जब सीमा को काम पर लॉकर की चाबियाँ खोने के लिए दोषी ठहराया गया, तो उसने गुस्सा नहीं किया और न ही बचाव में विरोध किया। वह जानती थी कि उसका सहकर्मी उच्च रक्तचाप से पीड़ित है, और यह खबर सुनकर वह गुस्से से भर जाएगा, जो उसे और नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए, उसके स्वास्थ्य की चिंता से, सीमा ने उसे ऐसे शब्दों के साथ एक कप चाय लाकर दी, जो उसे शांत कर देते। उसने तनावपूर्ण स्थिति में भी शांत रहने का संकल्प लिया।
बाइबल में अंकित है कि राजा शाऊल को भी अप्रत्याशित दयालुता का सामना करना पड़ा जब वह दाऊद को मारने के लिए उसका पीछा कर रहा था (पद.1-2)। लेकिन जब दाऊद को शाऊल के साथ उसी तरह से व्यवहार करने का उचित अवसर मिला, जैसा उसके साथ किया गया था, तो उसने शाऊल के वस्त्र का केवल एक कोना काटने का विकल्प चुना (पद..4)। दाऊद का विवेक उसे किसी भी तरह से प्रभु के अभिषिक्त को नुकसान पहुँचाने की अनुमति नहीं दिया l शाऊल को तब तक एहसास नहीं हुआ कि वह मृत्यु के कितने करीब था जब तक कि दाऊद ने उसे पुकार कर समझाया नहीं (पद.7-11)। परमेश्वर की धार्मिकता पर भरोसा करते हुए, दाऊद शाऊल द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के बावजूद दयालुता से जवाब देने में सक्षम था (पद.12-13)। इससे प्रभावित होकर, शाऊल ने रोते हुए दाऊद से कहा, “तू मुझसे अधिक धर्मी है” (पद.17)।
अनुचित परिस्थितियों में, हम उन लोगों को चोट पहुँचाना चाह सकते हैं जो हमें चोट पहुँचाते हैं, उन पर चिल्लाकर, दुर्भावनापूर्ण तरीके से बोलकर या यहाँ तक कि शारीरिक नुकसान पहुँचाकर। लेकिन, दाऊद और सीमा की तरह, हमें तनावपूर्ण परिस्थितियों में वैसा ही जवाब देने की कोशिश करनी चाहिए जैसा परमेश्वर हमसे चाहता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि हम घृणा से भरे झगड़े को बढ़ाने के बजाय दयालुता से जवाब दें। परमेश्वर के बच्चों के रूप में, हम मसीह के उदाहरण का आदर करें, जिसने क्रूस पर भी अपने सतानेवालों के लिए प्रार्थना की। कैरल मैकवॉन
अनुचित परिस्थितियों में आपने कैसे प्रतिक्रिया दी है?
आप किस तरह से, खासकर अपने शब्दों या कार्यों द्वारा विनम्रता से जवाब दे सकते हैं?
प्रिय प्रभु, मुझे दूसरों के साथ सहन करने और आपकी तरह
जवाब देने के लिए विनम्रता और करुणा से सुसज्जित करें।
