यीशु में एक साथ भिन्न
व्यापार विश्लेषक फ्रांसिस इवांस ने एक बार 125 बीमा सेल्समैनों का अध्ययन किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें सफल होने में क्या बात मदद करती है। आश्चर्यजनक रूप से, योग्यता प्रमुख कारक नहीं थी l इसके बजाय, इवांस ने पाया कि ग्राहक उन्हीं सेल्समैन से खरीदारी करने के लिए अधिक इच्छुक थे जिनकी राजनीति, शिक्षा और कद-काठी उनके जैसी ही थी। विद्वान इसे होमोफिली(homophily) कहते हैं: अपने जैसे लोगों को पसंद करने की प्रवृत्ति।
होमोफिली जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी काम कर रही है, जहाँ हम अपने जैसे लोगों से शादी करने और उनसे दोस्ती करने की प्रवृत्ति रखते हैं। स्वाभाविक होते हुए भी होमोफिली अनियंत्रित होने पर विनाशकारी हो सकती है। जब हम केवल "अपनी तरह" के लोगों को पसंद करते हैं, तो समाज नस्लीय, राजनीतिक और आर्थिक आधार पर टूट सकता है।
पहली शताब्दी में, यहूदी यहूदियों के, यूनानी यूनानियों के साथ रहे, और अमीर और गरीब कभी भी घुलमिल नहीं पाए l और फिर भी, रोमियों 16:1-16 में, पौलुस रोम की कलीसिया के वर्णन में, प्रिस्किल्ला और अक्विला(यहूदी), इपैनितुस(यूनानी) फीबे(बहुतों का उपकार करनेवाली”, इसलिए शायद धनवान), और फिलुलुगुस (दासों के लिए सामान्य नाम) को शामिल कर सकता था l ऐसे अलग-अलग लोगों को एक साथ क्या लाया था? यीशु—जिसमें “न तो यहूदी है और न अन्यजाति, न दास और न स्वतंत्र” (गलातियों 3:28) l
अपने जैसे लोगों के साथ रहना, काम करना और चर्च जाना स्वाभाविक है l यीशु हमें उससे आगे ले जाता है l इस संसार में जो विभिन्न रेखाओं से बटी हुयी है, वह हमें एक ऐसे लोग बना रहा है जो एक साथ हैं पर अलग हैं—एक परिवार के रूप में एक हैं l
—शेरिडैन वोयसे
निचले डेक के लोग
मेरा एक मित्र अफ़्रीका मर्सी नामक एक अस्पताल जहाज़ पर काम करता है, जो विकासशील देशों में मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएँ ले जाता है। कर्मचारी प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों की सेवा करते हैं जिनकी बीमारियों का अन्यथा इलाज नहीं हो पाता।
टी.वी. क्रू जो समय-समय पर जहाज पर चढ़ते हैं, अपने कैमरे को उसके अद्भुत चिकित्सा कर्मचारियों पर केंद्रित करते हैं। कभी-कभी वे अन्य क्रू सदस्यों का साक्षात्कार लेने के लिए डेक के नीचे जाते हैं, लेकिन मिक जो काम करता है उस पर आम तौर से किसी का ध्यान नहीं जाता।
मिक, एक इंजीनियर, इस बात से आश्चर्यचकित है कि उसे कहाँ काम सौंपा गया है - जहाज के सीवेज प्लांट में। प्रतिदिन चालीस हजार लीटर तक कचरा उत्पन्न होने के कारण, इस जहरीले पदार्थ का प्रबंधन करना एक गंभीर कार्य है। मिक के पाइपों और पंपों की देखभाल के बिना, अफ़्रीका मर्सी का जीवनदायी कार्य रुक जाएगा।
मसीही सेवकाई में "ऊपर डेक" पर मौजूद लोगों की सराहना करना आसान है, जबकि नीचे कक्ष में मौजूद लोग अनदेखे रह जाते है। जब कुरिन्थियों ने बड़े वरदानों वाले लोगों को दूसरों से ऊपर उठाया, तो पौलुस ने उन्हें याद दिलाया कि प्रत्येक विश्वासी की मसीह के कार्य में एक भूमिका है (1 कुरिन्थियों 12:7-20), और प्रत्येक वरदान महत्वपूर्ण है, चाहे वह चमत्कारी चंगाई हो या दूसरों की मदद करना (पद 27-31). वास्तव में, भूमिका जितनी कम प्रमुख होती है, वह उतने ही अधिक सम्मान पाने की हकदार होती है(पद 22-24)।
