फेय ने अपने पेट पर निशानों को छुआ। उसने एसोफैजियल-पेट कैंसर को हटाने के लिए एक और सर्जरी करवाई थी। इस बार डॉक्टरों ने उसके पेट का एक हिस्सा निकाला था और एक दांतेदार निशान छोड़ दिया था, जिससे उनके काम की हद का पता चलता है। उसने अपने पति से कहा, “निशान या तो कैंसर के दर्द या उपचार की शुरुआत को प्रदर्शित करता हैं । मैं अपने निशानों को उपचार के प्रतीक के रूप में चुनती हूँ।”
याकूब को परमेश्वर के साथ पूरी रात कुश्ती लड़ने के बाद इसी तरह के विकल्प का सामना करना पड़ा। ईश्वरीय हमलावर ने याकूब के कूल्हे को मोड़ दिया, जिससे याकूब थक गया और उसे लंगड़ाहट महसूस होने लगी। महीनों बाद, जब याकूब ने अपने निर्बल कूल्हे की मालिश की, तो मुझे आश्चर्य हुआ कि उसने क्या सोचा? क्या वह अपने उन वर्षों के धोखे के लिए पछता रहा था, जिसने उसे इस दुर्भाग्यपूर्ण युद्ध के लिए मजबूर किया?
ईश्वरीय दूत ने उससे सत्य उगलवा लिया था, और उसे तब तक आशीष देने से इनकार किया जब तक याकूब ने उसे स्वीकार नहीं किया कि वह कौन है। उसने यह स्वीकार किया कि वह याकूब था, “एड़ी पकड़ने वाला” (उत्पत्ति 25:26 देखें)। उसने लाभ प्राप्त करने के लिए अपने भाई एसाव और ससुर लाबान के साथ छल किया और उन्हें धोखा दिया। ईश्वरीय मल्लयोद्धा ने कहा कि याकूब का नया नाम “इस्राएल होगा, क्योंकि तू परमेश्वर से और मनुष्यों से भी युद्ध करके प्रबल हुआ है।” (पद.28)।
याकूब का लंगड़ाना उसके धोखे के पुराने जीवन की मृत्यु, और परमेश्वर के साथ उसके नए जीवन की शुरुआत को दर्शाता है। याकूब का अंत और इस्राएल का आरंभ। उसके लंगड़ाहट ने उसे परमेश्वर पर निर्भर होने के लिए प्रेरित किया, जो अब उसके अंदर और उसके द्वारा शक्तिशाली रूप से आगे बढ़ रहा था।
—माइक विट्मर
आपके पास कौन से आत्मिक दाग हैं? वे किसी बुरी चीज़ के अंत और किसी नई चीज़ के आरंभ का चिन्ह कैसे हो सकते हैं?
पिता, मेरा लंगड़ाना आपके प्रेम का निशान है।
