श्रेणी  |  odb

आँसुओं में आशीर्वाद

मुझे इंग्लैंड में एक युवक से एक ईमेल प्राप्त हुआ, एक बेटा जिसने समझाया कि उसके पिता (जो केवल तिरसठ वर्षीय थे) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे, और जीवन और म्रत्यु के बीच झूल रहे थे। हालांकि हम कभी नहीं मिले थे लेकिन उसके पिता और मेरे कार्य में बहुत समानता थीI बेटे ने अपने पिता को खुश करने की कोशिश करते हुए मुझे प्रोत्साहन और प्रार्थना का एक वीडियो संदेश भेजने के लिए कहा। भावनात्मक रूप से प्रेरित होकर, मैंने एक छोटा संदेश और चंगाई के लिए एक प्रार्थना रिकॉर्ड की। मुझे बताया गया था कि उनके पिता ने वीडियो देखा और दिल से सराहा (थम्स-अप दिया)। दुख की बात है कि कुछ दिनों बाद मुझे एक और ईमेल मिला जिसमें बताया गया था कि उनकी मृत्यु हो गई है।अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए उन्होंने अंतिम साँस ली थी।

मेरा दिल टूट गया। ऐसा प्यार, ऐसी तबाही। परिवार ने एक पति और पिता को बहुत जल्द खो दिया। फिर भी यह सुनकर आश्चर्य होता है कि यीशु जोर देकर कहते हैं कि वास्तव में यही दुःखी लोग धन्य हैं: "धन्य हैं वे जो शोक करते हैं," यीशु कहते हैं (मत्ती 5:4)। यीशु यह नहीं कह रहे हैं कि कष्ट और दुःख अच्छे हैं, बल्कि यह कि ईश्वर की दया और करुणा उन पर बरसती है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। जो लोग मृत्यु या अपने स्वयं के पाप के कारण दुःख से अभिभूत हैं उन्हें परमेश्वर के ध्यान और सांत्वना की सबसे अधिक आवश्यकता है - और यीशु हमसे वादा करते हैं "वे शांति पाएंगे" (पद. 4)

परमेश्वर हमारी ओर, उनके प्रिय बच्चों की ओर कदम बढ़ाता है (पद. 9) वह हमारे आँसुओं में हमें आशीष देता है।

आशीर्वाद का पालनकर्ता

15 जनवरी, 1919 को संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में कच्ची चीनी की चाशनी से भरा एक विशाल टैंक फट गया। 75 लाख लीटर से अधिक कच्ची चीनी की पन्द्रह फुट की लहर 30 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से सड़क पर बहती हुई, रेलकार, इमारतों, लोगों और जानवरों को बहा ले गई। कच्चा चीनी सिरप काफी हानिरहित लग सकता है, लेकिन उस दिन यह घातक था — 150 या अधिक घायल होने के साथ 21 लोगों की जान चली गई।

कभी कभी अच्छी चीजें भी, जैसे कि कच्ची चीनी की चाशनी हमें अप्रत्याशित रूप से अभिभूत कर सकती हैं। इस्राएलियों के उस देश में प्रवेश करने से पहले जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने उनसे की थी, मूसा ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी कि वे जो अच्छी वस्तुएँ प्राप्त करेंगे उनका श्रेय न लें “ऐसा न हो कि जब तू खाकर तृप्त हो, और अच्छे अच्छे घर बनाकर उन में रहने लगे, और तेरी गाय, बैलों और भेड़ बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना ,चांदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए, तब तेरे मन में अहंकार समा जाए, और तू अपने परमेश्वर यहोवा को भूल जाए, जो तुझ को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है। और कहीं ऐसा न हो कि तू सोचने लगे, कि यह सम्पत्ति मेरे ही सामर्थ्य और मेरे ही भुजबल से मुझे प्राप्त हुई। परन्तु तू अपने परमेश्वर यहोवा को स्मरण रखना, क्योंकि वही है जो तुझे सम्पति प्राप्त करने का सामर्थ्य इसलिये देता है कि जो वाचा उस ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर बान्धी थी उसको पूरा करे, जैसा आज प्रगट है।  (व्यवस्था विवरण 8: 12 –14, 17 –18)



सभी अच्छी चीज़ें  जिनमें शारीरिक स्वास्थ्य और जीविकोपार्जन के लिए ज़रूरी कौशल शामिल हैं  हमारे प्यारे परमेश्वर के हाथों की आशीषें हैं। यहां तक कि जब हमने कड़ी मेहनत की है, यह वही है जो हमें सम्भालता है। खुले हाथों से अपनी आशीषों को थामें ताकि हम परमेश्वर की कृपा के लिए उसकी स्तुति कर सकें! 

