श्रेणी  |  odb

और भी ज्यादा

जॉर्ज को दूसरों को यीशु के बारे में बताने का शौक था। उसने अपने हाई स्कूल में एक सुसमाचार क्रुसेड…

लालसा में आनंद ढूँढना

लेखिका सुज़ैन कैन के शोध से पता चला है कि लोगों ने अपने गीतों की सूची में आनंद वाले गाने…

दिशाहीन

काम के लिए बेताब एक आदमी तट से मीलों दूर एक छोटी सी मछली पकड़ने वाली झोपड़ी में छह महीने…

जब निराशा आती है

अपनी निराशाओं से छुटकारा पाने के लिए, एक व्यक्ति ने ईबे (eBay ऑनलाइन बाजार) पर अपना सामान नीलाम करने का…

स्वर्ग में स्वामी

सिंगापुर के मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर (जनशक्ति मंत्रालय) ने 2022 में घोषणा की कि सभी प्रवासी घरेलू मज़दूरों को छुट्टी देने के बजाय महीने में कम से कम एक दिन का विश्राम दिया जाना चाहिए, जिसका मुआवज़ा मालिक उन्हें नहीं दे सकते। हालाँकि, मालिक चिंतित थे कि उन दिनों उनके प्रियजनों की देखभाल के लिए उनके पास कोई नहीं होगा। जबकि देखभाल की संचालन व्यवस्था का वैकल्पिक प्रबंध करके हल किया जा सकता था, लेकिन विश्राम की आवश्यकता को न देखने के उनके रवैये को हल करना उतना आसान नहीं था।

दूसरों के साथ विचारपूर्वक व्यवहार करना कोई नया मुद्दा नहीं है। प्रेरित पौलुस जिस समय में रहते थे तब नौकरों को उनके मालिकों की संपत्ति के रूप में देखा जाता था। फिर भी, मसीह–समान घरों को कैसे संचालित करना चाहिए, इस पर कलीसिया को अपने निर्देशों की अंतिम पंक्ति में, वह कहते हैं कि स्वामियों को अपने सेवकों के साथ "न्यायपूर्वक" व्यवहार करना चाहिए (कुलुस्सियों 4:1 ESV)। एक अन्य अनुवाद कहता है, "उनके साथ निष्पक्ष रहें" (THE MESSAGE)।

जैसे पौलुस सेवकों को कहते है "जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो,यह समझकर कि मनुष्यों के लिए नहीं परन्तु प्रभु के लिए करते हो” (3:23), वह स्वामियों को भी उनके ऊपर यीशु के अधिकार की याद दिलाते है: " स्वर्ग में तुम्हारा भी एक स्वामी है" (4:1)I उनका उद्देश्य कुलुस्से के विश्वासियों को उन लोगों के रूप में जीने के लिए प्रोत्साहित करना था जिनका अंतिम अधिकारी मसीह है। दूसरों के साथ हमारे आपसी व्यवहार में - चाहे एक मालिक, कर्मचारी के रूप में, हमारे घरों या समुदायों में - हम परमेश्वर से "सही और निष्पक्ष" काम करने में मदद करने के लिए कह सकते हैं (पद- 1)।

"मैं हूँ"

दर्शनशास्त्र और साहित्य के प्रोफेसर जैक का दिमाग बहुत तेज़ था। उन्होंने पंद्रह साल की उम्र में खुद को नास्तिक घोषित कर दिया था और युवा अवस्था में अपने "नास्तिक विश्वास" का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया । मसीही मित्रों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। जैसा कि जैक ने कहा, "सभी लोग और सभी चीज़ें दूसरे पक्ष में शामिल हो गई थी।" लेकिन उन्हें यह स्वीकार करना पड़ा कि बाइबिल अन्य साहित्य और काल्पनिककथा (मिथकों) से अलग है। सुसमाचार के बारे में उन्होंने लिखा: "यदि कभी कोई मिथक तथ्य बन जाता, अवतार लेता, तो वह इसी तरह होता।" 

बाइबल का एक अंश जैक के लिए सबसे प्रभावशाली बन गया—निर्गमन 3। परमेश्वर इस्राएलियों को मिस्र से बाहर निकालने के लिए मूसा को बुला रहा था। मूसा ने परमेश्वर से पूछा, “मैं कौन हूं कि फिरौन के पास जाऊं?” (पद- 11)I परमेश्वर ने उत्तर दिया, “मैं जो हूँ सो हूँ” (पद- 14)। हालाँकि इस अंश में शब्दों और नामों पर जटिलता और अस्पष्टता दिखती है लेकिन यह शुरुआत से ही परमेश्वर की शाश्वत उपस्थिति को दर्शाता है। दिलचस्प बात यह है कि बाद में यीशु ने भी यही बात दोहराई जब उन्होंने कहा, "कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ!" (यूहन्ना 8:58)

जैक, जिसे सी.एस. लुईस के नाम से बेहतर जाना जाता है, इस अंश से गहराई से प्रभावित हुआ। यह वह सब था जो एक सच्चे परमेश्वर को कहने की आवश्यकता थी - बस यह कि वह "मैं हूँ।" जीवन बदलने वाले एक क्षण में, लुईस ने "हार मान ली और स्वीकार किया कि परमेश्वर ही परमेश्वर है।" यह लुईस के लिए यीशु को स्वीकार करने की यात्रा की शुरुआत थी। शायद हम विश्वास के साथ संघर्ष करते हैं, जैसा कि लुईस ने किया, या शायद “उदासीन” विश्वास के साथ। हम स्वयं से पूछ सकते हैं कि क्या परमेश्वर वास्तव में हमारे जीवन में "मैं हूँ" है।