परमेश्वर का धैर्यवान प्रेम
जब मैं अपनी सुंदर, रोएँदार बिल्ली का पेट सहलाती हूँ और उसके साथ खेलती, या जब वह शाम को मेरी गोद में आकर सो जाती है, तो कभी-कभी यह विश्वास करना कठिन लगता है कि यह वही बिल्ली है जिससे हम वर्षों पहले मिले थे। मेरी पालतू बिल्ली सड़कों पर रहती थी, बहुत पतली-दुबली और वह हर किसी से डर जाती थी। लेकिन यह धीरे-धीरे बदल गया जब मैंने हर दिन उसे खाना देना शुरू किया। एक दिन आख़िरकार उसने मुझे उसे सहलाने दिया, और बाकी तो सब इतिहास है।
मेरी बिल्ली का बदल जाना उस उपचार को दर्शाता है जो धैर्य और प्रेम से आ सकता है। यह मुझे यशायाह 42 में वर्णित परमेश्वर के हृदय की याद दिलाता है। वहां, हमें उनकी आत्मा से भरे एक आने वाले सेवक के बारे में बताया गया है (पद 1), जो अथक और "विश्वासयोग्यता से" परमेश्वर के "पृथ्वी पर न्याय" को स्थापित करने के लिए काम करेगा (पद 3-4) ।
पर वह सेवक—यीशु (मत्ती 12:18-20)—हिंसा से या शक्ति के पीछे भाग कर परमेश्वर के न्याय को नहीं लाएगा। पर, वह शांत और कोमल होगा (यशायाह 42:2), दूसरों द्वारा त्यागे गए लोगों की कोमलता और धैर्यपूर्वक देखभाल करेगा - ऐसे जो "चोट खाए हुए" और घायल हो (पद 3)।
परमेश्वर अपने बच्चों को कभी नहीं छोड़ते। उसके पास हमारे घायल दिलों की देखभाल करने के लिए दुनिया का सारा समय है, जब तक कि वे अंततः ठीक न होने लगें। उनके कोमल, धैर्यवान प्रेम के द्वारा हम धीरे-धीरे एक बार फिर प्रेम और भरोसा करना सीखते हैं।

परमेश्वर के परिवार में जोड़े गए
कुछ साल पहले मैं अपने पिता के साथ उनके प्रिय शहर गई थी और उस पारिवारिक खेत का दौरा किया जहाँ वह पले-बढ़े थे। मैंने अजीब पेड़ों का एक समूह देखा। मेरे पिताजी ने समझाया कि जब बचपन में उन्हें शरारत करने की सूझती, तो वह एक फल के पेड़ से एक टूटी हुई शाखा लेते, एक अलग प्रकार के फल के पेड़ में चीरा लगाते, और टूटी हुई शाखा को तने से बाँध देते थे, जैसा की उन्होंने बड़ो को करते देखा था। उनकी शरारतों पर तब तक ध्यान नहीं गया जब तक कि उन पेड़ों पर उम्मीद से अलग फल लगने नहीं लगे।
जैसे ही मेरे पिताजी ने ग्राफ्टिंग की प्रक्रिया का वर्णन किया(जिसमे दो अलग-अलग पौधों के तनों को एक साथ जोड़ा जाता है, और वें एक ही पौधे के रूप में विक्सित होने लगते है), मुझे एक तस्वीर दिखी यह दर्शाते हुए कि परमेश्वर के परिवार में जोड़े जाने का हमारे लिए क्या मतलब है। मैं जानती हूँ कि मेरे दिवंगत पिता अब स्वर्ग में हैं क्योंकि यीशु में विश्वास के द्वारा उन्हें परमेश्वर के परिवार में जोड़ा गया था।
अंततः हमें भी स्वर्ग में होने का आश्वासन मिला है। प्रेरित पौलुस ने रोम में विश्वासियों को समझाया कि परमेश्वर ने अन्यजातियों, या गैर-यहूदियों के लिए एक मार्ग बनाया है जिससे परमेश्वर और उनका मेल-मिलाप हो सके: " उनकी जगह पर कलम लगाये गये और जैतून के रस के भागीदार बने हुए।” (रोमियों 11:17)। जब हम मसीह में अपना विश्वास रखते हैं, तो हम उसके साथ जुड़ जाते हैं और परमेश्वर के परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। "यदि तुम मुझ में बने रहो और मैं तुम में, तो तुम बहुत फल फलोगे" (यूहन्ना 15:5)।
जोड़े गए पेड़ों के समान, जब हम मसीह पर भरोसा करते हैं, तो हम एक नई रचना बन जाते हैं और बहुत फल पैदा कर सकते हैं।

