बढ़ती उम्र
टेक्सास की दो दादियाँ ने हाल ही में इक्यासी साल की उम्र में अस्सी दिनों में दुनिया भर की यात्रा पूरी की जिसके कारण वे मीडिया के लिए सनसनी (हलचल) बन गईं। तेईस वर्षों से विश्व भ्रमण कर रही सबसे अच्छी सहेलियों ने सभी सात महाद्वीपों की यात्रा की।उन्होंने अंटार्कटिका में शुरुआत की, अर्जेंटीना में घूमी , मिस्र में ऊँट की सवारी की, और उत्तरी ध्रुव पर स्लेज की सवारी की। उन्होंने जाम्बिया, भारत, नेपाल, बाली, जापान और रोम सहित अठारह देशों का दौरा किया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी यात्रा समाप्त की। दोनों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे आने वाली पीढ़ियों को दुनिया की यात्रा का आनंद लेने के लिए प्रेरित करेंगी, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो।
निर्गमन में, हम दो अस्सी वर्ष के लोगों के बारे में पढ़ते हैं जिन्हें परमेश्वर ने जीवन भर के एक अलग तरह के साहसिक कार्य के लिए नियुक् किया था। उसने मूसा को फिरौन के पास जाने और उससे परमेश्वर के लोगों को बंधन से मुक्त करने की माँग करने के लिए चुना। परमेश्वर ने मूसा के बड़े भाई हारून को सहायता के लिए भेजा। “जब उन्होंने फिरौन से बातें की तब मूसा अस्सी वर्ष का और हारून तिरासी वर्ष का था” (निर्गमन 7:7)।
यह अनुरोध किसी भी उम्र में कठिन लगेगा, लेकिन परमेश्वर ने इन भाइयों को इस कार्य के लिए चुना था, और उन्होंने उसके निर्देशों का पालन किया। “इसलिए मूसा और हारून फ़िरौन के पास गए और यहोवा की आज्ञा के अनुसार।” (पद 10)।
मूसा और हारून को यह देखने का सम्मान मिला कि परमेश्वर ने अपने लोगों को चार सौ से अधिक वर्षों की दासता से मुक्ति दिलाई। ये लोग प्रदर्शित करते हैं कि वह किसी भी उम्र में हमारा उपयोग कर सकता है। चाहे हम युवा हों या वृद्ध, आइए जहाँ भी वह नेतृत्व करे, हम उसका अनुसरण करें। नैन्सी गैविलेन्स
मसीह द्वरा साफ़ किया गया
मेरा पहला थोड़े समय का मिशन, यात्रा ओडिशा के जंगल में नदी के किनारे एक चर्च बनाने में सहायता करने के लिए थी l एक दोपहर, हम उस क्षेत्र के कुछ घरों में से एक में गए जहाँ पानी का फ़िल्टर था l जब हमारे मेजबान ने कुंए का गन्दा पानी फ़िल्टर के ऊपर डाला, तो कुछ ही मिनटों में सारी गन्दगी दूर हो गयी और साफ़. स्वच्छ पीने का पानी दिखाई देने लगा l वहीँ उस आदमी के बैठक कक्ष(living-room) में, मैंने इस बात का आभास हुआ कि मसीह द्वारा शुद्ध किये जाने का क्या अर्थ है l
जब हम पहली बार अपने दोष और शर्म के साथ यीशु के पास आते हैं और उससे हमें क्षमा करने के लिए कहते हैं और हम उन्हें अपने उद्धारकर्ता के रूप में मान लेते हैं, तो वह हमारे पापों से शुद्ध करता है और हमें नया बनाता है l हम ठीक वैसे ही शुद्ध हो जाते हैं जैसे गंदा पानी साफ़ पीने के पानी में बदल गया था l यह जानना कितनी ख़ुशी की बात है कि यीशु के बलिदान के कारण हम परमेश्वर के साथ सही स्थिति में हैं (2 कुरिन्थियों 5:21) और यह जानना कि परमेश्वर हमारे पापों को उतनी ही दूर कर देता है जितना पूर्व पश्चिम से है (भजन संहिता 103:12) l
लेकिन प्रेरित यूहन्ना हमें याद दिलाता है कि इसका अर्थ यह नहीं है कि हम फिर कभी पाप नहीं करेंगे l जब हम पाप करते हैं तो हम पानी के फ़िल्टर की छवि से सुनिश्चित हो सकते हैं और यह जानकर सांत्वना पा सकते हैं कि “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9) l
आइये यह जानकार आत्मविश्वास से जीएं कि हम लगातार मसीह द्वारा शुद्ध किए जा रहे हैं l नैंसी गेविलेंस
