Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by आर्थर जैक्सन

भारी लेकिन आशावान

पीनट्स(Peanuts) कॉमिक स्ट्रिप(पट्टी) में,  बहुत ही उत्साही चरित्र लूसी ने पांच सेंट(cent) के बदले में “मनोचिकित्सीय मदद” देने का विज्ञापन दिया l लाइनस उसके कार्यालय में आकर   अपनी “उदासी की गहरी भावना” उसे बताया l जब उसने उससे पूछा कि वह अपनी स्थिति के बारे में क्या कर सकता है,  तो लूसी का त्वरित उत्तर था,  "इससे संभलो! कृपया, पांच सेंट दीजिये l”

जबकि इस तरह का सुकून देने वाला मनोरंजन एक क्षणिक मुस्कुराहट लाता है,  वास्तविक जीवन में होने वाली उदासी और निराशा हमें जकड़ सकती है,  जिन्हें आसानी से खारिज नहीं किये जा सकता l निराशा और नाउम्मीदी की भावनाएं वास्तविक हैं,  और कभी-कभी पेशेवर ध्यान देने की आवश्यकता होती है l

लूसी की सलाह वास्तविक पीड़ा को संबोधित करने में सहायक नहीं थी l हालाँकि,  भजन 88 का लेखक कुछ शिक्षाप्रद और आशावादी सलाह देता है l मुसीबत से भरा एक ट्रक उसके दरवाजे पर आ गया l और इसलिए,  नम ईमानदारी के साथ,  उसने परमेश्वर के समक्ष अपना हृदय उंडेल दिया l “मेरा प्राण क्लेश से भरा हुआ है, और मेरा प्राण अधोलोक के निकट पहुँचा है” (पद.3) l “तू ने मुझे गढ़हे के तल ही में, अँधेरे और गहिरे स्थान में रखा है” (पद.6) l “अंधकार ही मेरा साथी है” (पद.18 Hindi-C.L.) l हम भजनहार की पीड़ा के विषय सुनते हैं,  महसूस करते हैं, और शायद उसके साथ तादात्म्य स्थापित करते हैं l फिर भी,  सब कुछ यह नहीं है l उसका विलाप आशा से पूर्ण है l “हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर यहोवा, मैं दिन को और रात को तेरे आगे चिल्लाता आया हूँ l मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुंचे, और मेरे चिल्लाने की ओर कान लगा” (पद. 1-2; देखें पद. 9, 13) l भारी चीजें आती हैं और व्यावहारिक कदम जैसे परामर्श और चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता हो सकती है l लेकिन ईश्वर में कभी आशा नहीं छोड़नी चाहिए l

परमेश्वर के साथ युद्ध का सामना

अमेरिकी सेना के सैनिक डेसमंड डॉस के वीर कर्मों को 2016 की फिल्म हैक्सॉ रिज(Hacksaw Ridge) में चित्रित किया गया है l जबकि डॉस के दृढ़ विश्वास ने उसे मानव जीवन की हत्या करने की अनुमति नहीं दी, उन्होंने सेना के एक चिकित्सक के रूप में खुद के जीवन के जोखिम के बावजूद जीवन को सुरक्षित करने के लिए खुद को समर्पित किया l 12 अक्टूबर, 1945 को डॉस मेडल ऑफ ऑनर समारोह में पढ़े गए उद्धरणों में ये शब्द शामिल थे : “प्राइवेट फर्स्ट क्लास डॉस ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया और बहुत से घायल लोगों के साथ गोलाबारी प्रभाव-क्षेत्र में बने रहकर, उन्हें एक-एक करके उठाकर किलाबंदी के ढलान के किनारे लाते गए . . . . l उन्होंने एक तोपची ऑफिसर(artillery officer) की मदद करने के लिए दृढ़तापूर्वक शत्रु की गोलाबारी और छोटे हथियारों की गोलीबारी का सामना किया l
भजन 11 में, दाऊद की यह धारणा कि उसका भरोसा परमेश्वर में था, उसे दुश्मनों का सामना करने से ज्यादा भागने के सुझाओं का विरोध करने पर विवश किया (पद.2-3) l पाँच सरल शब्दों में उसका विश्वास कथन समाविष्ट था : “मेरा भरोसा परमेश्वर पर है” (पद.1) l वह अच्छी तरह जड़वत धारणा उसके आचरण का मार्गदर्शन करनेवाली थी l
पद. 4-7 में दाऊद के शब्दों ने परमेश्वर की महानता को बढ़ाया l हां, जीवन कभी-कभी एक युद्ध भूमि की तरह हो सकता है, और विरोधी गोलाबारी हमें आश्रय के लिए तितर-बितर कर सकती है जब हम पर स्वास्थ्य की चुनौतियाँ या वित्तीय, संबंधपरक और आध्यात्मिक तनाव बमबारी करते हैं l तो हमें क्या करना चाहिए? स्वीकार करें कि परमेश्वर संसार का राजा है (पद.4); परिशुद्धता के साथ न्याय करने की उसकी अद्भुत क्षमता का आनंद लें (पद.5-6); और क्या सही, उचित और न्यायसंगत है की उसकी ख़ुशी में विश्राम करें (पद.7) l हम आश्रय के लिए परमेश्वर की ओर तेजी से दौड़ सकते हैं!

