परमेश्वर को जानना
आयरलैंड की यात्रा के दौरान, मैं सजावटी शेमरॉक की प्रचुरता से अभिभूत था। यह छोटा हरा, तीन पत्ती वाला पौधा हर दुकान में हर चीज पर पाया जा सकता है - कपड़े, टोपी, गहने, और भी बहुत कुछ! आयरलैंड में एक प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला पौधा होने के अलावा, शेमरॉक को कई पीढ़ियों से ट्रिनिटी (त्रिएक) को समझाने के सरल तरीके के रूप में अपनाया जाता रहा है, ऐतिहासिक मसीही विश्वास है कि परमेश्वर एक सार है जो हमेशा तीन अलग-अलग व्यक्तियों में मौजूद है: परमेश्वर पिता, परमेश्वर पुत्र और परमेश्वर पवित्र आत्मा। जबकि ट्रिनिटी के सभी मानवीय व्याख्याएँ अपर्याप्त हैं, शेमरॉक एक सहायक प्रतीक है क्योंकि यह एक ही पदार्थ से बना एक पौधा है जिसमें तीन अलग-अलग पत्तियां हैं।
त्रिएक शब्द पवित्रशास्त्र में नहीं पाया जाता है, लेकिन यह उस धार्मिक सत्य का सारांश प्रस्तुत करता है जिसे हम उन अंशों में स्पष्ट रूप से देखते हैं जहाँ त्रिएक के तीनों व्यक्ति एक ही समय में उपस्थित होते हैं। जब यीशु, परमेश्वर पुत्र, का बपतिस्मा होता है, तो परमेश्वर आत्मा को स्वर्ग से “कबूतर की तरह” उतरते हुए देखा जाता है, और परमेश्वर पिता की आवाज़ सुनाई देती है, “तू मेरा पुत्र है” (मरकुस 1:10–11)। "तुम मेरे पुत्र हो" (मरकुस 1:11)।
यीशु में विश्वास करने वाले आयरिश लोगों ने शेमरॉक का उपयोग किया क्योंकि वे लोगों को परमेश्वर को जानने में मदद करना चाहते थे। जैसे-जैसे हम त्रिएक की सुंदरता को पूरी तरह से समझते हैं, यह हमें परमेश्वर को जानने में मदद करता है और "आत्मा और सच्चाई से" उसकी आराधना करने की हमारी क्षमता को गहरा करता है (यूहन्ना 4:24)।
—लीसा एम. सामरा
अकेला, लेकिन भुलाया हुआ नहीं
उनकी कहानियाँ सुनकर, यह स्पष्ट हो जाता है कि संभवतः एक कैदी होने का सबसे कठिन भाग अलगाव और अकेलापन है l वास्तव में, एक अध्ययन से पता चला है कि चाहे उनकी कैद की अवधि कितनी भी हो, अधिकांश कैदियों को सलाखों के पीछे रहने के दौरान दोस्तों या प्रियजनों से केवल दो बार ही मुलाक़ात मिलती है। अकेलापन एक निरंतर वास्तविकता है।
मैं कल्पना कर सकता हूं उस दर्द की जो यूसुफ ने जेल में रहते हुए महसूस किया होगा; उस पर गलत तरीके से अपराध का आरोप लगाया गया था। फिर भी आशा की एक किरण दिखी थी। परमेश्वर ने यूसुफ को एक साथी कैदी के सपने की सही व्याख्या करने में मदद की, जो फिरौन का एक भरोसेमंद सेवक था। यूसुफ ने उस आदमी से कहा कि वह अपने पद पर लौटेगा और फिर वह फिरौन से उसका जिक्र करे ताकि यूसुफ़ छूट सके (उत्पत्ति 40:14) l (उत्पत्ति 40:14)। लेकिन उस व्यक्ति ने "यूसुफ को याद नहीं रखा; वह उसे भूल गया" (वचन 23)। दो और वर्षों तक, यूसुफ ने प्रतीक्षा की। प्रतीक्षा के उन वर्षों में, बिना किसी संकेत के कि उसकी परिस्थितियाँ बदल जाएँगी, यूसुफ कभी भी पूरी तरह से अकेला नहीं था क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था। आखिरकार, फिरौन के सेवक ने अपना वादा याद किया और यूसुफ को एक और सपने की सही व्याख्या करने के बाद स्वतंत्र कर दिया गया (41:9–14)