बिना तैयारी किए हुए स्तुति करना
इथियोपिया की एक अल्पकालिक मिशन यात्रा के दौरान, हमारी टीम एक स्थानीय मंत्रालय की एक अन्य टीम के साथ उन युवाओं के एक समूह तक पहुंच रही थी, जो कठिन समय से जूझ रहे थे और वस्तुतः कबाड़खाने में झोंपड़ियों में रह रहे थे। कैसा अद्भुत आनंद था उनसे मिलना! हमने एक साथ अपनी गवाहियाँ, प्रोत्साहन के शब्द और प्रार्थनाएँ साझा कीं। उस शाम मेरे पसंदीदा क्षणों में से एक वह था जब एक स्थानीय टीम के सदस्य ने अपना गिटार बजाया और हमें रोशन चाँद के नीचे अपने नए दोस्तों के साथ आराधना करने का मौका मिला। कितना पवित्र क्षण! अपनी निराशाजनक स्थिति के बावजूद, इन लोगों के पास आशा और खुशी थी जो केवल यीशु में ही पाई जा सकती है।
प्रेरितों के काम 16 में, हम एक और अचानक रूप से की गयी प्रशंसा के समय के बारे में पढ़ते हैं। यह फिलिप्पी शहर की एक जेल में हुआ। यीशु की सेवा करते समय पौलुस और सीलास को गिरफ्तार कर लिया गया, पीटा गया, कोड़े मारे गए और कैद में डाला गया। निराशा में पड़ने के बजाय, उन्होंने जेल की कोठरी में “प्रार्थना और गायन” करके परमेश्वर की आराधना की। “अचानक इतना भयंकर भूकंप आया कि जेल की नींव हिल गई। एक ही बार में सभी जेल के दरवाजे खुल गए, और सभी की जंजीरें खुल गईं” (पद 25-26)।
जेलर का पहला विचार अपना जीवन समाप्त करने का आया, लेकिन जब उसे एहसास हुआ कि कैदी भागे नहीं, उसमे परमेश्वर के प्रति भयपूर्वक आदर उत्पन हुआ, और उसके परिवार में उद्धार आया(पद 27-34)।
परमेश्वर प्रसन्न होता है जब हमें उसकी स्तुति करते है। आइए जीवन के उतार-चढ़ाव दोनों के दौरान उसकी आराधना करें। नैन्सी गैविलेन्स
एक आत्मिक विरासत छोड़ना
किशोरावस्था में, मैं और मेरी बहन यीशु को अपने उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करने के मेरी माँ के फैसले को नहीं समझ पाए, लेकिन हमने उनमें जो बदलाव देखे, उन्हें हम नकार नहीं सकते थे। उनमें अधिक शांति और आनंद था और वह विश्वासयोग्यता से कलीसिया में सेवा करने लगी। उनमें बाइबल का अध्ययन करने की ऐसी भूख थी कि उन्होंने मदरसा में दाखिला लिया और ग्रेजुएट भी हुई। मेरी माँ के फैसले के कुछ साल बाद, मेरी बहन ने यीशु मसीह को ग्रहण किया और उनकी सेवा करने लगी। और उसके कुछ साल बाद, मैंने भी यीशु पर भरोसा रखा और उसकी सेवा करना शुरू कर दिया। कई वर्षों के बाद, मेरे पिता भी उस पर विश्वास करने में हमारे साथ शामिल हो गए। मसीह के लिए मेरी माँ के फैसले ने हमारे समीप और विस्तारित परिवार के बीच जीवन बदलने वाला प्रभाव पैदा किया।
जब प्रेरित पौलुस ने तीमुथियुस को अपना अंतिम पत्र लिखा और उसे यीशु में अपने विश्वास पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित किया, तो उसने तीमुथियुस की आत्मिक विरासत पर विख्यात किया। "मुझे तेर उस निष्कपट विश्वास की सुधि आती है, जो पहले तेरी नानी लोइस और तेरी माता यूनीके में था, और मुझे निश्चय हुआ है, कि तुझ में भी है" (2 तीमुथियुस 1:5)। माताओं और दादियों/नानियों, आपके निर्णय पीढ़ियों को प्रभावित कर सकते हैं।
यह कितना सुंदर है कि तीमुथियुस की माँ और नानी ने उसके विश्वास को पोषित करने में मदद की ताकि वह वह व्यक्ति बन सके जिसके लिए परमेश्वर में उसकी बुलाहट थी। इस मातृ दिवस और उसके बाद, आइए उन माताओं का सम्मान करें जिन्होंने यीशु का अनुसरण करने का निर्णय लिया है। आइए अपने प्रियजनों के लिए एक आत्मिक विरासत भी छोड़ें।नैन्सी गैविलेन्स