श्रेणी  |  odb

हमारा शरणस्थान

उत्तरी अमेरिका में एक जगह जहाँ भैंस घूमते थे।  वास्तव में शुरुआत में यही था। मैदानों में भारतीयों ने जंगली भैसों का पीछा किया जब तक बाहरी लोग अपने झुण्ड और फसलों के साथ उस में प्रवेश न किये। बाद में द्वितीय विश्व युद्ध में पर्ल हार्बर के बाद वह भूमि रसायनिक उत्पादन के रूप में उपयोग किया गया, और फिर बाद में शीत युद्ध(cold war), हथियार ग़ैरफ़ौजीकरण के लिए भी। लेकिन एक दिन गंजे चिल का बसेरा वहां पाया गया, और जल्द ही वह रॉकी माउंटेन आर्सेनल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज  का जन्म हुआ—डेनवर, कोलोराडो के महानगर के किनारों पर प्रेयरी, आर्द्रभूमि, और वुडलैंड निवास स्थान जो  पंद्रह-हज़ार एकड़ में फैला हुआ है । यह अब देश का सबसे बड़े शहरी शरणस्थलों या सैंक्चुअरी में से एक है--जानवरों के तीन सौ से अधिक प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित, संरक्षित घर, काले पैर वाले फेरेट्स से लेकर बिल खोदने वाला उल्लू से लेकर गंजा चील, और आपने यह अनुमान लगा लिया: घूमने वाला भैंस।

भजनकार हमें कहता है की “परमेश्वर हमारा शरणस्थान है” (62:8)। पार्थविक शरणस्थान के जगह से कहीं अधिक महान परमेश्वर हमारा सच्चा पवित्रस्थान, एक सुरक्षित, संरक्षित उपस्थिति है जिसमें हम “जीवित रहते, और चलते-फिरते,और स्थिर रहते हैं;” (प्रेरितों 17:28)। और वह हमारा शरणस्थान है जिस पर हम “हर समय” भरोसा रख सकते हैं (भजन 62:8)। और वह हमारा पवित्रस्थान जहां हम हिम्मत के साथ अपनी सारी प्रार्थनाएं ला सकते, मन की बातों को उंडेल सकते हैं।  

परमेश्वर हमारा शरणस्थान है यह वही है जो वह आदि में थे, जो अब है, और जो हमेशा रहेंगे।

बिजली स्रोत से जुड़ा हुआ

यह जानते हुए की एक तेज तूफान (हमारे पड़ोस में असुविधाजनक रूप से यह एक सामान्य घटना है) के बाद हमारे घर में बिजली काम नहीं कर रहा था, मैंने कमरे में प्रवेश किया और अन्य दिन के समान  लाइट स्विच ऑन कर दिया। बेशक, कुछ नहीं हुआ। मैं अभी भी अंधेरे से घिरा हुआ था। 

यह जानते हुए की बिजली स्रोत से कनेक्शन टुटा हुआ है प्रकाश की अपेक्षा करना—यह अनुभव— स्पष्ट रूप से मुझे एक आत्मिक सत्य का याद दिलाया। कई बार भले ही हम आत्मा पर निर्भर न रहते हो लेकिन फिर भी अक्सर हम प्रकाश की अपेक्षा करते है । 

1 थिस्सलुनीकियों में पौलुस ने उस तरीके के बारे में लिखा जिसमें परमेश्वर ने सुसमाचार संदेश को आने दिया। “...न केवल शब्द मात्र ही में वरन सामर्थ्य और पवित्र आत्मा में” (1:5) और जब हम परमेश्वर के क्षमा को स्वीकार करते हैं तब विश्वासियों को भी हमारे जीवन में उनके आत्मा के सामर्थ तक पहुंच प्राप्त होता है। वह सामर्थ्य प्रेम, आनन्द, शान्ति, और धीरज जैसे गुणों को हममें विकसित करता है और कलीसिया की सेवा करने के लिए शिक्षण सहायता और मार्गदर्शन सहित हमें उपहारों से सशक्त करता है (1 कुरिन्थियों 12:28)। 