परमेश्वर काम में संलग्न

“ईश्वर रो रहा है l” वे बिल हेली की दस वर्षीय बेटी द्वारा फुसफुसाए गए शब्द थे, क्योंकि वह यीशु के बहुनस्लीय विश्वासियों के एक समूह के साथ बारिश में खड़ी थी l वे परमेश्वर का अनुसरण करने और अमेरिका में नस्लीय कलह की विरासत का अर्थ समझने के लिए आए थे l जब वे उस भूमि पर खड़े थे जहां पूर्व दासों को दफनाया गया था, उन्होंने प्रार्थना में हाथ जोड़े l तभी अचानक हवा चलने लगी, और बारिश होने लगी l जैसे ही अगुआ ने नस्लीय चंगाई के लिए बुलाया, बारिश और तेज़ हो गयी l एकत्रित लोगों ने यह माना कि परमेश्वर सामंजस्य और क्षमा लाने के लिए काम में संलग्न था l
और ऐसा ही कलवरी के सामने भी था – परमेश्वर काम में संलग्न था l क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद यीशु ने अंतिम सांस ली, धरती डोल गयी और चट्टानें तड़क गईं, और कब्रें खुल गईं” (मत्ती 27:51-52) l हालाँकि कुछ ने इस बात से इंकार किया था कि यीशु कौन था, उसकी रक्षा करने के लिए दिया गया एक सूबेदार एक अलग निष्कर्ष पर पहुँचा : “तब सूबेदार और जो उसके साथ . . . थे, भूकंप और जो कुछ हुआ था उसे देखकर अत्यंत डर गए और कहा, ‘सचमुच यह परमेश्वर का पुत्र था!’” (पद.54) l
यीशु की मृत्यु में, परमेश्वर उन सभी के लिए जो उस पर विश्वास करते हैं पाप की क्षमा प्रदान करने के लिए काम कर रहा था l “परमेश्वर ने मसीह में होकर अपने साथ संसार का मेल-मिलाप कर लिया, और उनके अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया” (2 कुरिन्थियों 5:19) l और यह प्रदर्शित करने का इससे बेहतर तरीका क्या है कि हम ईश्वर द्वारा एक-दूसरे को क्षमा प्रदान करने के लिए क्षमा किये गए हैं l

आपकी प्रतिष्ठा क्या है?