परिस्थितियों के बावजूद जो हमें भुलाया हुआ महसूस कराती हैं, और अकेलेपन की भावनाएँ जो घेरती हैं, हम परमेश्वर की अपने बच्चों के लिए आश्वास्त करने वाली प्रतिज्ञा से बंधे रह सकते हैं: “मैं तुझे नहीं भूल सकता!” (यशायाह 49:15) l
—लीसा एम समरा
प्रार्थना में याद रखें
मैल्कम क्लॉट को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 2021 माउंडी मनी सम्मान से सम्मानित किया गया, जो ब्रिटिश पुरुषों और महिलाओं को दिया जाने वाला एक वार्षिक सेवा पुरस्कार है। क्लॉट, जो मान्यता के समय एक सौ वर्ष के थे, उन्हें अपने जीवनकाल के दौरान एक हजार बाइबिल वितरित करने के लिए सम्मानित किया गया था। क्लॉट ने उन सभी का रिकॉर्ड रखा है जिन्हें बाइबल प्राप्त हुई और उन्होंने उनके लिए नियमित रूप से प्रार्थना की है।
प्रार्थना में क्लॉट की विश्वासयोग्यता उस प्रकार के प्रेम का एक शक्तिशाली उदाहरण है जिसे हम नए नियम में पौलुस की पत्रियों में पाते हैं। पौलुस अक्सर अपने पत्रों के प्राप्तकर्ताओं को आश्वासन देता है कि वह नियमित रूप से उनके लिए प्रार्थना करता है। अपने मित्र फिलेमोन को उसने लिखा, "मैं सदा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं; और अपनी प्रार्थनाओं में भी तुझे स्मरण करता हूं" (फिलेमोन 1:5)। तीमुथियुस को लिखे अपने पत्र में, पौलुस ने लिखा, "मैं अपनी प्रार्थनाओं में तुझे लगातार स्मरण करता हूं" (2 तीमुथियुस 1:3)। रोम के कलीसिया में, पौलुस ने इस बात पर जोर दिया कि वह उन्हें प्रार्थना में "लगातार" और "हर समय" याद रखता है (रोमियों 1:9-10)।
हालाँकि हमारे पास मैल्कम की तरह प्रार्थना करने के लिए एक हजार लोग न हो, लेकिन जिन लोगों को हम जानते हैं उनके लिए ध्यान से की गई प्रार्थना शक्तिशाली है क्योंकि परमेश्वर हमारी प्रार्थनाओं का जवाब देते हैं। जब उसकी पवित्र आत्मा द्वारा किसी विशिष्ट व्यक्ति के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रेरित और सशक्त किया गया हो, तो मैंने पाया कि एक सरल प्रार्थना का कैलेंडर एक उपयोगी उपकरण हो सकता है। नामों को दैनिक या साप्ताहिक कैलेंडर में विभाजित करने से मुझे प्रार्थना करने में विश्वासयोग्य रहने में मदद मिलती है। प्रेम का यह कितना सुन्दर प्रदर्शन है जब हम दूसरों को प्रार्थना में याद रखते है।
हर दिन के लिए सशक्त
एवरी मोमेंट होली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए प्रार्थनाओं की एक सुंदर पुस्तक है, जिसमें भोजन तैयार करना या कपड़े धोना जैसी सामान्य गतिविधियाँ भी शामिल हैं। आवश्यक कार्य जो दोहराव या साधारण लग सकते हैं। पुस्तक ने मुझे लेखक जी.के. चेस्टरटन के शब्दों की याद दिला दी, जिन्होंने लिखा था, “आप भोजन से पहले प्रार्थना कहते हैं। ठीक है। लेकिन मैं स्केचिंग, पेंटिंग, तैराकी, तलवारबाजी, मुक्केबाजी, घूमना, खेलना, नृत्य करने से पहले प्रार्थना और कलम को स्याही में डुबाने से पहले प्रार्थना करता हूँ।"
