Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by रिबका विजयन

यह इसके लायक है

जॉर्ज स्मिथ ने अपनी पुस्तक विलियम कैरी : शूमेकर एंड मिशनरी में कैरी द्वारा बपतिस्मा प्राप्त पहले विश्वासी कृष्ण पाल के बपतिस्मा के महत्वपूर्ण अवसर के बारे में लिखा है। जब कृष्ण पाल गंगा के मटमैले पानी से बाहर आए, तो भारतीय मिशनों के लिए जो एक ऐतिहासिक अवसर होना चाहिए था, वह कैरी की परिस्थितियों के कारण खराब हो गया। श्रीमती कैरी और उनके मिशन सहयोगी जॉन थॉमस दोनों ही मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। फिर भी उनके चीखने-चिल्लाने और बड़बड़ाने के बीच कैरी खुशी-खुशी बंगाली भजन संहिता गाने लगे——एक खोई हुई आत्मा(व्यक्ति) घर लौट आई थी।

पौलुस ने रोम की कलीसिया को उस समय लिखा था जब मसीही रोमी साम्राज्य से जबरदस्त सताव का सामना कर रहे थे। पौलुस ने जो सुसमाचार प्रस्तुत किया, उसका अभ्यास करना आसान नहीं था। इसके लिए महान बलिदान की आवश्यकता थी। अपनी तीसरी मिशनरी यात्रा के लगभग अंत में, और हर संभव कठिनाई को सहने के बाद, पौलुस ने कहा कि “इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हम से प्रेम किया है, जयवंत से भी बढ़कर है” (पद.37)। उसने कलेश, अकाल, नग्नता और खतरे (पद.35) को आनंद से सहन किया, क्योंकि उसे एक महान मिशन सौंपा गया था। सेवकाई में एक अग्रदूत के रूप में, वह रोम में विश्वासियों को उनकी कठिनाइयों को सहन करने के लिए प्रोत्साहित करता है क्योंकि मसीह के अविश्वसनीय प्रेम ने इसे “इसके लायक” बना दिया(पद.38-39)। यह प्रेम जिसने विलियम कैरी और प्रेरित पौलुस के बलिदानों को “इसके लायक” बनाया, वही प्रेम है जो हमें दिया जाता है। जब कठिनाइयाँ आती हैं, खासकर हमारे विश्वास के कारण, तो हमें याद रखना चाहिए कि हम धन्य हैं (मत्ती 5:10)। आइए हार न मानें और समझौता न करें, बल्कि अपनी कठिनाइयों का सामना करें यह जानते हुए कि मसीह का प्रेम हमेशा “इसके लायक” है। 

 

- रेबेका विजयन