Our Authors

सब कुछ देखें

Articles by करेन हुआंग

छोड़ दो

किताबों की जिस दुकान में कीथ काम करता था उसका मालिक केवल दो दिनों के लिए छुट्टी पर था लेकिन कीथ, जो उसका सहायक था पहले से ही घबरा रहा था। संचालन ठीक चल रहा था, लेकिन कीथ चिंतित था कि वह स्टोर की देखरेख ठीक से नहीं कर पायेगा । बैचेन होकर, जितना बारीकी से वह  प्रबंधन कर सकता था उसने किया।

 उसके बॉस ने आखिरकार उसे एक वीडियो कॉल पर कहा  “ऐसा करना बन्द करो। तुम केवल उन निर्देशों का पालन करो  जो मैं तुम्हें प्रतिदिन ईमेल करता हूँ। चिंता मत करो कीथ। बोझ तुम पर नहीं है, मुझ पर है।”

अन्य राष्ट्रों के साथ संघर्ष के समय में इस्राएल को  परमेश्वर से एक ऐसा ही संदेश मिला था: “चुप हो जाओ” भजन संहिता 46:10 । “संघर्ष करना बंद करो”, उसने संक्षेप में कहा “मैं जो कहता हूं केवल उसका पालन करो। मैं तुम्हारे लिए लड़ूंगा।” परमेश्वर ने इस्राएल को निष्क्रिय या लापरवाह होने के लिए नहीं बल्कि सक्रिय रूप से स्थिर रहने के लिए ऐसा कहा था — स्थिति पर नियंत्रण और अपने प्रयासों के परिणामों को परमेश्वर पर छोड़ते हुए ईमानदारी से परमेश्वर की आज्ञा मानने के लिए कहा जा रहा था।

हमें भी ऐसा करने के लिए बुलाया गया है। और हम यह कर सकते हैं क्योंकि जिस परमेश्वर पर हम भरोसा करते हैं वह संसार के ऊपर प्रभुता करता है। “यदि वह बोलता है तो पृथ्वी पिघल जाती है, और वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटा सकता है”  (पद 6, 9);  तो निश्चित रूप से हम उसकी शरण की सुरक्षा और उसके बल पर भरोसा कर सकते हैं (पद 1)। हमारे जीवन पर नियंत्रण का बोझ हम पर नहीं है — परमेश्वर पर है।

जब आप थके हुए हो

मैं एक कार्यदिवस के अंत की शांति में बैठी थी, मेरा लैपटॉप मेरे सामने था l उस दिन के काम से मुझे खुश होना चाहिए था, लेकिन मैं थक गयी थी l काम पर एक समस्या की चिंता से मेरे कन्धों में दर्द था, और एक परेशान रिश्ते से मेरा दिमाग थका हुआ था l उस रात इन सबसे बचने के लिए मैं टीवी देखने लगी l  

लेकिन “प्रभु,” मैंने अपनी आँखें बंद कर लीं l मैं अत्यधिक थकान से और अधिक नहीं कह पायी l मेरी सारी थकान उस एक शब्द में समा गयी l और किसी तरह, मैं जान गयी कि मुझे कहाँ जाना चाहिए l

यीशु हमसे कहता है, “मेरे पास आओ,” जो थके हुए और बोझ से दबे हुए हुए हो, “मैं तुम्हें विश्राम दूँगा” (मत्ती 11:28) l रात की अच्छी नींद से, टेलीविजन द्वारा प्रदान की जाने वाली वास्तविकता से विश्राम नहीं l समस्या समाधान से भी राहत नहीं मिलती l हालाँकि ये आराम के अच्छे श्रोत हो सकते हैं, लेकिन ये अल्पकालिक हैं और हमारी परिस्थितयों पर निर्भर करती हैं l

इसके विपरीत, यीशु द्वारा प्रदत्त विश्राम उसके अपरिवर्तनीय चरित्र द्वारा स्थायी और निश्चित है l वह हमेशा अच्छा है l वह हमें हमारी आत्मा के लिए सच्चा विश्राम देता है क्योंकि सब कुछ उसके वश में है l हम उस पर भरोसा कर सकते हैं और उसके प्रति समर्पित हो सकते हैं, सहन कर सकते हैं और यहाँ तक कि कठिन स्थितियों में भी बढ़ सकते हैं क्योंकि वही सामर्थ्य और पुनर्स्थापन दे सकता है l

“मेरे पास आओ,” यीशु हमसे कहता है l “मेरे पास आओ l”

मेरा उद्देश्य क्या है?

