राष्ट्रीय धन्यवाद दिवस के आसपास, अमेरिकी राष्ट्रपति दो टर्की को राष्ट्रपति क्षमादान देने से पहले वाइट हाउस में उनका स्वागत करते हैं l पारंपरिक थैंक्सगिविंग भोजन के मुख्य व्यंजन के रूप में परोसे जाने के बजाय, टर्की अपना शेष जीवन सुरक्षित रूप से एक खेत में बिताते हैं l हालाँकि टर्की उस स्वतंत्रता को नहीं समझ सकते जो उन्हें दी गयी है, असामान्य वार्षिक परम्परा क्षमा का जीवन देनेवाली सामर्थ्य को उजागर करती है l 
नबी मीका को क्षमा का महत्व तब समझ में आया जब उसने अभी भी यरूशलेम में रह रहे इस्राएलियों को कड़ी चेतावनी लिखी l कानूनी शिकायत के समान, मीका ने परमेश्वर को बुराई की इच्छा करने और लालच, बेईमानी और हिंसा में लिप्त होने(6:10-15) के लिए राष्ट्र के विरुद्ध साक्षी देते हुए रिकॉर्ड किया(मीका 1:2) l 
इन विरोधी कार्यों के बावजूद, मीका(पुस्तक) इस वादे में निहित आशा के साथ समाप्त होता है कि परमेश्वर हमेशा क्रोधित नहीं रहता बल्कि इसके बजाय “अधर्म को क्षमा करता है. . . और अपराध को ढांप देता है 7:18) l सृष्टिकर्ता और सबके ऊपर न्यायधीश होने के कारण, वह आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकता है कि वह अब्राहम से किये गए अपने वादे(पद.20) के कारण हमारे कार्यों को हमारे विरुद्ध नहीं रखेगा—जो अंततः यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान में पूरा हुआ l उन सभी तरीकों से क्षमा किया जाना, जिनसे हम परमेश्वर के मानकों के अनुरूप जीवन जीने में विफल रहते हैं, एक अनुपयुक्त उपहार है जो अपार आशीष लाता है l जैसे-जैसे हम उसकी पूर्ण क्षमा के अधिक से अधिक लाभों को समझते हैं, आइये प्रशंसा और धन्यवाद की प्रतिक्रिया दें l  लीसा एम. सेमरा