स्थानीय हाई स्कूल खेल कार्यक्रम में, टेड सबसे बड़ा और सबसे ऊंची आवाज़ वाला व्यक्ति था l इससे पहले कि एक अपक्षयी (degenerative)स्थिति उस पर प्रबल हो, वह छह फीट छह इंच लंबा और 100 किलोग्राम से अधिक वजन का था l स्कूल में टेड की भीड़ को उत्तेजित करने वाला शोर प्रसिद्ध था l
लेकिन टेड की अपने समुदाय में सिर्फ हर्षध्वनि (cheer-leading) के लिए प्रतिष्ठित नहीं था l न ही वह शराब की लत के लिए था जो उसने कम उम्र के व्यक्ति के रूप में अनुभव किया था l नहीं, उसे परमेश्वर और परिवार के प्रति प्रेम, उसकी उदारता और दया के लिए याद किया जाएगा l चार घंटे की “घर-वापसी(home-going) कार्यक्रम” जिसने उसके जीवन का जश्न मनाया, व्यक्ति के बाद व्यक्ति यीशु के सुसमाचार द्वारा अंधेरे से बचाए गए एक व्यक्ति की मसीह की समानता के जीवंत तरीकों के बारे में गवाही देने के लिए आगे आए l
इफिसियों 5:8 में, पौलुस ने विश्वासियों को याद दिलाया कि वे “पहले अंधकार थे” लेकिन जल्दी से ध्यान दिया, “अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की संतान के समान चलो l”
यीशु में हर विश्वासी के लिए ऐसी ही बुलाहट है l टेड की तरह ज्योति के संतानों के पास इस दुनिया के अंधेरे में संलग्न लोगों के समक्ष पेश करने के लिए बहुत कुछ है l “अंधकार के निष्फल काम” से बचना है (देखें. 3-4, 11) l हमारे समुदायों और दुनिया भर में उन लोगों को उन लोगों की प्रतिभाशाली, विशेष साक्षी की आवश्यकता है जिन पर यीशु की ज्योति चमकी है (पद.14) l कितना विशेष? जैसे प्रकाश अंधकार से अलग है l

स्वीकार्यता की एक विरासत

1968 में नागरिक अधिकार कार्यकर्ता डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के बाद, ग्लेन केहरिन अपनी किताब ब्रेकिंग डाउन वाल्स में, शिकागो में अपने कॉलेज के छात्रावास की छत पर चढ़ने के बारे में लिखते हैं l “बंदूकों के चलने की आवाज़ें बड़ी इमारतों से अस्वाभाविक और भयानक रूप से आती जाती रही, और जल्द ही मेरा छत पर का ठिकाना एक निकट विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया, मगर भयावह, दृश्य . . .  l मैं किस तरह दो साल से भी कम समय में शिकागो के भीतरी शहर में एक विस्कॉन्सिन कॉर्नफील्ड से युद्ध क्षेत्र में दुनिया पहुँच गया?” यीशु के प्रति उसके प्रेम और उन लोगों द्वारा विवश जिनकी पृष्ठभूमि उससे अलग थी,  ग्लेन शिकागो के पश्चिमी हिस्से में रहा और वहां एक सेवा का नेतृत्व किया,  जिसने 2011 में अपनी मृत्यु तक भोजन, कपड़े, आश्रय और अन्य सेवाएं प्रदान कीं l

ग्लेन का जीवन यीशु के विश्वासियों के प्रयासों को दर्शाता है, जिसने उन लोगों की आवश्यकताओं को समझा और गले लगाया जो खुद से अलग हैं l पौलुस के शिक्षण और उदाहरण ने रोमी विश्वासियों को यह देखने में मदद की कि ईश्वर की योजना ने मानवता को बचाने के लिए यहूदियों और अन्यजातियों दोनों ही को शामिल किया है (रोमियों 15:8-12) l  विश्वासियों को दूसरों को स्वीकार करने के उसके उदाहरण का पालन करने के लिए कहा जाता है (पद.7); उनके बीच पूर्वाग्रह और कलह का कोई स्थान नहीं है,  जिन्हें “एक मन और एक स्वर में” परमेश्वर की महिमा करने के लिए बुलाया गया है (पद.6) l परमेश्वर से आपको बाधाओं को पार करें और दीवारों को गिराने और हरेक को गर्मजोशी से गले लगाने के लिए कहे l आइए स्वीकृति की विरासत को पीछे छोड़ने का प्रयास करें l

प्रार्थनापूर्ण कुश्ती

किसी के द्वारा उसे नया नियम दिए जाने के बाद डेनिस का जीवन बदल गया था । इसे पढ़कर वह मोहित हो गया,  और यह उसका निरंतर साथी बन गया । छह महीने के भीतर,  उसके जीवन में दो जीवन-परिवर्तन की घटनाएं हुईं । उसने अपने पापों की क्षमा के लिए यीशु पर अपना विश्वास रखा और गंभीर सिरदर्द का अनुभव करने के बाद उसे ब्रेन ट्यूमर का पता चला । असहनीय दर्द की वजह से,  वह बिस्तर पर पड़ गया और काम करने में असमर्थ हो गया । एक दर्दनाक, अनिद्र रात में उसने खुद को परमेश्वर को पुकारता हुआ पाया l  आखिरकार नींद सुबह 4:30 बजे आई ।