हेरोल्ड ने कहा, "मुझे बहुत बेकार महसूस हुआ।" "विधवा और सेवानिवृत्त, बच्चे अपने परिवारों के साथ व्यस्त, दीवार पर छाया देखते हुए शांत दोपहर बितता।" वह अक्सर अपनी बेटी से कहता, "मैं बूढ़ा हो गया हूँ और मैंने एक भरपूर ज़िंदगी जी है। मेरा अब कोई उद्देश्य नहीं है। परमेश्वर मुझे कभी भी ले सकता है। 

              

हालाँकि, एक दोपहर, एक बातचीत ने हेरोल्ड के दिमाग को बदला। हेरोल्ड ने कहा “मेरे पड़ोसी को उसके बच्चों के साथ कुछ समस्या था, इसलिए मैंने उसके लिए प्रार्थना किया। बाद में, मैंने उनके साथ सुसमाचार साझा किया। इस तरह मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास अभी भी एक उद्देश्य है! जब तक ऐसे लोग हैं जिन्होंने यीशु के बारे में नहीं सुना है, मुझे उन्हें उद्धारकर्ता के बारे में बताना चाहिए।” 

जब हेरोल्ड ने एक आम, साधारण मुलाकात का प्रतिउत्तर अपने विश्वास को साझा करने के द्वारा दिया, उसके पड़ोसी का जीवन बदल गया था। 2 तीमुथियुस 1 में, प्रेरित पौलुस दो स्त्रियों का उल्लेख करता है जिनका उपयोग परमेश्वर द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के जीवन को बदलने के लिए किया गया था: पौलुस के युवा सहकर्मी, तीमुथियुस का जीवन। लोइस, तीमुथियुस की दादी, और यूनीके, उसकी माँ, के पास एक "निष्कपट विश्वास" था जो उन्होंने उसे दिया था (पद. 5)। एक साधारण घर में प्रतिदिन के कार्यों के द्वारा, युवा तीमुथियुस ने एक सच्चा विश्वास सीखा यह यीशु के एक विश्वासयोग्य शिष्य के रूप में उसके विकास को आकार देने के लिए था और अंततः, इफिसुस में कलीसिया के अगुवे के रूप में उसकी सेवकाई। 

हमारा उम्र, पृष्ठभूमि, या परिस्थितियां चाहे जो भी हों, हमारा एक उद्देश्य है—दूसरों को यीशु के बारे में बताना।

जब आप अकेले हों

शाम 7 बजे, हुई–लियांग अपनी रसोई में था, वह  चावल और बचे हुए मछली के कोफते खा रहा था। अगले अपार्टमेंट में चुआ परिवार भी रात का खाना खा रहा था, और उनकी हंसी और बातचीत हुई–लियांग के घर की चुप्पी को बेध रही थी,जहां वह अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से अकेले रह रहे थे। वर्षों से उसने अकेलेपन के साथ जीना सीख लिया था अकेलेपन का तीखा दर्द अब हल्का पड़ गया था। लेकिन आज रात, उसकी मेज पर एक कटोरी और चॉपस्टिक के जोड़े को देखकर उसे गहरा आघात लगा।

उस रात सोने से पहले, हुई–लियांग ने भजन संहिता  23 पढ़ा, जो उसका पसंदीदा भजन था। उसके लिए जो शब्द सबसे अधिक मायने रखते थे, वे केवल चार शब्दांश हैं: “तू मेरे साथ रहता है” (पद 4) । चरवाहे द्वारा भेड़ों की देखभाल के व्यावहारिक कार्यों से अधिक, भेड़ों के जीवन की हर बात पर उसकी अटल उपस्थिति और प्रेम भरी दृष्टि थी (पद 2−5) जिसने हुई–लियांग को शांति दी।

