विक्रम अपने परिवार में एकमात्र व्यक्ति था जिसने दूसरे धर्म से यीशु को स्वीकार किया था। जब उसके माता-पिता ने उसे अपने स्थानीय उत्सव में भाग लेने के लिए कहा, तो वह इस बात को लेकर चिंतित था कि इसे कैसे संभाला जाए। इसलिए, उसने प्रार्थना की, “परमेश्वर, मुझे दिखाइए कि मुझे क्या करना है।” दो दिन बाद, उसके माता-पिता ने खुद ही इस मामले को सुलझा लिया और उनके साथ उसके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। विक्रम की चिंताएँ दूर हो गईं, और उसने अपनी प्रार्थना का उत्तर देने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया।
जब एक नए राज्य के नए राजा यारोबाम को चिंता हुई, तो उसने इसे परमेश्वर के पास नहीं ले गया। परमेश्वर ने अभी-अभी इस्राएल को दो राज्यों—यहूदा और इस्राएल—में विभाजित किया था और यारोबाम को बाद वाले का राजा नियुक्त किया था (1 राजा 11:31-39)। लेकिन यारोबाम को चिंता थी कि जब लोग परमेश्वर की आराधना करने के लिए यरूशलेम जाएँगे, तो वे अपने पूर्व राजा, रहूबियाम (पद.26-27) के प्रति अपनी निष्ठा वापस कर देंगे। अपनी चिंता को परमेश्वर के पास ले जाने के बजाय, जिसने पहले उसका मार्गदर्शन किया था, यारोबाम अपने सलाहकारों की ओर मुड़ा (पद.28)। उसने दो सोने के बछड़े बनाए और कहा, “हे इस्राएल अपने देवताओं को देखो, जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाए हैं l” इससे परमेश्वर क्रोधित हो गया और इस्राएल का आध्यात्मिक पतन हो गया।
यह मायने रखता है कि हम अपनी चिंताओं के बारे में किससे सलाह लेते हैं। जब हम मानवीय बुद्धि पर भरोसा करते हैं, जैसा कि यारोबाम ने किया था, तो हम ऐसे काम कर सकते हैं जो हमें लगता है कि सार्थक हैं, लेकिन वास्तव में नहीं हैं (यिर्मयाह 17:9)। हम जो करते हैं वह परमेश्वर को नाराज़ कर सकता है और हमारे और हमारे समुदायों के लिए हानिकारक परिणाम हो सकता है। इसलिए, अपनी समझ पर निर्भर रहने के बजाय, हमें विक्रम की तरह अपनी चिंताओं को परमेश्वर के सामने लाने की ज़रूरत है (याकूब 1:5)। क्योंकि प्रभु जो शुरू से ही अंत को देखता है, प्रतिज्ञा करता है कि वह हमारे कदमों का मार्गदर्शन करेगा। ऍन हरिकीर्तन
जब आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं तो आप किसके पास जाते हैं?
परमेश्वर ने अतीत में आपकी चिंताओं को कैसे सुलझाया है?
प्रिय प्रभु, आप सब कुछ जानते हैं। निर्णय लेने के लिए मुझे जिस बुद्धि की आवश्यकता है,
उसे पाने के लिए मुझे आपके पास आने में मदद करें।