शारीरिक पीड़ा हमें ईश्वर को पुकारने का कारण बन सकती है,  लेकिन अन्य कष्टदायी जीवन परिस्थितियां भी हमें उसके पास जाने के लिए मजबूर करती हैं । डेनिस की कुश्ती की रात से शताब्दियों पहले, हताश याकूब का सामना परमेश्वर के साथ हुआ (उत्पत्ति 32:24–32) । याकूब के लिए, यह अधूरा पारिवारिक मुद्दा था । उसने अपने भाई एसाव के साथ अन्याय किया था (अध्याय 27),  और उसे डर था कि भुगतान/payback आसन्न था । इस कठिन परिस्थिति में परमेश्वर की सहायता लेने के लिए,  याकूब ने परमेश्वर का सामना आमने-सामने किया (32:30) और इससे एक परिवर्तित व्यक्ति के रूप में उभर कर निकला l

और ऐसा ही डेनिस ने किया । प्रार्थना में परमेश्वर से विनती करने के बाद,  डेनिस बिस्तर पर से खड़े होने में सक्षम था,  और डॉक्टर की जांच में ट्यूमर के कोई संकेत नहीं मिले । हालाँकि परमेश्वर हमेशा हमें चमत्कारिक रूप से ठीक नहीं करता है,  लेकिन हमें विश्वास है कि वह हमेशा हमारी प्रार्थना सुनता है और हमें वह देगा जो हमारी स्थिति के लिए आवश्यक है । हमारी हताशा में हम परमेश्वर से ईमानदारी से प्रार्थना करते हैं और परिणाम उसके ऊपर छोड़ देते हैं!

एक वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल

नशीली दवाओं के साथ संघर्ष और यौन पाप से जूझ रहा रंजन हताश था । जिन रिश्तों को वह महत्व देता था, उनमें गड़बड़ी हो गयी थीं, और उसका विवेक उस पर प्रहार कर रहा था । अपने दुख में, उसने एक चर्च में खुद को अनापेक्षित महसूस किया जो पास्टर से बात करना चाह रहा था l वहाँ उसे अपनी जटिल कहानी साझा करने और परमेश्वर की दया और क्षमा के बारे में सुनने से राहत मिली ।

माना जाता है कि भजन 32 की रचना दाऊद ने अपने यौन पाप के बाद की है । उसने एक पापी रणनीति को अपनाते हुए गलत काम किया, जिसके परिणामस्वरूप उस स्त्री के पति की मृत्यु हुई (देखें 2 शमूएल 11: 12) । जबकि ये बदसूरत घटनाएं उसके पीछे थीं, उसके कृत्यों का प्रभाव बना रहा । भजन 32:3-4 में उसके कर्मों की कुरूपता को स्वीकार करने से पहले उसके द्वारा किए गए गंभीर संघर्षों का वर्णन है; अपुष्ट पाप के कुतरने वाले प्रभाव निर्विवाद थे । राहत किससे मिली? राहत परमेश्वर को स्वीकार करने और उसके द्वारा प्रस्तावित क्षमा स्वीकार करने से शुरू हुआ (पद.5) ।

आरम्भ करने का कितना महान स्थान – परमेश्वर की दया का स्थान – जब हम ऐसा काम करते हैं जिससे खुद को और दूसरों को चोट और हानि पहुँचती है । हमारे पाप के अपराध बोध  के स्थायी होने की आवश्यकता नहीं है । जब हम अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और उसकी क्षमा चाहते हैं, तो उसकी बाहें खुली होती हैं । हम उन लोगों के साथ गीत में शामिल हो सकते हैं जो गाते हैं, “क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और उसका पाप ढाँपा गया हो” (पद.1) l