क्या आप "निचले डेक" के व्यक्ति हैं? तो अपना सिर ऊंचा उठाएं। आपका कार्य परमेश्वर द्वारा आदरयोग्य है और हम सभी के लिए अत्यावश्यक है।
त्यागित विश्वास
जून 1965 में, छह टोंगन किशोर रोमांच की तलाश में अपने द्वीप घर से रवाना हुए। लेकिन जब पहली रात एक तूफान ने उनके मस्तूल और पतवार को तोड़ दिया, तो वे दक्षिण प्रशांत महासागर में 'अटा' के निर्जन द्वीप पर पहुंचने से पहले कई दिनों तक बिना भोजन या पानी के बहते रहे। यह उनके ढूंढे जाने से लगभग पंद्रह महीने पहले है।
लड़कों ने जीवित रहने के लिए 'अता' पर एक साथ काम किया, एक छोटा सा खाद्य उद्यान स्थापित किया, बारिश के पानी को इकट्ठा करने के लिए पेड़ों के तनों को खोखला किया, यहां तक कि एक अस्थायी व्यायामशाला भी बनाया। जब एक लड़के का पैर टीले से गिरने के कारण टूट गया, तो बाकियों ने उसे लाठियों और पत्तों की मदद से ठीक किया। बहस को अनिवार्य सुलह के साथ अंत किया जाता था, और प्रत्येक दिन की शुरआत और अंत गा के और प्रार्थना करके होती थी। जब लड़के इस कठिन परीक्षा से स्वस्थ होकर निकले, तो उनके परिवार आश्चर्यचकित रह गए - उनका अंतिम संस्कार हो चुका था।
पहली शताब्दी में यीशु में विश्वासी होना एक अलग अनुभव हो सकता है। अपने विश्वास के कारण सताए जाना और अक्सर परिवार से अलग कर दिया जाना , किसी व्यक्ति को भटका हुआ महसूस करा सकता है। ऐसे त्यागे हुए लोगों को प्रेरित पतरस ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वें संयमी होकर प्रार्थना के लिये सचेत रहें (1 पतरस 4:7), एक दूसरे से अधिक प्रेम करें (पद 8), और काम पूरा करने के लिए जो भी वरदान उन्हें मिले है उसका उपयोग करें (पद 10-11)। समय आने पर, परमेश्वर उन्हें सिद्ध और स्थिर और बलवन्त करेगा (5:10)।
परीक्षा के समय में, "त्यागित विश्वास" की आवश्यकता होती है। हम प्रार्थना करते हैं और एकजुटता से काम करते हैं, और परमेश्वर हमें इसमें मदद करते हैं।
गो–कार्ट ठीक करना
मेरे बचपन के घर का गैरेज कई यादें समेटे हुए है। हर शनिवार की सुबह, मेरे पिताजी हमारी कार को गैरेज़ से निकालकर ड्राइववे में पार्क कर देते थे, ताकि हमारे पास काम करने के लिए जगह हो जाये — मेरी पसंदीदा एक टूटी हुई गो–कार्ट(एक छोटी रेसिंग कार) को ठीक करने के लिये, जो हमें कहीं से मिली थी। उस गैराज में, हमने उसमें नए पहिए लगाये, प्लास्टिक की एक अच्छी विंडशील्ड लगाई, और जब मेरे पिताजी सड़क पर ट्रैफिक को देख रहे होते थे तो मैं ड्राइववे पर उत्तेजना के साथ दौड़ाता था! पीछे मुड़कर देखता हूं, तो उस गैरेज में केवल गो–कार्ट को ठीक करने के अलावा कहीं ज़्यादा कुछ चल रहा था। एक छोटे लड़के को उसके पिता द्वारा आकार दिया जा रहा था - और इस प्रक्रिया में उसे परमेश्वर की एक झलक मिल रही थी।
मनुष्यों को परमेश्वर के अपने स्वभाव के अनुरूप बनाया गया है (उत्पत्ति 1:27–28)। मानव पालन पोषण का मूल परमेश्वर में भी है, क्योंकि “वह पिता है, जिस से स्वर्ग और पृथ्वी पर हर एक घराने का नाम रखा जाता है” (इफिसियों 3:14–15)। जिस तरह माता पिता बच्चों को दुनिया में लाकर परमेश्वर की जीवन देने वाली क्षमताओं का अनुकरण करते हैं, जब वे अपने बच्चों का पालन–पोषण और सुरक्षा करते हैं, तो वे अपने आप में नहीं बल्कि पिता परमेश्वर के गुणों को व्यक्त करते हैं। वह एक ऐसा नमूना (मॉडल) है जिस पर सभी परवरिश (पेरेंटिंग) आधारित हैं।
