“क्या आप। मज़ाक कर रहे है?!” मैं चिल्लाया, मै ड्रायर (सुखाने की मशीन) को पकड कर अपनी कमीज़ ढूंढ रहा था। ओह! मुझे मिल गई और यह क्या मुझे कुछ और भी मिला। मेरी सफेद कमीज़ पर स्याही का धब्बा था। वास्तव में, यह जैगुआर (तेंदुआ) की खाल जैसा दिखता था! वास्तव में स्याही के धब्बों ने सब कुछ खराब कर दिया था। मैंने अपनी जेबे नहीं देखीं थीं। और एक पेन (कलम) था जो लीक कर गया था जिससे कपड़ों पर धब्बे पड गये थे।
पवित्रशास्त्र अक्सर पाप का वर्णन करने के लिए धब्बा (दाग) शब्द का उपयोग करता है। दाग किसी चीज़ के ढांचे में घुस जाता है और उसे बर्बाद कर देता है। और इस प्रकार परमेश्वर ने, भविष्यवक्ता यिर्मयाह के माध्यम से बोलते हुए, पाप का वर्णन किया, और अपने लोगों को याद दिलाया कि उनका दाग साफ करना उनकी क्षमता से परे है: “चाहे तू अपने को सज्जी से धोए और बहुत सा साबुन भी प्रयोग करें,तौभी तेरे अधर्म का धब्बा मेरे साम्हने बना रहेगा” (यिर्मयाह 2:22)।
शुक्र है, पाप को अंतिम शब्द नहीं मिलता। यशायाह 1:18 में, हम परमेश्वर का वादा सुनते हैं कि वह हमें पाप के दाग से शुद्ध कर सकता है: “तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगे।”
मैं अपनी कमीज़ से स्याही का दाग नहीं हटा सका। न ही मैं अपने पाप का दाग मिटा सकता हूँ। भला है, परमेश्वर हमें मसीह में शुद्ध करते हैं, जैसा कि 1 यूहन्ना 1:9 वादा करता है: “यदि हम अपने पापों को स्वीकार करते हैं, तो वह विश्वासयोग्य और न्यायी है और हमारे पापों को क्षमा करेगा और हमें सभी अधर्म से शुद्ध करेगा।” एडम आर. होल्ज़
आपके जीवन में क्षमा और पाप से शुद्धिकरण का अनुभव कैसा रहा है?
आपको परमेश्वर के सामने कौन सा “दाग” लाना पड़ सकता है?
पिता, कृपया मुझे उस वादे पर टिके रहने में मदद करें कि मसीह में क्षमा
और पवित्रता है क्योंकि मैं आपकी दृष्टि में बर्फ की तरह सफेद हो गया हूँ।
