बचपन में, मैं गर्मियों की छुट्टियों के दौरान वेल्लोर में वेकेशन बाइबल स्कूल में जाती थी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता था। आसमान में बादल नहीं होते थे, पेड़ों पर एक पत्ता भी नहीं होता था, यहाँ तक कि हवा का भी नामोनिशान नहीं होता था। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए हमें बस बोतलों में पानी और फलों के स्वाद वाला जूस मिलता था, जिसे स्वयंसेवक बाल्टियों में भरकर लाते थे। हम अपने हिस्से के एक मग जूस के लिए अपने कप लेकर कतार में खड़े हो जाते थे। हम इसे कितनी धीरे-धीरे पीते थे! फिर भी, हमारे कपों का जूस ख़त्म हो जाता था, और हमें और अधिक की प्यास लगती थी, शायद ही कभी दूसरा गिलास मिल पाता था।
जैसे दक्कन(भारत में नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित एक विशाल प्रायद्वीप) की गर्मियों में तरल पदार्थों की हमारी प्यास होती है, वैसे ही हम सभी इस विनाशकारी प्रेमहीन संसार में प्यार के प्यासे हैं। हम कई जगहों पर प्यार की तलाश करते हैं और पाते हैं कि अक्सर यह सीमित होता है और उदासीन हो जाता है या शर्तों पर होता है और इसे अर्जित करने की आवश्यकता होती है।
लेकिन बाइबल हमें सिखाती है कि “जीवित जल” का एक स्रोत है जो कभी नहीं सूखता है (यूहन्ना 4:13-14)। जीवित जल पवित्र आत्मा को संदर्भित करता है (यूहन्ना 7:39)। प्रेरित पौलुस हमें बताता है कि पवित्र आत्मा द्वारा, “परमेश्वर का प्रेम हमारे मन में डाला गया है” (रोमियों 5:5)। यह नियंत्रित वितरण या हमारी योग्यता के अनुसार नहीं है। बल्कि, यह असीम और माप से परे है। यहाँ तक कि जब हम उसके विरुद्ध विद्रोह कर रहे थे, तब भी परमेश्वर ने अपने पुत्र, यीशु को हमारे लिए मरने के लिए भेजकर हमारे लिए अपना प्रेम प्रदर्शित किया (पद.8)। यीशु के बलिदान के कारण, हम उससे अलग होने के अकेलेपन से बच जाते हैं और हम परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लेते हैं जो अपना प्रेम उंडेलता है जो हमारे भीतर प्रेम का एक स्रोत बन जाता है (पद.10)। यदि आप प्रेम के प्यासे हैं, तो परमेश्वर के पास जाएँ। वह प्रेम है। ऍन हरिकीर्तन
जब आप स्वीकृति और प्रेम के लिए प्यासे महसूस करते हैं तो आप कहाँ जाते हैं?
परमेश्वर ने अब तक आपके लिए अपना प्रेम कैसे प्रदर्शित किया है?
प्रिय परमेश्वर, मुझे अनन्त प्रेम से प्यार करने के लिए धन्यवाद।
मुझे भर दें ताकि मैं फिर से प्यासा न रहूँ।
