एक सुबह घर से निकलते समय, डीन को कुछ दोस्त गुब्बारे लेकर इंतज़ार करते हुए मिले। उनका दोस्त जोश आगे बढ़ा। डीन को एक लिफाफा सौंपने से पहले उन्होंने कहा, “हमने आपकी कविताओं को एक प्रतियोगिता में शामिल किया था।” अंदर एक कार्ड था जिस पर लिखा था ”प्रथम पुरस्कार” और जल्द ही हर कोई खुशी के आंसू रोने लगे। डीन के दोस्तों ने उसकी लेखन प्रतिभा की पुष्टि करते हुए एक सुंदर काम किया था।
खुशी के लिए रोना एक असत्याभास अनुभव है। आँसू आम तौर पर दर्द की प्रतिक्रिया होते हैं, खुशी के नहीं; और खुशी आम तौर पर हंसी के साथ व्यक्त की जाती है, आंसुओं के साथ नहीं। इतालवी मनोवैज्ञानिकों ने नोट किया है कि खुशी के आँसू गहरे व्यक्तिगत अर्थ के समय आते हैं – जैसे जब हम गहराई से प्रेम महसूस करते हैं या कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करते हैं। इससे वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि खुशी के आंसू हमारे जीवन के अर्थ की ओर संकेत करते हैं।
मैं कल्पना करता हूं कि यीशु जहां भी गए वहां खुशी के आंसू फूट पड़े। कैसे हो सकता है कि उस जन्म से अंधे व्यक्ति के माता-पिता खुशी के आंसुओ के साथ न रोए होंगे जब यीशु ने उसे ठीक किया (यूहन्ना 9:1-9), या मरियम और मार्था जब उसने उनके भाई को मृत्यु से उठाया (11:38-44) ? जब परमेश्वर के लोगों को पुनर्स्थापित दुनिया में लाया जाएगा, तो “उनके चेहरे पर खुशी के आँसू बहेंगे,” परमेश्वर कहते हैं, “और मैं उन्हें बड़ी देखभाल के साथ घर ले आऊंगा” (यिर्मयाह 31:9 एनएलटी)।
यदि ख़ुशी के आँसू हमें हमारे जीवन का अर्थ बताते हैं, तो आने वाले उस महान दिन की कल्पना करें। जैसे ही हमारे चेहरे से आँसू बहेंगे, हम बिना किसी संदेह के जान लेंगे कि जीवन का अर्थ हमेशा उसके साथ घनिष्ठता से रहना रहा है।शेरिडन वॉयसे
आखिरी बार आप खुशी के मारे कब रोये थे? आपके अनुसार जीवन का अर्थ क्या है?
हे पिता परमेश्वर, जो आपसे प्रेम करते हैं उनके लिए आगे रखे गए आनंद के लिए धन्यवाद।
