बचपन में, घर पर सालाना अचार बनाने के सत्र का सबसे कष्टप्रद हिस्सा मेरी माँ की सख्त फटकार थी कि “उस मर्तबान(jar) को अकेला छोड़ दो!” मुझे सुगंध का आनंद लेने के लिए क्षण भर की सूँघने की भी अनुमति नहीं थी। तभी मैंने धैर्य रखना सीखा। अनिवार्य रूप से दो या तीन महीने बीत जाने के बाद जब आम या नींबू तेल और मसालों को सोख लेते थे, मेरी माँ हमें स्वाद लेने के लिए एक छोटा सा हिस्सा देती थी। ओह, मुझे कितनी खुशी होती थी जब तीखेपन और खट्टेपनपन का अद्भुत मिश्रण मेरे स्वादग्रंथियों को छूता था। बेमिसाल!

परमेश्वर के वचन में डूबे रहना आध्यात्मिक परिपक्वता में बढ़ने की कुंजी है। और अचार बनाने की प्रक्रिया की तरह, अगर हमें सही समय से पहले बाहर निकाल दिया जाता है, तो हम तैयार नहीं हो सकते हैं। आध्यात्मिक रूप से परिपक्व होने में समय लगता है। याकूब, अपनी पत्री में, आध्यात्मिक परिपक्वता के बनानेवालों के बारे में बात करता है, जैसे सहानुभूति, आत्म-नियंत्रण और धैर्य, समानता, उदारता और पवित्रता (पद.19,27)। जैसे-जैसे हम परमेश्वर के वचन को अधिक गहराई से समझते हैं, इन गुणों को हमारे अंदर विकसित होने में समय लगता है। याकूब कहता है कि हमें “स्वतंत्रता की सिद्ध व्यवस्था पर ध्यान” करना है (पद.22)। बेशक, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने वहाँ क्या सीखा है; लेकिन हमें “उसमें बने रहना चाहिए” और जो कहा गया है उसे करना चाहिए (पद.25)।

जबकि हम अभी भी आत्मा में बढ़ रहे हैं, हम जानते होंगे कि हमें क्या करना चाहिए लेकिन वास्तव में इसके अभ्यास में संघर्ष हैं। हालाँकि, जितना अधिक हम वचन में देखते हैं, उतना ही स्वादिष्ट लोग बनना आसान हो जाता है जो परमेश्वर के चरित्र को प्रकट करते हैं। हम “अपने कामों में आशीष पाएंगे” (याकूब 1:25)। आइए हम खुद को परमेश्वर के वचन में डुबो दें ताकि अपने जीवन और कार्यों के द्वारा हम परमेश्वर को महिमा दे सकें (मत्ती 5:13-16)। मिनी अब्राहम