथापि, यह अब चित्र पर प्रबल नहीं है। मृत्यु पर यीशु की विजय हमारे क्लेशों को भी बदल देती है, जिससे यह हमारे जीवन के सुंदर परिदृश्य का एक हिस्सा बन जाता है जिसे वह रच रहा है।  
 

पीड़ितों का बोझ उठाना

जहाँ दिशा निर्देश सूचक हमें चेतावनी दे रहे थे कि ऊपर चलना बहुत कठिन होगा। सीढ़ियों के नीचे, हमारी पैदल यात्रा में एक नाटकीय मोड़ आया जब हमने पाया कि एक युवती को आपातकालीन चिकित्सा की ज़रुरत पड़ गयी है। राहत कर्मियों ने पहले एक स्ट्रेचर प्रदान किया, लेकिन उस युवती को सुरक्षित रूप से गड्ढे (घाटी) से बाहर ले जाने के लिए उन्हें मदद की ज़रूरत थी। बचाव दल में शामिल होकर, हम आभारी थे कि उनके साथ मिलकर काम करके हम उस युवती को ऐसी जगह पहुंचा सकें जहां पर उसे मदद मिल सके।   
 

परमेश्वर की सामर्थ्यशाली उपस्थिति

2020 में, इस उत्सव ने अमेरिकी संविधान के उन्नीसवें संशोधन के पारित होने की सौवीं वर्षगाँठ को चिन्हित किया, जिसने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया l पुरानी तस्वीरों में भजन 68:11 के शब्दों से अलंकृत झंडो के साथ प्रदर्शन करनेवालों को कदमताल/मार्च(march) करते हुए दिखाया गया है :“प्रभु आज्ञा देता है, तब शुभ समाचार सुनानेवालियों की बड़ी सेना हो जाती है l”  

भजन सहिंता 68 में, दाऊद ने परमेश्वर का वर्णन एक ऐसे व्यक्ति के रूप में किया है जो बंदियों को छुड़ाता है (पद.6), अपने निज भाग को [जो] बहुत सूखा था . . . उसको हरा भरा किया है” (पद.9-10) l इस भजन के पैंतीस पदों में, दाऊद बयालीस बार परमेश्वर का ज़िक्र करता है, यह प्रकट करते हुए कि कैसे वह लगातार उनके साथ रहा है, उन्हें अन्याय और पीड़ा से बचाने के लिए काम कर रहा है l और स्त्रियों की एक बड़ी भीड़ इस सत्य का प्रचार करती हैI (पद.11) 

चाहे वे स्त्रियाँ जिन्होंने मतदान के अधिकार के लिए कदमताल/मार्च किया था, पूरी तरह से भजन 68 को समझ पायी थीं या नहीं लेकिन उनके झंडों ने एक कालातीत सत्य की घोषणा की l परमेश्वर, “अनाथों का पिता” और “विधवाओं का न्यायी” है (पद.5), अपने लोगों के आगे-आगे जाकर उन्हें आशीष, विश्राम और आनंद के स्थानों की ओर ले जाता है l 

आज यह याद करते हुए प्रोत्साहित हों कि परमेश्वर की उपस्थिति हमेशा अपने लोगों के साथ रही है, और विशेष रूप से कमज़ोर और पीड़ितों के साथ l जैसे कि अतीत में वह उसकी आत्मा के माध्यम से था,परमेश्वर आज भी हमारे साथ सामर्थ्यशाली रूप से उपस्थित है l 

आनन्दित प्रेम

ब्रेंडन और केटी एक दूसरे पर मुस्कराए। उनके चेहरों पर सच्चा आनंद देखकर, आपने कभी अनुमान नहीं लगाया होगा कि कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण उनकी शादी की कई योजनाओं को नाटकीय रूप से बदल दिया गया था। और सिर्फ पच्चीस परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में जब उन्होंने एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम के लिए प्रतिज्ञा ली और उन्हें संभाले कर रखने वाले परमेश्वर के प्रेम के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की तब भी उन दोनों में से आनंद और शांति की चमक प्रकट हो रही थीI

एक दूल्हे और दुल्हे की एक दूसरे के प्रति प्रसन्नता की छवि वह चित्र है जिसे भविष्यद्वक्ता यशायाह ने अपने लोगों के लिए परमेश्वर के आनंद और प्रेम के प्रकार का वर्णन करने के लिए चित्रित किया था। परमेश्वर के प्रतिज्ञात छुटकारे के एक सुंदर काव्यात्मक वर्णन में, यशायाह ने अपने पाठकों को याद दिलाया कि परमेश्वर ने उन्हें जो उद्धार प्रदान किया है वह एक टूटे हुए संसार में रहने की वास्तविकता को दर्शाता है - खेदित मन के लोगो को शांति, शोक करने वालों को हर्ष, और उसके लोगों की ज़रूरतों के लिए प्रावधान ( यशायाह 61:1-3) परमेश्वर ने अपने लोगों को मदद की पेशकश की, क्योंकि जैसे एक दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के लिए अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, वैसे ही "तेरा परमेश्वर तुम्हारे कारण हर्षित होगा" (62:5)

यह एक उल्लेखनीय सत्य है कि परमेश्वर हमसे प्रसन्न होता है और हमारे साथ एक रिश्ता चाहता है। यहाँ तक कि जब हम एक टूटे हुए संसार में रहने के प्रभावों के कारण संघर्ष करते हैं, तो भी हमारे पास एक परमेश्वर है जो हमसे प्रेम करता है, कुढ़न से नहीं, बल्कि हर्षित, स्थायी प्रेम के साथ जो "सदा बना रहता है" (भजन संहिता 136:1)