श्रेणी  |  odb

भजन संहिता 72 नेता

जुलाई 2022 में, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि कई लोगों को लगा कि ईमानदारी में बहुत कमी हैं (नव नियुक्त प्रधान मंत्री ने कुछ ही महीनों बाद पद छोड़ दिया!)। यह घटना तब शुरू हुई जब देश के स्वास्थ्य मंत्री ने वार्षिक संसदीय प्रार्थना नाश्ते में भाग लिया, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की आवश्यकता के बारे में दोषी महसूस किया और इस्तीफा दे दिया। जब अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया, तो प्रधान मंत्री को एहसास हुआ कि उन्हें जाना होगा। यह एक उल्लेखनीय क्षण था, जो एक शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा से आरंभ हुआ था।

यीशु में विश्वासियों को अपने राजनीतिक नेताओं के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया है (1 तीमुथियुस 2:1-2), और भजन संहिता 72 ऐसा करने के लिए एक अच्छा मार्गदर्शक है, जो एक शासक के कार्य का विवरण और उसे प्राप्त करने में उनकी मदद करने के लिए प्रार्थना दोनों है। यह आदर्श नेता को न्यायप्रिय और सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में वर्णित करता है (पद॰ 1-2), जो कमजोरों की रक्षा करता है (पद 4), जरूरतमंदों की सेवा करता है (पद 12-13), और उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा होता है (पद 14)। कार्यालय में उनका समय "पृथ्वी को सींचने वाली वर्षा" (पद 6) की तरह है, जो भूमि में समृद्धि लाती है (पद 3, 7, 16)। जबकि केवल मसीहा ही ऐसी भूमिका को पूरी तरह से निभा सकता है (पद 11), नेतृत्व के बेहतर मानक क्या हो सकता है?

किसी देश का स्वास्थ्य उसके पदाधिकारियों की ईमानदारी से संचालित होता है। आइए अपने राष्ट्रों के लिए "भजन संहिता 72 में वर्णित नेताओं" की तलाश करें और उनके लिए प्रार्थना करके इस भजन संहिता में पाए गए गुणों को अपनाने में उनकी मदद करें।

यीशु में एक साथ मिलना

“और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और त्यों–त्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों–त्यों और भी अधिक यह किया करो।” इब्रानियों 10:25 

जब मैं अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों के कारण लंबे समय तक भावनात्मक और आध्यात्मिक पीड़ा और संघर्ष से गुज़रा, तो मेरे लिए चर्च से हटना आसान लगता था। (और कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता था, परेशान क्यों होना?)। लेकिन मैंने प्रत्येक रविवार को चर्च में उपस्थित होने के लिए अपने को मजबूर पाया।

हालाँकि मेरी स्थिति कई वर्षों तक वैसी ही रही, आराधना करने और सेवाओं, प्रार्थना सभाओं और बाइबल अध्ययन में अन्य विश्वासियों के साथ इकट्ठा होने से मुझे दृढ़ रहने और आशावान बने रहने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन मिला। और प्रायः मैं न केवल एक अभिप्रेरणात्मक संदेश या शिक्षा सुनता हूँ, बल्कि मुझे दूसरों से सांत्वना, एक सुनने वाला कान, या एक आलिंगन भी मिलता रहा जिसकी मुझे ज़रूरत थी।

इब्रानियों के लेखक ने लिखा, "[एक साथ मिलना मत छोड़ो], जैसा कि कुछ लोगों की आदत होती है, लेकिन एक दूसरे को [प्रोत्साहित करो]" (इब्रानियों 10:25)। यह लेखक जानता था कि जब हम कष्टों और कठिनाइयों का सामना करते हैं, तो हमें दूसरों के आश्वासन की आवश्यकता होगी - और दूसरों को हमारे आश्वासन की आवश्यकता होगी। इसलिए इस पुस्तक के लेखक ने पाठकों को याद दिलाया कि "हम जिस आशा का दावा करते हैं, उस पर अटल रहें" और इस बात पर विचार करें कि कैसे "एक दूसरे को प्रेम और अच्छे कार्यों की ओर प्रेरित करें" (पद 23-24)। प्रोत्साहन इसका एक बड़ा हिस्सा है। इसीलिए परमेश्वर हमें एक साथ मिलते रहने के लिए प्रेरित करते हैं। किसी को आपके प्रेमपूर्ण प्रोत्साहन की आवश्यकता हो सकती है, और बदले में आपको जो मिलेगा उससे आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं।

यीशु मसीह आज जी उठे हैं!

इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले चार्ल्स सिमयौन (शिमोन) को घोड़ों और कपड़ों से बहुत प्यार था, वह अपनी पोशाक (कपड़ों)  पर हर साल बड़ी रकम खर्च करते थे। लेकिन क्योंकि अपने कॉलेज के लिए उन्हें नियमित कम्युनियन सर्विस (प्रभु भोज) में भाग लेने की आवश्यकता थी, उन्होंने यह पता लगाना शुरू कर दिया कि वह किस चीज़ पर विश्वास करता है। यीशु में विश्वासियों द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ने के बाद, उन्होंने ईस्टर (पुनुरुत्थान) रविवार को एक नाटकीय (प्रभावशाली) बदलाव का अनुभव किया। 4 अप्रैल, 1779 को सुबह उठकर उन्होंने चिल्लाकर कहा, “यीशु मसीह आज जी उठे हैं! हालेलुइया! हालेलुइया!” जैसे-जैसे उनका परमेश्वर में विश्वास बढ़ता गया, उन्होंने खुद को बाइबल अध्ययन, प्रार्थना और चैपल सेवाओं में भाग लेने के लिए समर्पित कर दिया। 

पहले ईस्टर पर, यीशु की कब्र पर पहुंची दो महिलाओं का जीवन बदल गया था । वहाँ उन्होंने एक भयंकर भुईंडोल देखा जब एक स्वर्गदूत ने कबर से पत्थर को लुढ़काया। स्वर्गदूत ने उन से कहा, “तुम मत डरो : मै जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रुस पर चढ़ाया गया था ढूंढ़ती हो। वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है; आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु पड़ा था। (मत्ती 28:5-6)। बहुत आनंदित होकर, महिलाओं ने यीशु की आराधना की और अपने दोस्तों को खुशखबरी सुनाने के लिए वापस दौड़ीं। 

जी उठे मसीह का अचानक सामना करना प्राचीन काल के लिए आरक्षित नहीं है - वह हमसे यहीं और अभी मिलने का वादा करता है। हम एक नाटकीय मुलाकात का अनुभव कर सकते हैं, जैसे कि कब्र पर मौजूद महिलाएं या चार्ल्स शिमोन ने किया था, या शायद हम ऐसा नहीं कर सकते। जिस भी तरीके से यीशु स्वयं को हमारे सामने प्रकट करते हैं, हम भरोसा कर सकते हैं कि वह हमसे प्रेम करते हैं।

मसीह का जुनून (बहुत प्रबल मनोभाव)

जिम कैविज़ेल को फिल्म द पैशन ऑफ द क्राइस्ट में जीसस की भूमिका निभाने से पहले, निर्देशक मेल गिब्सन ने  चेतावनी दी थी, कि यह भूमिका बेहद कठिन होगी। और हॉलीवुड में उनके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कैविज़ेल ने फिर भी इस महान भूमिका को किया और कहा , "मुझे लगता है कि हमें इसे बनाना होगा, भले ही यह कठिन हो।"

फिल्मांकन के दौरान, कैविज़ेल बिजली की चपेट में आ गए, उनका वज़न पैंतालीस पाउंड (बीस किलो) कम हो गया, और कोड़े मारने के दृश्य के दौरान गलती से उन्हें कोड़े मार दिए गए। बाद में, उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता था कि लोग मुझे देखें। मैं बस यही चाहता था कि वे यीशु को देखें। उसी से परिवर्तन होगा।” फिल्म ने सेट पर कैविज़ेल और अन्य लोगों को गहराई से प्रभावित किया, और केवल परमेश्वर ही जानता है कि इसे देखने वाले लाखों लोगों में से कितने लोगों के जीवन में बदलाव आया। द पैशन ऑफ द क्राइस्ट यीशु की सबसे बड़ी पीड़ा के समय को दिखाता है, पाम संडे (Palm Sunday) पर उनके विजयी प्रवेश से लेकर उनके उनके साथ विशवासघात किये जाने तक, उनका मज़ाक बनाने, कोडे मारने, और क्रूस पर चढ़ाये जाने तक — इन सब का वर्णन वारों सुसमाचारों में पाया जाता है।

यशायाह 53 में, उनकी पीड़ा और उसके परिणाम की भविष्यवाणी की गई है: “वह हमारे अपराधों के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गया; हमारी ही शांति के लिए उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाए” (पद- 5)। हम सभी, "भेड़ की नाई, भटक गए थे" (पद 6)। लेकिन यीशु के क्रूस पर मरने और पुनरुत्थान के कारण, हम परमेश्वर के साथ शांति पा सकते हैं। उनकी पीड़ा ने हमारे लिए उनके साथ रहने का रास्ता खोल दिया।