खाली दौडना

ग्लोबल हैल्थ क्राइसेस (वैश्विक स्वास्थ्य संकट) में एक नर्स के रूप में निराशा की भारी भावना का सामना  करने पर चर्चा करते हुये मेरी सहेली ने रोते हुये कहा  “मुझे नहीं लगता कि मैं अब और ऐसा कर सकती हूं। मुझे पता है कि परमेश्वर ने मुझे नर्सिंग के लिए बुलाया है, लेकिन मैं अभिभूत हूं और भावनात्मक रूप से खाली हो चुकी हूं”,  उसने कबूल किया। यह देखकर कि  वह थक चुकी है, मैंने जवाब दिया “मुझे पता है कि आप अभी असहाय महसूस कर रही हैं, लेकिन परमेश्वर  से मांगें कि वह आपको वह दिशा दे जिसकी आप तलाश कर रही हैं और दृढ़ रहने की शक्ति दें।”  उस क्षण, उसने स्वेच्छा से प्रार्थना के द्वारा परमेश्वर को खोजने का निर्णय लिया। इसके तुरंत बाद, मेरी दोस्त उद्देश्य की एक नई भावना के साथ भर गई । न केवल उन्हें नर्सिंग जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिला, बल्कि परमेश्वर  ने उन्हें देश भर के अस्पतालों की यात्रा करके और भी अधिक लोगों की सेवा करने की शक्ति दी।  

यीशु में विश्वासियों के रूप में, हम हमेशा सहायता और प्रोत्साहन के लिए परमेश्वर की ओर देख सकते हैं, जब हम अधिक बोझ महसूस करते हैं क्योंकि  “वह न थकता है और न श्रमित होता है” (यशायाह 40:28)। भविष्यवक्ता यशायाह कहता है कि स्वर्ग में हमारा पिता  “थके हुए को बल देता और शक्तिहीन को बहुत बल देता है” (पद 29) यद्यपि परमेश्वर की शक्ति चिरस्थायी है, वह जानता है कि निसन्देह  ऐसे दिन होंगे जब हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से खाली हो जाएंगे  (पद 30)। लेकिन जब हम जीवन की चुनौतियों को अकेले पार करने की कोशिश करने के बजाय अपनी ताकत के लिए परमेश्वर को देखते हैं, तो वह हमें पुनर्स्थापित और बहाल करेगा और हमें विश्वास में आगे बढ़ने का संकल्प देगा।

भय के सात मिनट

जब 18 फरवरी, 2021 को मार्स रोवर पर्सिवेरेंस  उस लाल ग्रह पर उतरा, तो इसके आगमन की निगरानी करने वालों को सात मिनट का  भय   (दहशत) सहना पड़ा। जैसे ही अंतरिक्ष यान ने अपनी 292 मिलियन मील की यात्रा समाप्त की, यह एक जटिल लैंडिंग प्रक्रिया से गुजरा, जिसे इसे स्वयं ही करना था। मंगल ग्रह से पृथ्वी तक सिग्नल आने में कई मिनट लगते हैं, इसलिए नासा लैंडिंग के दौरान पर्सिवेरेंस से कुछ सुन नहीं सका। संपर्क में न होना उस टीम के लिए बहुम डरावना था जिसने इस मिशन में इतना प्रयास और संसाधन लगाया था। 

  

कभी कभी हम अपने स्वयं के डर के समय का अनुभव कर सकते हैं जब हमें लगता है कि हम परमेश्वर से नहीं सुन रहे हैं; हम प्रार्थना करते हैं लेकिन हमें जवाब नहीं मिलता है। पवित्रशास्त्र में हम पाते हैं कि लोगों को उनकी प्रार्थना के उत्तर जल्दी मिल जाते हैं (दानिय्येल 9: 20– 23) और जिन्हें लंबे समय तक उत्तर नहीं मिल रहा था, हन्ना की कहानी (1शमूएल 1:10–20 में) । विलंबित उत्तर का शायद सबसे मार्मिक उदाहरण, जिसने निश्चित रूप से मरियम और मार्था के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था– जब उन्होंने यीशु से अपने बीमार भाई लाजर की मदद करने के लिए कहा (यूहन्ना 11:3)। यीशु ने देर की, और उनके भाई की मृत्यु हो गई (पद 6, 7; 14, 15) । फिर भी चार दिन बाद, मसीह ने लाजर को पुनर्जीवित करके उत्तर दिया (पद 43,44)।

हमारी प्रार्थनाओं के उत्तर की प्रतीक्षा करना कठिन हो सकता है। लेकिन परमेश्वर हमें दिलासा दे सकता है और हमारी मदद कर सकता है  जब हम  उसके अनुग्रह के सिंहासन के पास विश्वास के साथ पहुँचते हैं “ कि हम पर दया करें, और उस अनुग्रह को पाएं जो हमारी आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे”  इब्रानियों 4:16 ।