डेविड और एंजी को लगा कि उन्हें विदेश जाने के लिए बुलाया गया है, और उसके बाद जो फलदायी मंत्रालय हुआ, उससे यह पुष्टि होती दिखी। लेकिन उनके इस कदम का एक नकारात्मक पहलू भी था। डेविड के बुज़ुर्ग माता-पिता अब क्रिसमस अकेले बिताएंगे। डेविड और एंजी ने क्रिसमस के दिन अपने माता-पिता के अकेलेपन को कम करने के लिए पहले से ही उपहार भेजकर और क्रिसमस की सुबह फोन करके कोशिश की। लेकिन उसके माता-पिता वास्तव में उन्हें चाहते थे। डेविड की आय के कारण वे कभी-कभार ही घर जा पाते थे, तो वे और क्या कर सकते थे? डेविड को बुद्धि की ज़रूरत थी।

नीतिवचन 3 बुद्धि-प्राप्ति का एक क्रैश कोर्स  (तीव्र और गहन अध्ययन)  है, जो हमें यह दिखाता है कि हम अपनी परिस्थितियों को परमेश्वर के पास ले जाकर इसे प्राप्त कैसे करें (पद.5-6), इसके विभिन्न गुणों जैसे प्रेम और विश्वासयोग्यता (पद. 3-4, 7-12), और शांति और दीर्घायु के रूप में इसके लाभ का वर्णन करता है (पद. 13-18)। एक  हृदयस्‍पर्शी (दिल को छू लेने वाला) टिप्पणी में, यह कहा गया है कि परमेश्वर हमें “अपने विश्वास में” लेकर ऐसी बुद्धि देता है (पद. 32)। वह अपना समाधान उन लोगों को धीरे धीरे बोलते हैं जो उसके करीब हैं।

एक रात अपनी समस्या के बारे में प्रार्थना करते हुए, डेविड को एक विचार आया। अगले क्रिसमस के दिन, उसने और एंजी ने अपने सबसे अच्छे कपड़े पहने, मेज को टिनसेल (चमकीले रंगीन काग़ज़ के लंबे फ़ीते (tinsel)) से सजाया, और भुना हुआ रात्रिभोज लाए। डेविड के माता-पिता ने भी ऐसा ही किया। फिर, प्रत्येक टेबल पर एक लैपटॉप रखकर, उन्होंने वीडियो लिंक के द्वारा एक साथ भोजन किया। लगभग ऐसा महसूस हुआ जैसे वे एक ही कमरे में हैं। तब से यह एक पारिवारिक परंपरा बन गई है।

परमेश्वर ने दाऊद को अपने भरोसे में लिया और उसे बुद्धि दी। वह हमारे समस्याओं का रचनात्मक समाधान फुसफुसा कर सुनाना पसंद करता है।

—शेरिडन वोयसी