इस तरह का प्रोत्साहन मेरे दिन की गतिविधियों पर मेरा नज़रिया बदलता है। कभी-कभी मैं अपने कामों को उन कामों से अलग करने के लिए प्रवृत्त होती हूँ जिनका आत्मिक मूल्य होता है, जैसे कि भोजन से पहले आत्मिक किताबें पढ़ना, और अन्य गतिविधियाँ जो मुझे लगता है कि बहुत कम आध्यात्मिक मूल्य वाली हैं, जैसे कि भोजन के बाद बर्तन साफ़ करना। पौलुस ने इस विभाजन को अपने लिखे एक पत्र द्वारा मिटाया जो उसने कुलुस्से के लोगों को लिखा जिन्होंने यीशु के लिए जीना चुना था। उसने उन्हें इन शब्दों के साथ प्रोत्साहित किया: "तुम जो कुछ भी करते हो, चाहे वचन से या काम से, सब प्रभु यीशु के नाम से करो" (3:17)। यीशु के नाम में काम करने का अर्थ है उन्हें करते समय उसका सम्मान करना और यह आश्वासन होना कि उनकी आत्मा हमें सशक्त बनती है उस काम को पूरा करने के लिए।
"आप जो भी करें", हमारे जीवन की सभी सामान्य काम, हर पल, प्रभु की आत्मा द्वारा सशक्त किए जा सकते हैं और इस तरह से किए जा सकते हैं जिससे यीशु का आदर हो।
पावर स्रोत से जुड़े हुए
यह जानने के बावजूद कि तेज़ तूफ़ान के बाद हमारे घर में बिजली काम नहीं कर रही, कमरे में प्रवेश करते ही और अन्य दिन के समान लाइट स्विच चालू कर दिया। बेशक, कुछ नहीं हुआ, मैं अभी भी अंधेरे में ही थी।
मेरे इस अनुभव ने - जहाँ यह जानते हुए कि बिजली स्रोत से कनेक्शन टूट गया है तब भी प्रकाश की उम्मीद करना - मुझे स्पष्ट रूप से एक आत्मिक सत्य की याद दिला दी। कई बार भले ही हम आत्मा पर निर्भर न रहते हो लेकिन फिर भी अक्सर हम प्रकाश की अपेक्षा करते है।
1 थिस्सलुनीकियों में, पौलुस ने लिखा कि किस तरह से परमेश्वर ने सुसमाचार संदेश को "न केवल शब्दों के साथ, बल्कि शक्ति, पवित्र आत्मा और बड़े निश्चय के साथ पहुँचाया है" (1:5)। और जब हम परमेश्वर की क्षमा को पाते हैं, तो हम विश्वासियों के पास भी अपने जीवन के लिए उसकी आत्मा की शक्ति तुरंत उपलब्ध है। वह शक्ति हमारे अंदर प्रेम, आनंद, शांति और धैर्य (गलातियों 5:22-23) जैसी विशेषताओं को विकसित करती है और यह हमें शिक्षा, सहायता और मार्गदर्शन देने सहित कलीसिया की सेवा करने के लिए वरदानों से सशक्त बनाती है (1 कुरिन्थियों 12:28)।
पौलुस ने अपने पाठकों को चेतावनी दी कि "आत्मा को बुझाना" संभव है (1 थिस्सलुनीकियों 5:19)। हम परमेश्वर की उपस्थिति को अनदेखा करके या उसके कायल करने को अस्वीकार करके आत्मा की शक्ति को प्रतिबंधित कर सकते हैं (यूहन्ना 16:8)। लेकिन हमें उससे अलग होकर नहीं रहना। परमेश्वर की शक्ति उनके बच्चों के लिए हमेशा उपलब्ध है।
परमेश्वर की पराक्रमी शक्ति
जब तूफानी हवाओं ने उत्तरी अमेरिका में शक्तिशाली मिसिसिपी नदी के प्रवाह को बदल दिया तो असंभव संभव लगने लगा। अगस्त 2021 में, इडा तूफान लुइसियाना के तट पर आया, और उसका आश्चर्यजनक परिणाम एक “नकारात्मक प्रवाह” था, जिसका अर्थ है कि पानी वास्तव में कई घंटों तक ऊपर की ओर बहता रहा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अपने जीवन चक्र में एक तूफान दस हजार परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा खर्च कर सकता है! बहते पानी के मार्ग को बदलने की ऐसी अविश्वसनीय शक्ति मुझे निर्गमन में दर्ज एक बहुत ही महत्वपूर्ण “नकारात्मक प्रवाह” के प्रति इस्राएलियों की प्रतिक्रिया को समझने में मदद करती है।
