परमेश्वर की प्रेरणा को महसूस करते हुए, मैंने एक लेखक के रूप में उसके पीछे चलने के लिए एक कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी। फिर भी, मुझे तत्काल परिणाम नहीं दिखे। इस परिवर्तन के लगभग तीन साल बाद, मुझे एक प्रकाशक से एक ईमेल मिला जो अस्वीकृति जैसा लग रहा था। पूरी तरह से निराश होकर, मैंने सोचा, “परमेश्वर ने मुझे क्यों बुलाया है?” मैंने उस नौकरी पर वापस जाने के बारे में सोचा जिसे मैंने छोड़ दी थी। तभी मुझे एक और ईमेल मिला जिसमें कहा गया था कि वे मेरी किताब प्रकाशित करने में प्रसन्न होंगे और मुझे इसे आगे बढ़ाना चाहिए और लिखना चाहिए। तब से, परमेश्वर मुझे उन तरीकों से उपयोग कर रहा है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
मेरी यात्रा मुझे पतरस की याद दिलाती है। मछुआरे के रूप में अपना व्यवसाय छोड़ने और यीशु का अनुसरण करने के तीन साल बाद, उसने उसे जानने से भी इनकार कर दिया (मत्ती 26:69-75)। उसे खुद में पूरी तरह से निराशा महसूस हुई होगी (पद.75)। यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के बाद, शायद खुद का ध्यान भटकाने के लिए, पतरस——अपने साथियों के साथ—फिर से मछली पकड़ने के लिए परिचित पानी में जल (यूहन्ना 21:3)। सुबह तक उन्होंने कुछ भी नहीं पकड़ा था (पद.3)। इसके बजाय, उन्होंने यीशु को किनारे पर देखा (पद.4)। यीशु ने उन्हें बताया कि उन्हें अपने जाल कहाँ डालने हैं और उन्हें नाश्ते के लिए आमंत्रित किया (पद.6-13)। यीशु ने पतरस को वापस जाने के लिए दोषी नहीं ठहराया, इसके बजाय उसने पतरस को यह कहते हुए फिर से बुलाया, “मेरे मेमनों को चरा” (पद.15)।
जब परमेश्वर हमें बुलाता है, तो हो सकता है कि चीजें तुरंत काम न करें। हम खुद से निराश हो सकते हैं और परिणाम के बारे में संदेह कर सकते हैं। लेकिन परमेश्वर उस समय का उपयोग हमें प्रशिक्षित करने और छाँटने के लिए कर सकता है ताकि वह हमें अपनी महिमा के लिए उपयोग कर सके (यूहन्ना 15:2)। इसलिए, जब हमें परिणाम नहीं दिखते हैं, तो हार मानने और परिचित जल (जीवनशैली) वापस जाने के बजाय, आइए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें, परमेश्वर के समय पर भरोसा करें। —ऍन हरिकीर्तन
वे कौन से परिचित जल हैं जिनकी ओर आप कभी-कभी लौटने के लिए आकर्षित होते हैं?
ऐसे अवसरों पर, परमेश्वर पर भरोसा करना और अंत तक धीरज रखना कैसा होगा?
प्रिय यीशु, मुझे चुनने और बुलाने के लिए धन्यवाद। मुझे धैर्यपूर्वक आपकी प्रतीक्षा करने में सहायता करें, क्योंकि आप मुझे और मेरे वरदानों को अपने उपयोग के लिए तैयार कर रहे हैं।