मसीह पर बनाए हुए
आगरा में ताज महल, दिल्ली का लाल किला, मैसूर में रॉयल पैलेस, महाबलीपुरम में तट मंदिर सभी प्रसिद्ध नाम हैं। कुछ संगमरमर से बने हैं, कुछ लाल पत्थर से बने हैं, कुछ चट्टान को काटकर बनाए गए हैं और अन्य सोने से जड़े हुए हैं लेकिन इन सभी में एक चीज समान है, वे एक सामान्य शब्दावली के अंतर्गत आते हैं, वे सभी इमारतें हैं।
आत्मिक घर,वास्तव में, यीशु में विश्वासियों के लिए बाइबल में दिए गए नामों में से एक है। "तुम . .परमेश्वर का मंदिर हो,'' प्रेरित पौलुस ने लिखा (1 कुरिन्थियों 3:9)। विश्वासियों के लिए अन्य नाम भी हैं: "झुंड" (प्रेरितों के काम 20:28), "मसीह की देह" (1 कुरिन्थियों 12:27), "भाई और बहनें" (1 थिस्सलुनीकियों 2:14), और भी कई।
इमारत का रूपक 1 पतरस 2:5 में दोहराया गया है, जहाँ पतरस कलीसिया से कहता है, "तुम भी आप जीवते पत्थरों के समान, एक आत्मिक घर बनते जाते हो।" फिर, पद 6 में, पतरस यशायाह 28:16 को बताता है, "देखो, मैं सिय्योन में एक पत्थर रखता हूं, जो कोने के सिरे का चुना हुआ और बहुमूल्य पत्थर है।" यीशु ही अपनी इमारत की नींव है।
हम एसा समझ सकते है कि कलीसिया बनाना हमारा काम है, लेकिन यीशु ने कहा, "मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा" (मत्ती 16:18)। हमें परमेश्वर द्वारा "उसकी स्तुति का वर्णन करने" के लिए चुना गया है जिसने “तुम्हें अंधकार से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है” (1 पतरस 2:9)। जब हम उन स्तुतियों का बखान करते हैं, तो उसके भले काम जो वो करता है उसके लिए हम उसके हाथों में साधन बन जाते हैं।

अब कोई कब्र नहीं
यहां तक कि जब देशी संगीत के दिग्गज जॉनी कैश अपनी मृत्यु के करीब थे, तब भी वह संगीत बनाते रहने के लिए दृढ़ थे। उनकी अंतिम एल्बम, अमेरिकन VI: Ain’t No Grave (अब कोई कब्र नहीं), उनके जीवन के अंतिम महीनों में रिकॉर्ड की गई थी। शीर्षक गीत, कैश के भजन का संस्करण, उनके अंतिम विचारों के बारे में बताता है जब हम उन्हें पुनरुत्थान की आशा के बारे में गाते हुए सुनते हैं। उनकी प्रसिद्ध गहरी आवाज, हालांकि उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण कमजोर हो गई थी, विश्वास की एक शक्तिशाली गवाही की घोषणा करती है।
जॉनी की आशा केवल इस तथ्य में नहीं थी कि यीशु ईस्टर रविवार की सुबह पुनर्जीवित हुए थे; उनका विश्वास था कि एक दिन उनका भौतिक (प्राकृतिक) शरीर भी पुनर्जीवित हो जाएगा, और वह फिर से जीवित हो उठेंगे।
यह एक महत्वपूर्ण सत्य है जिसे स्वीकार करना जरूरी है क्योंकि प्रेरित पौलुस के दिनों में भी, लोगों ने भविष्य में शारीरिक पुनरुत्थान से इनकार किया था। पौलुस ने उनके तर्क की कड़ी आलोचना की, जब उसने लिखा, "यदि मरे हुओं का पुनरुत्थान ही नहीं, तो मसीह भी नहीं जी उठा। और यदि मसीह भी नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है” (1 कुरिन्थियों 15:13-14)।
जिस तरह कब्र यीशु के शरीर को नहीं रोक सकी, एक दिन वे सभी जिन्हें विश्वास है कि वह पुनर्जीवित हुए है, "जिलाए जाएंगे" (पद 22)। और हमारे पुनर्जीवित शरीरों में, हम उसके साथ एक नई पृथ्वी पर अनंत काल का आनंद लेंगे। यह हमारे गाने का कारण है!

एक अच्छी बिरयानी
वर्षा की फूड स्टॉल पर सबसे ज्यादा बिकने वाली डिश उसकी बिरयानी थी। वह प्याज को बहुत सावधानी से भूनती थी जब तक कि उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए। इसलिए, वह चौंक गई जब एक नियमित ग्राहक ने कहा, “आपकी बिरयानी का स्वाद अलग लग रहा है, स्वाद में कुछ कमी लग रही है।" वर्षा की नई सहयोगी ने इस बार इसे तैयार किया था और बताया कि यह अलग क्यों थी: “मैंने प्याज उतनी देर तक नहीं भुनी जितनी देर रेसिपी में कहा गया था क्योंकि मैं इसे घर पर इसी तरह करती हूँ। मैंने मिर्ची पाउडर भी थोड़ा ज्यादा डाला था। मेरी राय में, इस तरह इसका स्वाद बेहतर लगता है।" उसने तय किया कि बताई गयी रेसिपी को नजरअंदाज करके वह इसे अपने तरीके से बनाएगी।
इसी तरह मैं भी कभी-कभी परमेश्वर के निर्देशों के साथ करती हूँ। पवित्रशास्त्र में दी गई उनकी आज्ञाओं का पूरी तरह से पालन करने के बजाय, मैं उन्हें अपनी राय के अधीन करती हूँ और अपने रास्ते पर आगे बढ़ती हूँ।
सीरियाई सेना का सेनापति नामान भी ऐसी ही गलती करने की कगार पर था।उसका कुष्ठ रोग ठीक हो जाए, इसके लिए एलीशा नबी के द्वारा यरदन में खुद को धोने के लिए परमेश्वर का निर्देश पाने पर, अभिमानी सेनापति क्रोधित हो गया। उसकी अपनी अपेक्षाएँ थीं कि उसकी आवश्यकता को कैसे संबोधित किया जाना चाहिए, यह मानते हुए कि उसकी राय परमेश्वर की आज्ञा से बेहतर थी (2 राजा 5:11-12)। हालाँकि, उसके सेवकों ने उसे एलीशा की बात सुनने के लिए मना लिया (पद 13)। परिणामस्वरूप, नामान चंगा हो गया।
जब हम परमेश्वर के तरीके से काम करते हैं, तो हमें एक ऐसी शांति का अनुभव होता है जो अवर्णनीय है। आइए उसके उद्देश्यों को पूरा करने में उसके साथ काम करें।