श्रेणी  |  odb

अतीत और वर्तमान में परमेश्वर

हमें ओरेगॉन शहर छोड़े हुए कई साल हो गए थे जहाँ हमने अपना परिवार पाला था। हमने वहां बहुत अच्छी यादें बनाईं, और हाल की यात्रा ने मुझे उन क्षणों की याद दिला दी जिन्हें मैं भूल गया था: हमारी बेटियों के फुटबॉल खेल, हमारा पुराना घर, चर्च सभाएं, और हमारे दोस्तों का मैक्सिकन भोजनालय। शहर बदल गया था, लेकिन वहाँ बहुत कुछ जाना-पहचाना था जिसने मेरी फिर से वहाँ जाने की इच्छा जगा दी।

जब इस्राएली बाबुल में निर्वासन में चले गए, तो वे लोगों, स्थलों और संस्कृति की परिचितता से चूक गए। वे भूल गए कि उन्हें परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह करने के कारण निर्वासित किया गया था। जब झूठे भविष्यवक्ताओं ने निर्वासितों से कहा कि वे दो वर्षों के भीतर घर लौट आएंगे (यिर्मयाह 28:2-4; 29:8-9), तो उन्हें एक ग्रहणशील श्रोतागण मिले। झूठे भविष्यवक्ताओं के चालाक शब्दों को सुनना आसान था जिन्होंने जल्द ही घर लौटने का वादा किया था।

परमेश्वर ने अतीत के इन सौदागरों और उनके झूठे वादों पर दया नहीं की। उन्होंने कहा, "तुम्हारे बीच जो भविष्यवक्ता और भावी कहलाने वाले है, वें तुमको बहकाने न पाए," उन्होंने कहा (29:8)। उसके पास अपने लोगों के लिए योजनाएँ है, "[उन्हें] आशा और भविष्य देने की योजनाएँ" (व. 11)। परिस्थिति चुनौतीपूर्ण, कठिन और नई थी, लेकिन परमेश्वर उनके साथ थे। उन्होंने उनसे कहा, "तुम मुझे ढूंढ़ोगे और पाओगे,क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे ।" (पद 13)। परमेश्वर उन्हें "उस स्थान पर वापस लाएंगे जहां से उन्होंने उन्हें बंधुआ करवा के निकाला था" (पद 14), लेकिन अपने समय पर।

पुरानी यादें मन को बहकाती हैं, जिससे जो पहले था उसके लिए तरसना आसान हो जाता है। उसे न खोए जो परमेश्वर इस समय कर रहा है। वह अपने वादे पूरे करेगा ।

ईश्वर को ज्ञात कराना

कैथरीन के बाइबल अनुवाद कार्य में परमेश्वर और लोगों के प्रति प्रेम को सुदृढ़ करना है। उन्हें आनंद मिलता है जब भारत में महिलाएँ अपनी मातृभाषा में पवित्र शास्त्र पढ़कर उसकी गहरी समझ हासिल करती हैं। वह टिप्पणी करती है कि जब वे महिलाएँ ऐसा करती हैं, “वे अक्सर जयकार करना या ताली बजाना शुरू कर देती हैं। वें यीशु के बारे में पढ़ती हैं, और वे कहती हैं, 'ओह, अद्भुत!'

कैथरीन की इच्छा हैं कि अधिक से अधिक लोग अपनी भाषा में पवित्र शास्त्र को पढ़ सके। इस इच्छा में, वह पेटमोस द्वीप पर वृद्ध शिष्य यहून्ना के दर्शन को अपने दिल के करीब रखती है। आत्मा के द्वारा, परमेश्वर ने उसे स्वर्ग के सिंहासन कक्ष में पहुँचाया, जहाँ उसने "हर राष्ट्र, कुल, लोग और भाषा से एक ऐसी बड़ी भीड़ को, जिसे कोई गिन नहीं सकता था, सिंहासन और मेम्ने के सामने खड़ी देखी" (प्रकाशितवाक्य 7: 9). सबने मिलकर परमेश्वर की आराधना करते हुए कहा, “उद्धार हमारे परमेश्वर का है” (पद 10)।

परमेश्वर लगातार अपनी स्तुति करने वाले लोगों की बड़ी भीड़ में अधिकता करता जा रहा है। वह न केवल बाइबिल अनुवादकों और उनके लिए प्रार्थना करने वालों के काम का उपयोग करता है, बल्कि उन लोगों का भी उपयोग करता है जो यीशु के सुसमाचार को लेकर प्रेम से अपने पड़ोसियों तक पहुंचते हैं। हम इस आनंदमय मिशन में आनंदित हो सकते हैं, यह सोचकर आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि परमेश्वर कैसे अधिक लोगों को जोश से भरेंगे स्वर्गदूतों के साथ मिलकर यह कहेंगे के लिए, "हमारे परमेश्वर की स्तुति, और महिमा, और ज्ञान, और धन्यवाद, और आदर और सामर्थ और शक्ति युगानुयुग बनी रहें" (पद 12)।   