मेरे पिता पूरी तरह से निपुण तो नहीं थे। हर पिता और माता की तरह उनका पालन–पोषण कभी कभी स्वर्ग की नकल करने में विफल रहा। लेकिन जब अक्सर परमेश्वर की नकल की, तो इसने मुझे परमेश्वर के अपने पालन–पोषण और सुरक्षा की एक झलक दिखाई — ठीक वहीं पर जहां हमने गैराज के फर्श पर गो–कार्ट ठीक करी।
मौसम
हाल ही में मुझे एक सहायक शब्द मिला: शीतकाल। जिस प्रकार से सर्दियों का मौसम अधिकांश प्राकृतिक संसार के धीमे हो जाने का समय होता है, लेखिका कैथरीन जीवन के “ठंडे” मौसमों के दौरान विश्राम करने और स्वस्थ होने की हमारी आवश्यकता का वर्णन करने के लिए इस शब्द का उपयोग करती हैं। मैंने अपने पिता को कैंसर की बीमारी से खो देने के बाद उस समरूपता को सहायक पाया, जिसने मुझे महीनों तक मुझे शक्तिहीन बना कर रखा। इस जबरदस्ती की धीमी गति से नाराज होकर, यह प्रार्थना करते हुए मैंने अपनी शीतकाल (शोक का समय) से लड़ाई लड़ी कि गर्मी (आनन्द) का जीवन वापस लौट आए। परन्तु मुझे तो बहुत कुछ सीखना था।
सभोपदेशक की पुस्तक प्रसिद्ध रूप से कहती है कि “हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है”— अर्थात् बोने और काटने का समय, रोने और हँसने का, शोक मनाने और नाचने का समय (3:1-4)। वर्षों से मैंने इन वचनों को पढ़ा था, परन्तु इन्हें समझना मैंने अपने शीतकाल में ही आरम्भ किया। क्योंकि यद्यपि हमारा उन पर थोड़ा नियंत्रण हो भी, तौभी प्रत्येक मौसम सीमित होता है और जब उसका कार्य पूरा हो जाएगा तो वह बीत जाएगा। और जबकि हम हमेशा यह नहीं समझ सकते कि यह क्या हुआ, परमेश्वर उनके द्वारा हमारे भीतर कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है (पद 11)। मेरा शोक का समय समाप्त नहीं हुआ था। परन्तु जब यह समाप्त होगा तो आनन्द लौट आयेगा। जैसे पौधे और पशु सर्दी से संघर्ष नहीं करते, वैसे ही मुझे भी आवश्यकता थी कि विश्राम करूँ और उसे अपना नवीनीकरण का काम करने दूँ।
मेरे एक मित्र ने प्रार्थना की, “हे प्रभु, क्या आप इस कठिन समय में शेरीडेन के जीवन में अपना भला काम करेंगे।” यह प्रार्थना मेरी प्रार्थना से बेहतर थी। क्योंकि परमेश्वर के हाथों में, मौसम तो उद्देश्यपूर्ण वस्तुएँ हैं। आइए हम हर एक के जीवन में उसके नवीनीकरण के कार्य के प्रति समर्पित हो जाएँ।
सत्य ढूंढने वाले
एक महिला ने एक बार मुझे एक असहमति के बारे में बताया था जो उसके कलीसिया को तोड़ रही थी। "असहमति किस बारे में है?" मैंने पूछ लिया। "क्या पृथ्वी चपटी है," उसने कहा। कुछ महीने बाद, एक मसीही व्यक्ति के बारे में खबर आई जो हथियारों से लैस एक रेस्तरां में घुसा था, बच्चों को बचाने के लिए जिनके साथ पीछे के कमरे में कथित रूप से दुर्व्यवहार किया जा रहा था। पीछे कोई कमरा नहीं था, और उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही मामलों में, शामिल लोग साजिश के सिद्धांतों(झूठा समाचार) पर काम कर रहे थे जो उन्होंने इंटरनेट पर पढ़े थे।
