मैं बड़ी हड़बड़ी…

यीशु के लिए खड़े होने का साहस
सन् 155ईस्वी में, प्रारम्भिक कलीसिया के पादरी पॉलीकार्प को मसीह पर उनके विश्वास के लिए आग से जलाकर मार डालने की धमकी दी गई थी। उन्होंने यह प्रतिउत्तर दिया था, “मैं छियासी वर्ष से उसका सेवक हूँ, और उसने मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं किया। और अब मैं अपने उस राजा की निन्दा कैसे करूँ जिसने मेरा उद्धार किया है?”जब हम अपने राजा, अर्थात् यीशु पर अपने विश्वास के कारण नितान्त परीक्षा का सामना करते हैं, तो ऐसे समय में पॉलीकार्प की यह प्रतिक्रिया हमारे लिए भी एक प्रेरणा हो सकती है।
यीशु की मृत्यु से कुछ घंटे पहले, पतरस ने साहसपूर्वक मसीह के प्रति अपनी वफादारी की शपथली थी: “मैं तो तेरे लिए अपना प्राण दूँगा” (यूहन्ना 13:37)। यीशु ने, जो पतरस को पतरस से भी अधिक जानता था,उसे यह प्रतिउत्तर दिया, “मैं तुझ से सच-सच कहता हूँ कि मुर्गा बाँग न देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा!” (पद 38)। हालाँकि, यीशु के जी उठने के बाद, उसी पतरसने जिसने उसका इन्कार किया था, साहसपूर्वक उसकी सेवा करना आरम्भ किया और उसी ने अंत में अपनी मृत्यु के माध्यम से उसकी महिमा की (21:16-19)।
तो आप पॉलीकार्प हैं या पतरस? यदि हम ईमानदार बनें, तो हम में से अधिकांश लोग पतरस के समान हैं जिनमें “साहस की कमी है”, अर्थात् यह यीशु परविश्वास करने वाले एक व्यक्ति के रूप में बोलने या सम्मानपूर्वक कार्य करने की विफलता है। इस प्रकार के अवसरों को हमें स्थाई रुप से परिभाषित नहीं करना चाहिए, चाहे वे कक्षा में हों, सभा कक्ष में हों, या विश्राम कक्ष में हों। जब ऐसीविफलताएँ घटित हों, तो हमें प्रार्थनापूर्वक स्वयं को झाड़कर उस यीशु की ओर फिरना चाहिए, जो हमारे लिए मरा और जो हमारे लिए जीवित है। वह हमें उसके प्रति विश्वासयोग्य रहने में सहायता करेगा और प्रतिदिन कठिन स्थानों में साहसपूर्वक उसके लिए जीवन व्यतीत करने में भी सहायता करेगा।
परमेश्वर की पहुँच में
एक अधिकारी द्वारा मेरी तलाशी लेने के बाद, मैंने जिला बंदीगृह में कदम रखा, और आगंतुकों वाले रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके भीड़ से भरे प्रतीक्षालय में बैठ गया। मैंने चुपचाप प्रार्थना की, मैं बड़ों को बेचैन और आहें भरते हुए और छोटे बच्चों को इन्तज़ार करने के बारे में शिकायत करते देख रहा था। एक घंटे से अधिक समय के बाद, एक सशस्त्र सिपाही ने मेरे नाम सहित कुछ नामों की सूची की पुकार लगाई। वह मेरे समूह को एक कमरे में ले गया और हमारी निर्धारित कुर्सियों पर बैठने के लिए हमें इशारा किया। जब कांच की मोटी खिड़की के दूसरी तरफ मेरा सौतेला बेटा कुर्सी पर आकर बैठा और उसने टेलीफोन का रिसीवर उठाया, तो मेरी बेबसी की गहराई ने मुझे अभिभूत कर दिया। परन्तु जब मैं रोया, तो परमेश्वर ने मुझे यह आश्वासन दिया कि मेरा सौतेला बेटा अभी भी परमेश्वर की पहुँच में है।
भजन संहिता 139 अध्याय में, दाऊद परमेश्वर से कहता है, “तू मेरा उठना और बैठना जानता है ... तू मेरी पूरी चालचलन का भेद जानता है” (पद 1-3)। एक सब कुछ जानने वाले परमेश्वर के प्रति उसकी यह उद्घोषणा परमेश्वर की घनिष्ठ देखभाल और सुरक्षा के उत्सव की ओर अगुवाई करती है (पद 5)। परमेश्वर के ज्ञान की विशालता और उसके व्यक्तिगत स्पर्श की गहराई से अभिभूत होकर, दाऊद ने दो आलंकारिक प्रश्न पूछे: “मैं तेरे आत्मा से भागकर किधर जाऊँ? या तेरे सामने से किधर भागूँ?” (पद 7)।
जब हम या हमारे प्रियजन ऐसी परिस्थितियों में फँस जाते हैं जो हमें निराश और असहाय महसूस करवाती हैं, उस समय पर परमेश्वर का हाथ मजबूत और स्थिर बना रहता है। यहाँ तक कि जब हम यह विश्वास कर लेते हैं कि हम उसके प्रेमपूर्ण छुटकारे से बहुत दूर भटक गए हैं, उस समय पर भी हम हमेशा उसकी पहुँच में होते हैं।
आरामदेह हाथ
अनजाने का डर
भेड़िए को भोजन कराना
अपने काम
धन