केवल यह जानना कि कोई है, कोई हमारे साथ है,  हमारे अकेले पलों में बहुत शान्ति देता है। परमेश्वर अपने बच्चों से वादा करता है कि उसका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा भजन संहिता 103:17, और वह हमें कभी नहीं छोड़ेगा इब्रानियों 13:5। जब हम अकेला और अनदेखे महसूस करते हैं — चाहे अपने शांत रसोई में, काम से घर जाने वाली बस में, या भीड़ वाली सुपरमार्केट में भी,  हम जान सकते हैं कि चरवाहा हमेशा हमें देख रहा है। हम कह सकते हैं,“तू मेरे साथ रहता हैं।”

आप सुन रहे हैं

भौतिक-शास्त्र के पुस्तक में, लेखक चार्ल्स रिबोर्ग मान और जॉर्ज रैनसम ट्विस पूछते हैं: "जब एक सुनसान जंगल में एक पेड़ गिरता है, और कोई जानवर इसे सुनने के लिए पास में नहीं होता है, तो क्या वह आवाज करता है?" वर्षों से, इस प्रश्न ने ध्वनि, धारणा और अस्तित्व के बारे में दार्शनिक और वैज्ञानिक चर्चाओं को प्रेरित किया है। हालाँकि, एक निश्चित उत्तर अभी तक सामने नहीं आया है।

एक रात, जब मैं किसी समस्या के बारे में अकेला और उदास महसूस कर रहा था, जिसे मैंने किसी के साथ साझा नहीं किया था, तो मुझे यह प्रश्न याद आया। जब मदद के लिए मेरी पुकार कोई नहीं सुनता, तो मैंने सोचा, क्या परमेश्वर सुनता है?

मृत्यु के खतरे का सामना करते हुए और संकट से उबरते हुए, भजन 116 के लेखक ने त्यागा हुआ महसूस किया होगा। इसलिए उसने परमेश्वर को पुकारा—यह जानते हुए कि वह सुन रहा है और उसकी सहायता करेगा। भजनकार ने लिखा, “उसने मेरी सुन ली,” उसने दया के लिए मेरी दोहाई सुनी। . . . [उसने] मेरी ओर कान लगाया” (पद. 1-2)। जब हमारा दर्द कोई नहीं जानता, परमेश्वर जानता है। जब कोई हमारी पुकार नहीं सुनता, तब परमेश्वर सुनता है।

यह जानते हुए कि परमेश्वर हमें अपना प्रेम और सुरक्षा दिखाएगा (पद. 5-6), हम कठिन समय में आराम से रह सकते हैं (पद. 7)। जिस इब्रानी शब्द का अनुवाद "विश्राम" (मनोआख) किया गया है, वह शांति और सुरक्षा के स्थान का वर्णन करता है। हम शांति से रह सकते हैं, परमेश्वर की उपस्थिति और मदद के आश्वासन से मजबूत हो सकते हैं।

मान और ट्विस द्वारा पूछे गए प्रश्न के कई उत्तर मिले। लेकिन इस प्रश्न का उत्तर, क्या परमेश्वर सुनता है? बस हाँ है।

जब आप भयभीत हो

मेरी एक चिकित्सा जांच होनी थी, और यद्दपि हाल ही में मुझे कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नहीं थी, फिर भी मैं इस जांच को लेकर भयभीत थी। मैं बहुत पहले एक अप्रत्याशित रोगनिदान की यादों से परेशान थी। जबकि मुझे पता था कि परमेश्वर मेरे साथ है और मुझे बस उन पर भरोसा करना चाहिए, मुझे फिर भी डर लग रहा था।

मैं अपने विश्वास की कमी और भय के कारण निराश थी। यदि परमेश्वर हमेशा मेरे साथ है, तो मुझे ऐसी घबराहट महसूस क्यों हो रही थी? फिर एक सुबह मुझे विश्वास है कि उन्होंने मुझे गिदोन की कहानी की ओर लेकर गए। “शूरवीर सूरमा”(6:12) कहलाये जाने वाला, गिदोन मिद्यानियों पर आक्रमण करने की अपनी नियुक्‍ति से भयभीत था। जबकि परमेश्वर ने उसे अपनी उपस्थिति और विजय का वादा किया था, फिर भी गिदोन ने कई आश्वासनों को ढ़ूंढा (v. 16−23, 36−40)।