यीशु में विश्वासियों को अच्छा नागरिक होने के लिए बुलाया गया है (रोमियों 13:1-7), और अच्छे नागरिक गलत खबर नहीं फैलाते हैं। लूका के दिनों में, यीशु के बारे में बहुत सी कहानियाँ प्रचलित थीं (लूका 1:1), उनमें से कुछ गलत थीं। उसने जो कुछ भी सुना, उसे बताने के बजाय, लूका अनिवार्य रूप से एक खोजी पत्रकार बन गया, चश्मदीद गवाहों से बात कर रहा था (पद. 2), “शुरुआत से सब कुछ” पर जांच कर रहा था (पद. 3), और वह अपने निष्कर्षों को एक सुसमाचार में लिख रहा था जिसमें नाम, उद्धरण और ऐतिहासिक तथ्य शामिल हैं, जो प्रत्यक्ष ज्ञान वाले लोगों पर आधारित हैं, न कि असत्यापित दावों पर। हम भी ऐसा ही कर सकते हैं। चूँकि झूठी जानकारी कलीसियाओं को विभाजित कर सकती है और जीवन को जोखिम में डाल सकती है, तथ्यों की जाँच करना अपने पड़ोसी से प्रेम करने का एक कार्य है (10:27)। जब कोई सनसनीखेज कहानी हमारे पास आती है, तो हम उसके दावों को योग्य, जवाबदेह विशेषज्ञों के साथ सत्यापित कर सकते हैं, सत्य की तलाश करने वाले—त्रुटि फैलाने वाले नहीं। ऐसा कार्य सुसमाचार में विश्वसनीयता लाता है। आखिरकार, हम उसकी आराधना करते हैं जो सत्य से परिपूर्ण है (यूहन्ना 1:14)।
दोस्त किराए पर लें?
दुनिया भर में कई लोगों के लिए, जीवन अकेला होता जा रहा है। 1990 के बाद से ऐसे अमेरिकियों की संख्या चार गुना हो गई है जिनका कोई मित्र नहीं है। कुछ यूरोपीय देशों में उनकी आबादी का 20 प्रतिशत तक अकेलापन महसूस कर रहा है, जबकि जापान में, कुछ बुजुर्ग लोगों ने अपराध का सहारा लिया है ताकि वे जेल में कैदियों की संगति कर सकें । उद्यमी इस अकेलेपन की महामारी के लिए एक "समाधान" लेकर आए हैं—किराए-पर-मित्र(rent –a-friend) । घंटे के हिसाब से किराए पर लिए गए, ये लोग आपसे बात करने या किसी पार्टी में आपके साथ जाने के लिए एक कैफे में मिलेंगे । ऐसे ही एक “दोस्त” से पूछा गया कि उसका ग्राहक कौन था। उसने कहा, “अकेला, 30- से 40-वर्षीय पेशेवर, जो लंबे समय तक काम करते हैं और उनके पास कई दोस्त बनाने के लिए समय नहीं है l”
सभोपदेशक 4 एक ऐसे व्यक्ति का वर्णन करता है जो बिल्कुल अकेला है, जिसके पास “बेटा या भाई” नहीं है । इस कार्यकर्ता के परिश्रम का “अंत नहीं” है, फिर भी उसकी सफलता पूर्ण नहीं है (पद. 8) । “मैं किसके लिए मेहनत कर रहा हूँ . . . ?” वह अपनी दुर्दशा के प्रति जागते हुए पूछता है । रिश्तों में निवेश करना कहीं बेहतर है, जो उसके काम का बोझ हल्का कर देगा और परेशानी में मदद करेगा (पद. 9-12) । क्योंकि, अंततः, मित्रता के बिना सफलता “अर्थहीन है” (पद. 8) ।
सभोपदेशक हमें बताता है कि जो डोरी तीन तागे से बटी हो जल्दी नहीं टूटती (पद. 12) । लेकिन न तो यह जल्दी से बुनी जाती है। चूँकि सच्चे दोस्त किराए पर नहीं लिए जा सकते हैं, परमेश्वर को हमारे तीसरी लड़ी के रूप में, हमें एक साथ मजबूती से बुनते हुए आइए हम उन्हें बनाने के लिए आवश्यक समय का निवेश करें ।
संतोष को पकड़ना
एक मनोचिकित्सक के सलाह स्तम्भ में, उन्होंने ब्रेन्डा नामक एक पाठक को जवाब दिया, जिसने अफ़सोस जताया था कि उसकी महत्वाकांक्षी गतिविधियों ने उसे असंतुष्ट कर दिया था l मनोचिकित्सक के शब्द स्पष्टवादी/रूखे(blunt) थे l मनुष्य को खुश रहने के लिए नहीं बनाया गया है, उन्होंने कहा, “केवल जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए l” हम संतोष की “चिढ़ाने वाली और मायावी तितली” का पीछा करने के लिए अभिशप्त हैं, उन्होंने कहा, “हमेशा इसे पकड़ने के लिए नहींl”