 

परमेश्वर द्वारा बुलाए और सुसज्जित किए गए

मेरे बॉस ने मुझसे कहा, "अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी के लिए तुम्हारा काम एक ऑनसाइट रेडियो प्रसारण की व्यवस्था करना है।" मुझे डर लग रहा था क्योंकि यह मेरे लिए नया क्षेत्र था। मैंने प्रार्थना की, परमेश्वर, मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। कृपया मेरी सहायता करें।

परमेश्वर ने मेरा मार्गदर्शन करने के लिए संसाधन और लोग उपलब्ध कराए: अनुभवी तकनीशियन और प्रसारक, साथ ही एक्सपो के दौरान उन विवरणों के अनुस्मारक जिन्हें मैंने अनदेखा कर दिया था। पीछे मुड़कर देखने पर, मुझे पता है कि प्रसारण अच्छा हुआ क्योंकि परमेश्वर जानते थे कि क्या आवश्यक है और उन्होंने मुझे उन प्रवीणताओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जो उन्होंने मुझे पहले ही दे दिए थे।

जब परमेश्वर हमें किसी कार्य के लिए बुलाते हैं, तो वह हमें इसके लिए तैयार भी करते हैं। जब उसने बसलेल को तम्बू पर काम करने के लिए नियुक्त किया, तो बसलेल पहले से ही एक कुशल कारीगर था। परमेश्वर ने उसे अपनी आत्मा, बुद्धि, प्रवीणता और ज्ञान से और भी सुसज्जित किया (निर्गमन 31:3)। परमेश्वर ने उसे ओहोलीआब में एक सहायक के साथ-साथ एक कुशल कार्यबल भी दिया (पद 6)। उनकी सक्षमता से, टीम ने तम्बू को, उसके सामान को और याजकों के कपड़ों को रूपांकित किया और बनाया। ये इस्राएलियों की परमेश्वर की उचित आराधना में सहायक थे (पद 7-11)।

बसलेल का अर्थ है "परमेश्वर की छाया [सुरक्षा] में।" शिल्पकार ने परमेश्वर की सुरक्षा, शक्ति और प्रावधान के तहत जीवन भर की परियोजना पर काम किया। जब हम किसी कार्य को पूरा करते हैं तो आइए साहसपूर्वक उसके निर्देशों का पालन करें। वह जानता है कि हमारी आवश्यकता क्या है और उसे कब और कैसे पूरी करनी है।

 

स्थल में परिवर्तन

2020 में जैसे ही कोरोनोवायरस फैलना शुरू हुआ, मेरी दोस्त जोआन का स्ट्रोक से निधन हो गया। पहले उसके परिवार ने प्रकाशित किया कि उसकी स्मारक सभा उसके चर्च में होगी, लेकिन फिर यह निर्धारित किया गया कि इसे अंतिम संस्कार गृह में आयोजित करना सबसे अच्छा होगा ताकि लोगों के समूह का बेहतर  नियंत्रण किया जा सके। नया नोटिस ऑनलाइन में यूँ लिखा गया: जोआन वॉर्नर्स-स्थल में परिवर्तन।

हाँ, उसका स्थान बदल गया था! वह पृथ्वी के स्थान से स्वर्ग के स्थान पर चली गई थी। परमेश्वर ने वर्षों पहले उसका जीवन बदला था, और उसने लगभग पचास वर्षों तक प्रेमपूर्वक उसकी सेवा की। यहां तक कि जब वह अस्पताल में मौत के करीब थी, तब भी उसने अपने प्रियजनों के बारे में पूछा जो संघर्ष कर रहे थे। अब वह उसके साथ उपस्थित है; उसका स्थल बदला हुआ है।

प्रेरित पौलुस की इच्छा थी कि मसीह के साथ वह परिवर्तित स्थान पर हो (2 कुरिन्थियों 5:8), लेकिन उसने यह भी महसूस किया कि जिन लोगों की उसने सेवा की उनके लिए यह बेहतर होगा कि वे पृथ्वी पर ही रहें। उसने फिलिप्पियों को लिखा, "मेरा शरीर में रहना तुम्हारे कारण और भी आवश्यक है" (फिलिप्पियों 1:24)। जब हम जोआन जैसे किसी व्यक्ति के लिए शोक मनाते हैं, तो हम ईश्वर को कुछ इसी तरह से पुकार सकते हैं: मुझे और कई अन्य लोगों को जिनसे वह प्रेम और सेवा करती थी यहां उनकी जरूरत है। लेकिन परमेश्वर उनके और हमारे स्थान परिवर्तन के लिए सबसे उपयुक्त समय जानता है।

आत्मा की सामर्थ में, अब हम "[परमेश्वर] को प्रसन्न करना अपना लक्ष्य बनाते हैं" (2 कुरिन्थियों 5:9) जब तक हम उसे आमने-सामने न देखें - जो कहीं बेहतर होगा।