14 जुलाई, 2023 को भारत अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट देशों की श्रेणी में शामिल हो गया। चंद्रयान-3 का सफल मिशन न केवल भारत के लिए एक जीत थी, बल्कि यह दुनिया में अब तक का सबसे कम लागत वाला उपग्रह भी था। कम बजट वाले, फिर भी सफल उद्यम के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री, जितेंद्र सिंह ने मज़ाक में कहा कि भारत का वास्तविक अंतरिक्ष अन्वेषण अंतरिक्ष के बारे में कुछ हॉलीवुड फिल्मों जैसे कि इंटरस्टेलर और ग्रेविटी से सस्ता था।
आज हमारे सामने मौजूद परिच्छेद में विश्वासियों को यीशु द्वारा उनके उद्धार के लिए चुकाई गई कीमत पर विचार करने के लिए कहा जाता है। लेखक हमसे आग्रह करता है कि हम “पुरानी अभिलाषाओं के सदृश न [बने]” जो हमारे पास तब थीं जब हम यीशु के बारे में अनभिज्ञ थे (पद.14)। परमेश्वर ने हमें “निकम्मा चाल-चलन” से बचाया जो हमें सौंपा गया था (पद.18)। इसके बजाय, लेखक विश्वासियों को हमारे छुटकारे की उच्च कीमत से अपरिचित न होने के लिए प्रोत्साहित करता है। कीमत वास्तव में परमेश्वर के लिए भी बहुत अधिक थी। इसे “मसीह के बहुमूल्य लहू” (पद.19) द्वारा खरीदा गया था। जब हम मसीह द्वारा हमारे लिए चुकाई गई बड़ी कीमत को समझते हैं, तो हम मसीह द्वारा हमें दिए जाने वाले पवित्र जीवन को सही मायने में महत्व दे सकते हैं और अपना सकते हैं (पद.15)। आधुनिक युग में हम जो भी निर्णय लेते हैं, उनमें से कई के केंद्र में लागत-दक्षता(cost-efficiency) होती है। लेकिन एक चीज जिसे हम कभी कम नहीं आंक सकते, वह है मसीह द्वारा परमेश्वर के साथ हमारे रिश्ते को फिर से स्थापित करने के लिए चुकाई गई कीमत। और इससे भी बड़ी बात यह है कि हम कभी भी उसे उस छुटकारे के लिए वापस नहीं चुका सकते जो हमारे लिए संभव हुआ है। इसलिए, आइए हम परमेश्वर और एक-दूसरे से प्रेम करना चुनें जैसा कि उसने आज्ञा दी है और ऐसा जीवन जीएं जो मसीह के जीवन-दान(life-giving) बलिदान को महत्व देता हो (पद.22)। रेबेका विजयन
आप कैसे जानते हैं कि आप अपने जीवन में मसीह के बलिदान को महत्व देते हैं? आप उसके द्वारा आपके लिए किए गए कार्यों के लिए उसे धन्यवाद देने के कुछ तरीके क्या हैं?
प्रिय यीशु, मुझे उस बड़ी कीमत को महत्व देने में मदद करें जो आपने
क्रूस पर मेरे लिए चुकाई है। यह सस्ता नहीं था, इसलिए मुझे हर उस चीज़
में इसका महत्व समझने में मदद करें जो मैं करता हूँ और कहता हूँ।