मुझे आश्चर्य है कि मनोचिकित्सक के शून्यवादी/नकारवादी(nihilistic) शब्दों को पढ़कर ब्रेन्डा को कैसा लगा होगा और अगर उसने इसके बजाय भजन 131 पढ़ा होता तो उसे कितना अलग आभास होताl अपने शब्दों में, दाऊद हमें संतोष पाने के तरीके पर एक निर्देशित विचार देता है l वह विनम्रता की मुद्रा में आरम्भ करता है,अपनी राजसी महत्वकांक्षाओं को एक तरफ रख देता है, और जबकि जीवन के बड़े सवालों से जूझना महत्वपूर्ण है, वह उन्हें भी एक तरफ रख देता है (पद.1) तब वह परमेश्वर के सामने अपने हृदय को शांत करता है (पद.2) भविष्य को उसके हाथों में सौंपता है (पद.3) l परिणाम खुबसूरत है : वह कहता है, “जैसा दूध छुड़ाया हुआ लड़का अपनी माँ की गोद में रहता है, वैसे ही . . . मेरा मन भी रहता है” (पद.2)
हमारी तरह एक टूटी-फूटी दुनिया में, संतोष कई बार हाथ न आने वाला लगेगा l फिलिप्पियों 4:11-13 में प्रेरित पौलुस ने कहा कि संतोष सीखने की चीज़ है l लेकिन अगर हम मानते हैं कि हम केवल “जीवित रहने और पुनरुत्पादन” के लिए रचे गए हैं, तो संतोष निश्चित रूप से एक न पकड़ने वाली तितली ही होगी l दाऊद हमें एक और तरीका दिखाता है: ईश्वर की उपस्थिति में चुपचाप आराम करने के द्वारा संतोष प्राप्त करना l
विनम्र बनो दिवस
मैं अक्सर उन अनौपचारिक छुट्टियों से मनोरंजित/विनोदित होता हूँ जिनके साथ लोग आते हैं। सिर्फ फरवरी में “स्टिकी बन डे,” “स्वोर्ड स्वोलोअर्स डे”(sword swollowers), यहां तक कि “डॉग बिस्किट एप्रिसिएशन डे” भी है! आज के दिन को “बी हम्बल डे” (विनम्र बनो दिवस) का लेबल दिया गया है। सार्वभौमिक रूप से एक गुण के रूप में मान्यता प्राप्त विनम्रता निश्चित रूप से जश्न मनाने लायक है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि हमेशा ऐसा नहीं रहा है।
विनम्रता को एक गुण नहीं, बल्कि एक कमजोरी माना जाता था, प्राचीन दुनिया इसके बजाये सम्मान को महत्त्व देती थी। अपने उपलब्धियों के बारे में शेखी बघारना अपेक्षित था, और आपको अपने रुतबे को बढ़ाने की कोशिश करनी थी, इसे कभी भी घटना नहीं था। नम्रता का अर्थ था हीनता, जैसे स्वामी का दास। लेकिन यह सब बदल गया, इतिहासकार कहते हैं, यीशु के क्रूस पर चढ़ने पर। वहां, जो "परमेश्वर के स्वरूप में ही था”, उसने "दास" बनने के लिए अपनी दिव्य रुतबे/हैसियत को त्याग दिया और दूसरों के लिए मरने के लिए स्वयं को विनम्र/दीन कर दियाI (फिलिप्पियों 2:6-8) इस तरह के एक सराहनीय कार्य ने विनम्रता को नए सिरे से परिभाषित करने पर मजबूर कर दिया। पहली सदी के अंत तक, यहाँ तक कि धर्मनिरपेक्ष लेखक भी मसीह द्वारा किए गए कार्यों के कारण विनम्रता को सद्गुण कह रहे थे।
आज हर बार जब किसी की विनम्र होने के लिए प्रशंसा की जाती है, तो सुसमाचार का सूक्ष्मता से प्रचार किया जा रहा है। यीशु के बिना, विनम्रता "अच्छी" नहीं होगी, या एक विनम्र दिन भी सोचे जाने योग्य नहीं होगा। पूरे इतिहास में परमेश्वर के विनम्र स्वभाव को प्रकट करते हुए मसीह ने हमारे लिए अपने रुतबे/हैसियत को त्याग दिया, ।