बुजुर्ग महिला ने कहा, “मैं पचास साल से आपके लिए प्रार्थना कर रही हूँ।” मेरे मित्र लोउ ने उसकी आँखों में गहन कृतज्ञता से देखा। वह बल्गेरियाई गाँव का दौरा कर रहा था जहाँ उसके पिता बड़े हुए और किशोरावस्था में चले गए। यीशु में विश्वासी वह महिला उसके दादा-दादी के बगल में रहती थी। जैसे ही उसने लोउ के जन्म के बारे में सुना, जो एक महाद्वीप की दूरी पर था, उसने उसके लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया। अब, आधी सदी से भी अधिक समय के बाद, वह एक व्यापारिक यात्रा पर गाँव का दौरा कर रहा था, और वहाँ उसने एक समूह से अपने विश्वास के बारे में बात की; लोउ लगभग तीस वर्ष की आयु तक यीशु में विश्वासी नहीं बना था, जब लोउ की बात समाप्त हुई तब यह महिला उसके पास आई, लोउ यह जानकर आश्चर्यचकित था कि उस महिला कि लगातार प्रार्थनाओं ने उसके विश्वास में आने पर क्या प्रभाव डाला था।

हम स्वर्ग के इस तरफ अपनी प्रार्थनाओं का पूरा प्रभाव कभी नहीं जान पाएंगे। लेकिन पवित्रशास्त्र हमें यह सलाह देता है: “प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उस में जागृत रहो।” (कुलुस्सियों 4:2)। जब पौलुस ने कुलुस्से के छोटे से शहर में विश्वासियों को ये वचन लिखे, तो उसने स्वयं के लिए भी प्रार्थना करने के लिए कहा ताकि वह जहां भी जाए, परमेश्वर उसके संदेश के लिए “द्वार खोल दे” (पद 3)।

कभी-कभी हम सोच सकते हैं, मेरे पास प्रार्थना का विशेष आत्मिक वरदान। लेकिन बाइबल में सूचीबद्ध सभी आत्मिक वरदानों में से प्रार्थना उनमें से नहीं है। शायद इसका कारण यह है कि परमेश्वर चाहता है कि हममें से प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी से प्रार्थना करें, ताकि हम देख सकें कि केवल वह क्या कर सकता है। जेम्स बैंक्स