मानवविज्ञानी एन्थोनी ग्रेश के अनुसार रेफ्रीजिरेटर का बाहरी भाग लोगों की महत्वपूर्ण बातों को प्रगट करता है l लॉस एंजेलस, में परिवार के एक शोध अध्ययन में, ग्रेश और उसके सहयोगियों ने पाया कि फ्रिज पर चिपकाए गए–स्कूल समय-सारिणी, पारिवरिक तस्वीर, बच्चों की चित्रकारियाँ, और चुम्बक को मिलाकर-औसतम 52 फीसदी वस्तुएं “पारिवारिक अनुस्मरण का एक संग्रह है l”
प्रभु हमें तस्वीर, उपहार, अथवा बाइबल पद जैसी भौतिक वस्तु के उपयोग द्वारा अपनी विश्वासयोग्यता और अपने वचन के प्रति आज्ञाकारिता याद दिला सकता है l प्रतिज्ञात देश में प्रवेश पूर्व मूसा इस्राएलियों को संबोधित करके उनसे परमेश्वर द्वारा प्रदत्त सभी आज्ञाएँ मानने का आग्रह करता है l “तू अपने बालबच्चों को समझाकर सिखाया करना, और घर में बैठे, मार्ग पर चलते, लेटते, उठते, इनकी चर्चा किया करना … और इन्हें अपने अपने घर के चौखट की बाजुओं और अपने फाटकों पर लिखना” (व्यव. 6:7,9) l
परमेश्वर के वचन को अपने घर और जीवनों में आदर का विदित स्थान देना उनके लिए “सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू यहोवा को भूल जाए, जो तुझे दासत्व के घर … से निकाल लाया है” (पद. 12) की प्रबल दैनिक ताकीद थी l
आज प्रभु हमें याद रखने हेतु ताकीद देता है कि उसके वचन को मानते हुए, हम भविष्य में समस्त बातों के लिए उसकी विश्वासयोग्य देखभाल पर भरोसा करें l
