कुछ परिवारों के पास गुप्त व्यंजन-विधि होती है, किसी भोजन को बनाने का विशेष तरीका जो उसे ख़ास स्वादिष्ट बनाता है l हमारे लिए हक्का, पारंपरिक व्यंजन, एबेकस बीड्स है जो मोतियों के समान दिखाई देता है l वास्तव में आपको बनाना चाहिए!

सचमुच दादी के पास सर्वोत्तम व्यंजन-विधि थी l प्रत्येक चीनी नव वर्ष में पारिवारिक पुनर्मिलन के समय हम कहते थे, “हमें इसे बनाना सीखना चाहिए l” किन्तु हमने कभी भी दादी से नहीं पुछा l अब वह जीवित नहीं हैं, और न ही उनकी गुप्त व्यंजन-विधि l

हम दादी को याद करते हैं और उनकी व्यंजन-विधि खो गई l और त्रासदीपूर्ण होगा यदि हम अपने विश्वास की विरासत को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं l परमेश्वर चाहता है कि प्रत्येक पीढ़ी अगली पीढ़ी को परमेश्वर के महान कार्य बताए l “तेरे कामों की प्रशंसा … पीढ़ी पीढ़ी होता चला जाएगा,” भजनकार ने कहा (भजन 145:4), प्राचीन काल के दिनों को स्मरण [करें] अपने वृद्ध लोगों से प्रश्न [करें], और वे तुझ से कह देंगे” के मूसा के आरंभिक निर्देश को प्रतिध्वनित करते हैं (व्यव. 32:7) l

अपने उद्धार की कहानी और चुनौती का सामना करने में परमेश्वर की सहायता बांटते समय, हम परस्पर उत्साहित करते हैं और उसका आदर करते हैं l उसने हमें परिवार और समाज का आनंद लेने और परस्पर लाभ उठाने हेतु बनाया है l