लकड़ी, ईंट, और परमेश्वर

अपने जीवन के अगले चरण में ईश्वर उन्हें क्या करने के लिए बुला रहा था, इस बारे में प्रार्थना करने के बाद, मार्क और नीना ने निर्धारित किया कि उन्हें नगर के बीच के शहरी इलाके में रहने जाना होगा । उन्होंने एक खाली घर खरीदा और नवीकरण अच्छी तरह से चल रहा था - फिर तूफान आया । मार्क ने मुझे एक संदेश भेजा : “आज सुबह हमें आश्चर्य हुआ । हमारे शहर से होकर आए तूफान ने हमारे नवीनीकरण को नष्ट कर दिया – कुछ नहीं बचा l परमेश्वर कुछ करने वाला है l”

अनियंत्रित तूफान ही एकमात्र ऐसी चीज नहीं है जो हमें हैरान करती है और हमारे जीवन में घबराहट पैदा करती है । दुर्भाग्य के बीच परमेश्वर से दृष्टि नहीं हटाना, हालांकि, जीवित रहने की एक कुंजी है ।

अय्यूब के जीवन में मौसम की तबाही, जिसका परिणाम उसकी संपत्ति का नुकसान और उसके बच्चों की मृत्यु थी (अय्यूब 1:19), जो एक चौंकाने वाला आश्चर्य था जिसका उसे सामना  करना पड़ा । उससे पहले, तीन संदेशवाहक बुरी खबर लेकर आए थे (पद.13-17) ।

किसी भी दिन, हम दावत देने से लेकर शोक मनाने तक, जीवन का जश्न मनाने से लेकर मौत को पार करने तक, या जीवन की किसी और चुनौती की ओर बढ़ सकते हैं । हमारे जीवन शीघ्र ही “लकड़ी-ईंट/मलबे” में बदल सकते हैं - आर्थिक रूप से, सम्बन्धात्मक रूप से, शारीरिक रूप से, भावनात्मक रूप से, आध्यात्मिक रूप से । लेकिन परमेश्वर किसी भी तूफान से अधिक शक्तिशाली है । जीवन की आजमाइशों से बचने के लिए विश्वास की आवश्यकता होती है, जो उस पर केंद्रित है – विश्वास जो हमें अय्यूब और अन्य लोगों के साथ कहने में सक्षम बनाता है, “यहोवा का नाम धन्य है” (पद.21) ।

नफरत से मजबूत

अपनी माँ शारोंडा की दुखद मृत्यु के चौबीस घंटे के भीतर, क्रिस ने खुद को इन शक्तिशाली, अनुग्रह से भरे शब्दों का उच्चारण करते हुए पाया : "प्यार नफरत से ज्यादा मजबूत है ।" उसकी माँ, आठ अन्य लोगों के साथ, अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में बुधवार रात बाइबिल अध्ययन के समय मारी गयी थी । ऐसा क्या था जिसने इस किशोर के जीवन को इतना आकार दिया कि ये शब्द उसके होठों और उसके दिल से बह सके? क्रिस यीशु में एक विश्वासी है जिसकी माँ ने "हर किसी से पूरे दिल से प्यार किया था l”

लूका 23:26-49 में हमें सामने वाली पंक्ति से एक मृत्यु देने का दृश्य मिलता है जिसमें दो अपराधी और निर्दोष यीशु (पद.32) शामिल थे । तीनों को क्रूस पर चढ़ाया गया (पद.33) l  क्रूस पर टंगे हुओं से हांफने और आहें भरने और संभावित कराहों के बीच, यीशु के निम्नलिखित शब्दों को सुना जा सकता था : “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहे हैं” (लूका 23:34) l धर्मगुरुओं की घृणा से भरी पहल का नतीजा प्रेम के हिमायती को क्रूसित किया जाना था l यद्यपि वेदना में, यीशु का प्यार विजयी होता गया l

आप या आप जिसे प्यार करते हैं, किस तरह नफरत, बुरी इच्छा, कड़वाहट या कुरूपता का निशाना बने हैं? काश आपकी पीड़ा आपकी प्रार्थनाओं को प्रेरित करे, और यीशु का उदाहरण और क्रिस जैसे लोग आपको नफरत पर प्यार का चयन करने के लिए आत्मा की शक्ति से प्रोत्साहित करें ।