अपराध चौंकाने वाला था, और इसे करने वाले व्यक्ति को जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद के वर्षों में, एकान्त कारावास में उस व्यक्ति ने मानसिक और आत्मिक चंगाई की प्रक्रिया शुरू की। यह उसे पश्चाताप और यीशु के साथ एक बहाल रिश्ते की ओर ले गया। इन दिनों उसे अन्य कैदियों के साथ सीमित बातचीत की अनुमति दी गई है। और, परमेश्वर के अनुग्रह से, उसकी गवाही के द्वारा कुछ साथी कैदियों ने मसीह को उद्धारकर्ता के रूप में ग्रहण किया है—उसमें क्षमा पाकर।    
मूसा, हालाँकि अब विश्वास के एक महान व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है, उसने एक चौंकाने वाला अपराध भी किया। जब उसने “एक मिस्री को एक इब्री को पीटते हुए देखा,  उस ने इधर उधर देखा कि कोई नहीं है देखा और मिस्री को घात किया और बालू में छिपा दिया। ” (निर्गमन 2:11-12)। इस पाप के बावजूद, परमेश्वर ने अपने अनुग्रह में अपने अपूर्ण सेवक के साथ कार्य समाप्त नहीं किया। बाद में, उसने अपने लोगों को उनके अत्याचार से मुक्त करने के लिए मूसा को चुना (3:10)। रोमियों 5:14 में, हम पढ़ते हैं, ” तौभी आदम से लेकर मूसा तक मृत्यु ने उन लोगों पर भी राज्य किया, जिन्हों ने उस आदम के अपराध की नाईं जो उस आनेवाले का चिन्ह है, पाप न किया। ” परन्तु निम्नलिखित पदों में पौलुस कहता है कि “परमेश्‍वर का अनुग्रह” हमारे लिए संभव करता है, चाहे हमारे पिछले पाप कुछ भी हों, हम उसके साथ परिवर्तित और धर्मी किए जा सकते हैं (पद. 15-16)।  
हम सोच सकते हैं कि हमने जो किया है वह हमें परमेश्वर की क्षमा को जानने और उसके सम्मान के लिए उपयोग किए जाने से अयोग्य बनाता है। लेकिन उसके अनुग्रह के कारण, यीशु में हम बदल सकते हैं और दूसरों को हमेशा के लिए बदलने में मदद करने के लिए स्वतंत्र हो सकते हैं।  
टॉम फेल्टेन