गौरव अपनी आँखों पर भरोसा नहीं कर पा रहा था, “क्यों वे इस सफ़ेद पोशाक वाले अच्छे अंकल को पीट रहे थे,” उसने सोचा, जब उसने यीशु जैसे वस्त्र पहने एक व्यक्ति को सड़कों पर ले जाते हुए देखा, जिसके शरीर से नकली खून टपक रहा था और सैनिकों की पोशाक पहने हुए लोग उसे कोड़े मार रहे थे। यह एक चर्च का गुड फ्राइडे जुलूस था। लेकिन गौरव के लिए यह दृश्य बहुत वास्तविक था। गौरव डाउन सिंड्रोम(Down Syndrome-एक बीमारी) से पीड़ित था, और उसकी स्थिति ने उसे बाकी लोगों की तुलना में अधिक चिंतित और दयालु बना दिया था। अपनी माँ की साड़ी में अपना चेहरा छिपाते हुए, उसका हृदय करुणा से भर गया, और वह रोते हुए बोला, “मम्मी, कृपया उन्हें ऐसा करने से रोकें!”
हमें गौरव की तरह दयालु बनने के लिए कहा जाता है। जबकि कुछ लोगों के अन्दर करुणा आसानी से आ सकती है, हममें से बाकी लोगों को इसके लिए मेहनत करना चाहिए। कुलुस्से की कलीसिया को अपने पुराने जीवन के तरीके से “छुटकारा” पाने के लिए दृढ़ता से आग्रह किया गया था। गंदे और मैले कपड़े को उतार के फेंकने की तरह, उन्हें अपने सांसारिक स्वभाव को त्यागने के लिए कहा गया था, जिसमें क्रोध, रोष, बैरभाव, निंदा और मुँह से गालियाँ बकना” शामिल है (पद.8)। इसकी जगह, बड़ी करुणा, और भलाई, और दीनता, और सहनशीलता (पद.12) के गुणों को धारण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो उनके सृष्टिकर्ता को दर्शाते हैं जो “अनुग्रहकारी और दयालु” है (भजन संहिता 145:8)। आज के संसार में करुणा, अनुग्रह, नम्रता और दयालुता को अक्सर कमज़ोरी माना जाता है। फिर भी दूसरों को हममें यही देखना और अनुभव करना चाहिए (पद.12)। सहकर्मियों, पड़ोसियों, दोस्तों और परिवार के साथ हमारे दैनिक व्यवहार में, इन गुणों के साथ प्रतिक्रिया करना हमेशा आसान नहीं होता है। लेकिन हमें परिस्थितियों के बावजूद सही प्रतिक्रिया करने का जानबूझकर संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि इस तरह संसार को पता चलेगा कि हम मसीह के शिष्य हैं। —रेबेका विजयन
क्या आपको कभी सही प्रतिक्रिया करना मुश्किल लगा है?
आपने कब परमेश्वरीय गुणों के साथ किसी कठिन परिस्थिति का सामना किया है?
प्रिय यीशु, कृपया मुझे आपके गुणों को धारण करने में मदद करें।
हर दिन आपके जैसा बनने के लिए मेरा मन और दिल खोलें।