हालाँकि, परमेश्वर ने गिदोन को उसके भय के लिए दोषी नहीं ठहराया। आक्रमण की रात, उन्होंने गिदोन को फिर से जीत का आश्वासन दिया, और उसे अपने भय को शांत करने का एक रास्ता भी दिया (7:10-11)। 

परमेश्वर ने मेरे डर को भी समझा। उनके आश्वासन ने मुझे उन पर भरोसा करने की हिम्मत दी। मैंने उनकी शांति को अनुभव किया, ये जानते हुए कि परिणाम चाहे कुछ भी हो वह मेरे साथ है। अंत में, मेरी जाँच सामान्य निकली।

हमारे पास एक परमेश्वर है जो हमारे हर एक डर को समझता और पवित्रशास्त्र और पवित्र आत्मा के द्वारा हमें आश्वस्त करता है। (भजन 23:4; यूहन्ना 14:16−17)। हम कृतज्ञता से उनकी आराधना करें, जैसे गिदोन ने की थी (न्यायियों 7:15)।

परमेश्वर हमारा दुःख हर लेता है

ऑलिव ने अपने मित्र को अपनी कार में दन्त चिकित्सा उपकरण लादते देखा l एक साथी दन्त चिकित्सक ने उससे बिलकुल नई आपूर्ति (सप्लाइज/supplies) खरीदी थी l ऑलिव का एक दन्त चिकित्सक के रूप में अपना खुद का चिकित्सा व्यवसाय करना (प्रैक्टिस) वर्षों से उसका सपना रहा था, लेकिन जब उसका बेटा काइल दिमागी पक्षाघात (सेरिब्रल पैल्सी/cerebral palsy) के साथ जन्म लिया, तो उसने महसूस किया कि उसे उसकी देखभाल के लिए उसे अपना काम बंद करना होगा l 

“यदि मेरे पास लाखों जीवनकाल होते, तो भी मैं वही चुनाव करती,” मेरी सहेली ने मुझसे कहा l “लेकिन दन्त चिकित्सा छोड़ना कठिन था l यह एक सपने की मृत्यु थी l”

हम अक्सर ऐसी कठिनाइयों से गुज़रते हैं जो हमारी समझ से परे होती है l ऑलिव को, उसके बच्चे की अनापेक्षित चिकित्सीय स्थिति और उसकी अपनी आकांक्षाओं को त्यागने का दुःख था l नाओमी को, उसके सम्पूर्ण परिवार से बिछड़ने की पीड़ा थी l रूत 1:21 में वह विलाप करती है, “सर्वशक्तिमान् ने मुझे दुःख दिया है l”

 

लेकिन नाओमी जो देख सकती थी उसकी कहानी में उससे अधिक था l परमेश्वर ने उसे त्यागा नहीं, उसने उसे  एक पोता, ओबेद प्रदान करके उसे पुनर्स्थापन दिया (रूत 4:17) l ओबेद केवल नाओमी के पति और पुत्र का नाम ही आगे बढ़ाने वाला नहीं था, लेकिन उसके द्वारा, वह अपने पूर्वज(बोअज) के माध्यम से स्वयं यीशु की एक सम्बन्धी बनने वाली थी (मत्ती 1:5, 16) l 

परमेश्वर ने नाओमी का दुःख हर लिया l उसने ऑलिव को तंत्रिका सम्बन्धी (न्यूरोलॉजिकल) स्थितियों वाले बच्चों के लिए एक सेवा आरम्भ करने में सहायता करके उसकी पीड़ा को भी हर लिया l हम पीड़ादायक समय का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन परमेश्वर की आज्ञा मानते और उसका अनुसरण करते हुए, हम भरोसा कर सकते हैं कि वह हमारी पीड़ा दूर करेगा l अपने प्रेम और बुद्धिमत्ता में, वह इससे अच्छाई उत्पन्न कर सकता है l

