फ्रोजन ट्रीट्स फ्रैंचाइज़ की सी.ई.ओ, टेलीविजन श्रृंखला अंडरकवर बॉस में खजांची की वर्दी पहनकर गुप्त रूप से गई। फ्रैंचाइज़ी के एक स्टोर में काम करते हुए, उनके विग और मेकअप ने उसकी पहचान छिपा दी क्योंकि वह “नई” कर्मचारी बन गई थी। उनका लक्ष्य यह देखना था कि अंदर और ज़मीन पर चीज़ें वास्तव में कैसे काम कर रही हैं। अपनी टिप्पणियों के आधार पर, वह स्टोर में आने वाली कुछ समस्याओं को हल करने में सक्षम रही। 
यीशु ने हमारी समस्याओं को हल करने के लिए “विनम्र स्थान” (फिलिप्पियों 2:7) लिया। वह मानव बन गया – पृथ्वी पर चला, हमें परमेश्वर के बारे में सिखाता रहा, और अंततः हमारे पापों के लिए क्रूस पर मारा गया (पद 8)। इस बलिदान ने मसीह की विनम्रता को उजागर किया क्योंकि उसने आज्ञाकारितापूर्वक हमारे पापबलि के रूप में अपना जीवन दे दिया। वह एक मनुष्य के रूप में पृथ्वी पर चला और उसने वही अनुभव किया जो हम अनुभव करते हैं—जमीनी स्तर से। 
यीशु में विश्वासियों के रूप में, हमें विशेष रूप से अन्य विश्वासियों के साथ हमारे संबंधों में हमारे उद्धारकर्ता के समान “समान स्वाभाव” रखने के लिए बुलाया गया है (पद 5)। परमेश्वर हमें नम्रता धारण करने में (पद 3) और मसीह का स्वाभाव अपनाने में (पद 5) मदद करते हैं। वह हमें दूसरों की जरूरतों को पूरा करने और मदद के लिए तैयार रहने वाले सेवकों की तरह रहने के लिए प्रेरित करते है। जैसे-जैसे परमेश्वर हमें दूसरों से विनम्रतापूर्वक प्रेम करने के लिए प्रेरित करते जाते है, हम उनकी सेवा करने और उनके सामने आने वाली समस्याओं का करुणापूर्वक समाधान खोजने की बेहतर स्थिति में होते हैं।