2019 में ईस्टर के दिन, श्रीलंका में आत्मघाती बम विस्फोटों में तीन चर्च और तीन आलीशान होटल निशाना बनाए गए। जैसे ही यह खबर फैली, कुछ चर्चों ने अपनी आराधनाओं को बीच में ही बंद कर दिया। लोग घबराए और डरे हुए घर भागे। उनकी खुशी का जश्न गम में बदल गया।
तब से हर साल, ईस्टर उन प्रियजनों की यादें वापस लाता है जो बेवजह हिंसा में मारे गए थे जिसे अब “ईस्टर बमबारी” के रूप में जाना जाता है। फिर भी, वह त्रासदी, निर्दोष लोगों की हत्या और प्रियजनों को खोने वालों का दुख पुनरुत्थान के विरोधाभास की सरासर याद दिलाता है। यीशु मरा ताकि हम जी सकें। हालाँकि हम एक दिन मरेंगे, हम यह भी जानते हैं कि हम फिर से जी उठेंगे, बशर्ते हम उसके(यीशु के) जीवन को साझा करें। यही पुनरुत्थान की आशा है।
मसीह का पुनरुत्थान हमें विश्वास के साथ पौलुस के प्रश्न पर जोर देता है, “हे मृत्यु, तेरी जय कहाँ रही? हे मृत्यु, तेरा डंक कहाँ रहा?” और बोलने को कहता है, “परमेश्वर का धन्यवाद हो! जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें जयवंत करता है”(पद..55-57)।
पुनरुत्थान रविवार पाप और मृत्यु पर मसीह की जीत का उत्सव है, और यह हमें सबसे बड़ी आशा देता है। 4वीं शताब्दी के चर्च के पित जॉन ख्रिसोस्तम ने कहा, “मसीह जी उठा है, और तुम(मृत्यु) परास्त हो गयी हो! मसीह जी उठा है, और दुष्टात्माएं गिराए गए हैं! मसीह जी उठा है, और स्वर्गदूत आनन्दित हैं! मसीह जी उठा है, और जीवन राज करता है! मसीह जी उठा है, और कब्र में एक भी मृतक नहीं बचा है!” जब हम अप्रत्याशित या असामयिक नुकसान का अनुभव करते हैं, तो हमारी आशा इस आश्वासन पर केंद्रित हो कि क्योंकि यीशु जीवित है, इसलिए उसके विजयी पुनरुत्थान में आनन्दित होना संभव है। नोएल बर्मन
यह जानकर आपको कैसा लगता है कि मृत्यु अंत नहीं है?
पुनरुत्थान का आश्वासन आपके लिए क्या मायने रखता है?
प्रिय यीशु, मेरे लिए मरने के लिए धन्यवाद ताकि मैं जीवन को उसकी पूर्णता में जी सकूं।
मेरे दिल को पुनरुत्थान की आशा और उसके साथ आने वाली शांति से भर दें।