मिस्रियों से भागते समय, जिन्होंने उन्हें सदियों से दास बनाया था, इस्राएली लाल सागर के किनारे पर आ गए। उनके सामने एक विशाल समुद्र था और उनके पीछे भारी हथियारों से लैस मिस्र की सेना थी। उस असम्भव प्रतीत होने वाली स्थिति में — “ यहोवा ने रात भर प्रचण्ड पुरवाई चलाई, और समुद्र को दो भाग करके जल ऐसा हटा दिया जिससे कि उसके बीच सूखी भूमि हो गई। तब इस्राएली समुद्र के बीच स्थल ही स्थल पर होकर चले” (निर्गमन 14:21–22)। शक्ति के उस अविश्वसनीय प्रदर्शन में बचाए गए “इस्राएलियों ने यहोवा का भय माना” (पद 31)।
परमेश्वर की शक्ति की विशालता का अनुभव करने के बाद आदर युक्त भय के साथ उत्तर देना स्वाभाविक है। लेकिन यह वहाँ समाप्त नहीं हुआ, इस्राएलियों ने “उस पर विश्वास किया (प्रतीति की) (पद 31)। जब हम सृष्टि में परमेश्वर की शक्ति का अनुभव करते हैं, तो हम भी उसकी शक्ति के प्रति विस्मय में खड़े हो सकते हैं और उस पर अपना भरोसा रख सकते हैं। ।
स्वतंत्रता में जीना
टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में जहां मैं पला–बढ़ा था, हर 19 जून को काले समुदायों में उत्सव भरी परेड और पिकनिक होती थी। किशोर होने तक मैंने जूनटीन्थ (जून और नाइनटीन को मिलाने से बना एक शब्द) समारोह का दिल तोड़ने वाला महत्व नहीं सीखा था। जूनटीन्थ उस दिन की याद में मनाया जाता है जब 1865 में टेक्सास में गुलाम लोगों को पता चला कि राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ढाई साल पहले उनकी आजादी के उद्घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। टेक्सास में ग़ुलाम बनाए गए लोग ग़ुलामी में रहते थे क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें आज़ाद कर दिया गया है।
मुक्त होना और फिर भी गुलामों के रूप में रहना संभव है। गलातियों में, पौलुस ने एक अन्य प्रकार की गुलामी के बारे में लिखा: धार्मिक नियमों की कुचलने वाली माँगों के अधीन जीवन जीना। इस महत्वपूर्ण वचन में, पौलुस ने अपने पाठकों को प्रोत्साहित किया कि “मसीह ने हमें स्वतंत्रता के लिये स्वतंत्र किया है। इसलिये इसी में स्थिर रहो (डटे रहो), और दासत्व के जूए से फिर से न जुतो” (गलातियों 5:1)। यीशु के विश्वासियों को बाहरी नियमों से मुक्त कर दिया गया था, जिसमें क्या खाना चाहिए और किससे मित्रता करनी चाहिए शामिल थे। फिर भी बहुत से लोग अभी भी ऐसे रहते थे जैसे कि गुलाम हों।
दुख की बात है कि आज हम वही काम कर सकते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि जिस क्षण हमने उस पर भरोसा किया, यीशु ने हमें मनुष्यों के बनाये धार्मिक मानकों के डर में जीने से मुक्त कर दिया। आजादी का ऐलान किया गया है। आइए इसे उसकी शक्ति में जीएं।
टुकड़ों को टुकड़ों को एक साथ रखना (जोड़ना)
जब हमारा परिवार वैश्विक महामारी के कारण क्वारंटीन था, तब हमने एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम किया- अठारह हज़ार टुकड़ों वाली पहेली! हालाँकि हम इस पर लगभग रोज़ाना काम करते थे, लेकिन अक्सर हमें लगता था कि हम ज़्यादा प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। शुरू करने के पाँच महीने बाद, हमने आखिरकार नौ-बाई-छह फ़ीट की पहेली में आखिरी टुकड़ा जोड़ने का जश्न मनाया, जो हमारे डाइनिंग रूम के फर्श को ढक लिया था।