सुसमाचार की खातिर

वर्ष 1916  था और नेल्सन ने अमेरिका में मेडिकल स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी उस वर्ष बाद में, वह और उनकी छह महीने की दुल्हन चीन पहुंचे। बाईस साल की उम्र में वह एक चीनी अस्पताल में सर्जन बन गए, जो कम से कम दो मिलियन चीनी निवासियों के क्षेत्र में एकमात्र अस्पताल था। नेल्सन, अपने परिवार के साथ, चौबीस वर्षों तक इस क्षेत्र में रहे, अस्पताल चलाते रहे, सर्जरी करते रहे, और हजारों लोगों के साथ सुसमाचार साझा करते रहे। एक समय पर विदेशियों पर अविश्वास करने वालों द्वारा "विदेशी शैतान" कहे जाने के बाद, नेल्सन बेल को बाद में "बेल जो चीनी लोगों का प्रेमी है" के रूप में जाना गया। आगे जाकर उनकी बेटी रूथ की शादी सुसमाचार प्रचारक बिली ग्रैहम से हुई।

हालांकि नेल्सन एक शानदार सर्जन और बाइबल शिक्षक थे, लेकिन यह उनका कौशल नहीं था जो कई लोगों को यीशु की ओर आकर्षित करता था, यह उनका चरित्र था और जिस तरह से वह सुसमाचार को जीते थे। तीतुस को लिखे पत्र में, एक युवा अन्यजाति नेता, जो क्रेते की कलीसिया की देखभाल कर रहा था, प्रेरित ने कहा कि मसीह की तरह जीना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुसमाचार को "आकर्षक" बनाता है (तीतुस 2:10)। फिर भी हम यह अपनी सामर्थ्य से नहीं कर सकते। परमेश्वर का अनुग्रह हमें "संयम और धर्म और भक्ति.. जीवन" जीने में मदद करता है (पद 12), जो हमारे विश्वास की सच्चाई को दर्शाता है (पद 1)।

हमारे आस-पास बहुत से लोग अभी भी मसीह के सुसमाचार को  नहीं जानते हैं, लेकिन वे हमें जानते हैं। वह हमारी सहायता करें कि उसके सन्देश को आकर्षित तरीकों से प्रकट और प्रकाशित करें।

क्या तुम फिर भी मुझसे प्रेम करोगे?

दस वर्षीय लिन-लिन को आखिरकार गोद ले लिया गया, लेकिन वह डरी हुई थी। जिस अनाथालय में वह पली-बढ़ी थी, उसमें थोड़ी सी भी गलती होने पर उसे सजा दी जाती थी। लिन-लिन ने अपनी दत्तक माँ से पूछा, जो मेरी दोस्त थी: "माँ, क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?" जब मेरे दोस्त ने हां में जवाब दिया, तो लिन-लिन ने पूछा, "अगर मैं कोई गलती करूं, तो क्या तुम तब भी मुझसे प्यार करोगी?"

हालांकि अनकहा, हम में से कुछ यही सवाल पूछते होंगे जब हमें लगता है कि हमने परमेश्वर को निराश किया है: "क्या आप अब भी मुझसे प्यार करेंगे?" हम जानते हैं कि जब तक हम इस दुनिया में रहेंगे, हम असफल होंगे और कई बार पाप भी करेंगे। और हम सोचते है, क्या मेरी गलतियाँ मेरे प्रति परमेश्वर के प्रेम को प्रभावित करती हैं?

यूहन्ना 3:16 हमें परमेश्वर के प्रेम का आश्वासन देता है। उसने अपने पुत्र यीशु को हमारी जगह मरने के लिए दे दिया ताकि यदि हम उस पर विश्वास करें, तो हम अनन्त जीवन प्राप्त करें। लेकिन क्या होगा यदि हम उस पर भरोसा करने के बाद भी उसे विफल करते हैं? यही वह समय है जब हमें यह याद रखने की आवश्यकता है कि " जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिए मरा" (रोमियों 5:8)। अगर वह हमसे हमारे सबसे खराब समय पर भी प्रेम कर सकता है, तो आज हम उसके प्रेम  पर कैसे शक कर सकते हैं जबकि अब हम उसके बच्चे हैं?

जब हम पाप करते हैं, तो हमारा पिता प्रेमपूर्वक हमें सुधारता और अनुशासित करता है। यह अस्वीकार करना नहीं  है (8:1); यह  प्रेम है (इब्रानियों 12:6)। हम परमेश्वर के प्यारे बच्चों के रूप में रहें, इस आशीषित आश्वासन में विश्राम करते हुए कि हमारे लिए उनका प्रेम अटल और चिरस्थायी है।