श्रेणी  |  odb

शेरों के साथ रहना

banner image

शेरों के साथ रहना

मैं यह आज्ञा देता हूँ कि जहाँ जहाँ मेरे राज्य का अधिकार है, वहाँ के…

“लड़के को मेरे पास ले आओ”

banner image

“लड़के को मेरे पास ले आओ”

यह सुनकर उसने उनसे उत्तर देके कहा, “हे अविश्‍वासी लोगो, मैं कब तक…

ओज़ोमी आशा

banner image

ओज़ोमी आशा

परन्तु हमारे पास वह धन मिट्टी के बरतनों में रखा है कि यह असीम सामर्थ्य…

उन्नति का समय

banner image

उन्नति का समय

हम भले काम करने में हियाव न छोड़े, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो…

मीगन का दिल

banner image

Megan’s Heart

परन्तु वचन पर चलने वाले बनो, और केवल सुनने वाले ही नहीं जो अपने आप को धोखा…

बिना किसी बाधा के सेवा कार्य

banner image

बिना किसी बाधा के सेवा कार्य

पढ़ें: लूका 10:38 -42
पर मार्था सेवा करते करते घबरा गई और उसके पास आकर कहने लगी;…

प्रार्थना के साथ संचालन

जब मेरे बेटे को आर्थोपेडिक सर्जरी की जरूरत पड़ी, तो मैं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के लिए आभारी थी। डॉक्टर, जो सेवानिवृत्ति के करीब थे, ने हमें आश्वासन दिया कि वह ऐसे ही समस्या वाले हजारों लोगों की मदद किये थे। फिर भी, प्रक्रिया से पहले, उन्होंने प्रार्थना की और प्रभु से एक अच्छा परिणाम प्रदान करने के लिए कहा। और मैं बहुत आभारी हूँ उसने किया।

एक अनुभवी राष्ट्रीय नेता, यहोशापात ने संकट के दौरान भी प्रार्थना की। उसके विरुद्ध तीन जातियाँ इकट्ठी हो गई थीं, और वे उसके लोगों पर चढ़ाई करने को आ रहे थे। हालाँकि उनके पास दो दशकों से अधिक का अनुभव था, फिर भी उन्होंने प्रभु से पूछने का फैसला किया कि क्या करना है। उसने प्रार्थना की, "[हम] संकट में तेरी दोहाई देंगे, और तू हमारी सुनेगा और हमारा उद्धार करेगा" (2 इतिहास 20:9)। उसने यह कहते हुए मार्गदर्शन के लिए भी कहा, "हम नहीं जानते कि क्या करें, परन्तु हमारी आंखें तेरी ओर लगी हैं" (पद. 12)।

चुनौती के प्रति यहोशापात के विनम्र दृष्टिकोण ने परमेश्वर की भागीदारी के लिए उसके हृदय को खोल दिया, जो प्रोत्साहन और ईश्वरीय हस्तक्षेप के रूप में आया (पद. 15-17, 22)। हमारे पास कुछ क्षेत्रों में कितना भी अनुभव क्यों न हो, मदद के लिए प्रार्थना करने से परमेश्वर पर एक पवित्र निर्भरता विकसित होती है। यह हमें याद दिलाता है कि वह हमसे अधिक जानता है, और अंततः वह नियंत्रण में है। यह हमें एक विनम्र स्थान पर रखता है - एक ऐसा स्थान जहाँ वह प्रतिक्रिया देने और हमें समर्थन देने में प्रसन्न होता है, चाहे परिणाम कुछ भी हो।