कभी–कभी मुझे मेरा जीवन एक विशाल पहेली की तरह महसूस होता है — कई टुकड़े जगह में हैं, लेकिन बहुत कुछ अभी भी फर्श पर मिले जुले पड़े हैं। जबकि मैं जानती हूं कि परमेश्वर मुझे अधिक से अधिक यीशु की तरह बदलने के लिए काम कर रहा है, लेकिन कभी–कभी बहुत अधिक प्रगति देखना कठिन हो जाता है।
फिलिप्पियों को लिखे अपने पत्र में पौलुस के प्रोत्साहन में मुझे बहुत शान्ति मिलती है जब उसने कहा कि जो अच्छा काम वे कर रहे थे उसके कारण उसने खुशी के साथ उनके लिए प्रार्थना की (1:3–4)। लेकिन उसका भरोसा उनकी योग्यताओं पर नहीं बल्कि परमेश्वर पर था, यह मानते हुए कि जिस ने अच्छा काम आरम्भ किया वह इसे पूर्णता तक ले जायेगा (पद 6)।
परमेश्वर ने हममें अपने कार्य को पूरा करने की प्रतिज्ञा की है। एक पहेली की तरह, ऐसे अंश हो सकते हैं जिन पर अभी भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है, और कई बार ऐसा भी होता है जब लगता है कि हम ज्यादा प्रगति नहीं करते हैं। लेकिन हम भरोसा रख सकते हैं कि हमारा विश्वासयोग्य परमेश्वर अब भी टुकड़ों को जोड़ रहा है।
प्रेमपूर्ण नेतृत्व
एक माँ भालू का वायरल वीडियो ने, जिसमें वह अपने चार ऊर्जावान छोटे बच्चों को व्यस्त सड़क पार कराने की कोशिश कर रही थी, मेरे चेहरे पर एक मुस्कान ला दी। उसे अपने बच्चों को एक-एक करके उठाकर सड़क पार कराते हुए देखना बहुत ही आनंददायक था - लेकिन बच्चे वापस दूसरी तरफ चले गए। कई निराशाजनक प्रयासों के बाद, माँ भालू ने आखिरकार अपने चारों बच्चों को घेर लिया और वे सुरक्षित रूप से सड़क पार कर गए।
वीडियो में दिखाए गए माता-पिता के अथक परिश्रम की झलक, थिस्सलुनीके के चर्च में लोगों के लिए पौलुस द्वारा की गई देखभाल का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल की गई कल्पना से मेल खाती है। अपने अधिकार पर जोर देने के बजाय, प्रेरित ने उनके बीच अपने काम की तुलना छोटे बच्चों की देखभाल करने वाले माता और पिता से की (1 थिस्सलुनीकियों 2:7, 11)। यह थिस्सलुनीकियों के लिए गहरा प्रेम था (पद. 8) जिसने पौलुस के चल रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने, सांत्वना देने और उन्हें " तुम्हारा चाल चलन परमेश्वर के योग्य हो " के लिए आग्रह करने के लिए प्रेरित किया (पद. 12)। ईश्वरीय जीवन जीने के लिए यह भावुक आह्वान उनकी प्रेमपूर्ण इच्छा से पैदा हुआ था कि वे अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में परमेश्वर का सम्मान करें।
पौलूस का उदाहरण हमारे सभी नेतृत्व के अवसरों में हमारे लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकता है - खासकर जब जिम्मेदारियां हमें थका देती हैं। परमेश्वर की आत्मा द्वारा सशक्त, हम अपनी देखभाल के अधीन लोगों को धीरे और लगातार प्यार कर सकते हैं जब हम उन्हें यीशु की ओर प्रोत्साहित करते हैं और मार्गदर्शन करते हैं।