पौलुस ने अपने पाठकों को चिताया की “आत्मा को बुझाना” सम्भव है (1 थिस्सलुनीकियों 5:19)। हम परमेश्वर के उपस्थिति को अनदेखा करके या उसके विश्वास को अस्वीकार करके आत्मा के सामर्थ्य को सीमित कर सकते हैं (युहन्ना 16:8)। लेकिन हमें उनसे अलग रहना आवश्यक नहीं है। परमेश्वर का सामर्थ्य हमेशा उनके बच्चों के लिए उपलब्ध होता है। 

बिदाई शब्द

जैसे–जैसे वह अपने जीवन के अंत के करीब आया, जॉन एम पर्किन्स के पास उन लोगों के लिए एक संदेश था जिन्हें वह पीछे छोड़ कर जाएगा। जातीय सुलह का समर्थन करने के लिए प्रसिद्ध पर्किन्स ने कहा, “पश्चाताप ही ईश्वर तक वापस जाने का एकमात्र तरीका है। यदि तुम मन न फिराओगे, तो तुम सब नाश हो जाओगे।”

ये शब्द बाइबिल में यीशु और कई अन्य लोगों की भाषा को प्रतिबिंबित करते हैं। मसीह ने कहा, “मैं तुम से कहता हूं कि यदि तुम मन न फिराओगे तो तुम सब भी इसी रीति से नाश होगे।  (लूका 13:3)। प्रेरित पतरस ने कहा, “इसलिये, मन फिराओ और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं   (प्रेरितों के काम 3:19)।

बहुत पहले पवित्रशास्त्र में, हम एक और व्यक्ति के शब्दों को पढ़ते हैं जो चाहता था कि उसके लोग परमेश्वर की ओर फिरें। सारे इस्राएल को अपने विदाई भाषण में (1 शमूएल 12:1) भविष्यद्वक्ता, याजक और न्यायी शमूएल ने कहा, “डरो मत। तुमने बुराई तो की है परन्तु अब यहोवा के पीछे चलने से मत मुड़ना  परन्तु अपके सम्पूर्ण मन से यहोवा की उपासना करना (पद 20)। यह उनका पश्चाताप का संदेश था — बुराई से मुड़ना और पूरे दिल से परमेश्वर का अनुसरण करना।

हम सभी पाप करते हैं और परमेश्वर के मापदण्ड के लक्ष्य को खो देते हैं। इसलिए हमें पश्चाताप करने की आवश्यकता है, जिसका अर्थ पाप से मुड़ना और यीशु की ओर आना है, जो हमें क्षमा करता है और हमें उसका अनुसरण करने की शक्ति देता है। आइए हम दो पुरुषों — जॉन पर्किन्स और शमूएल के शब्दों पर ध्यान दे,जिन्होंने पहचाना था कि कैसे परमेश्वर पश्चाताप की शक्ति का उपयोग हमें उन लोगों में बदलने के लिए कर सकता है जिसका उपयोग वह अपने सम्मान के लिए कर सकता है।

अनपेक्षित स्थानों में सुसमाचार

हाल ही में, मैंने अपने आप को किसी ऐसे स्थान पर पाया जिसे मैंने फिल्मों और टीवी पर देखा था जितना मैं गिन सकता था उससे अधिक बार: हॉलीवुडए कैलिफोर्निया।  लॉस एंजिल्स की तलहटी में, अपने होटल की खिड़की से उन विशाल सफेद अक्षरों को उस प्रसिद्ध पहाड़ी पर देख रहा था । फिर मैंने कुछ और देखा: नीचे बाईं ओर एक प्रमुख क्रॉस था। मैंने वह कभी किसी फिल्म में नहीं देखा। जैसे ही मैं अपने होटल के कमरे से निकला, एक स्थानीय चर्च के कुछ छात्रों ने मेरे साथ यीशु को साझा करना शुरू कर दिया।

हम कभी–कभी हॉलीवुड को केवल सांसारिकता का मुख्य केन्द्र मान सकते हैं, जो परमेश्वर के राज्य के बिल्कुल विपरीत है। फिर भी स्पष्ट रूप से मसीह वहाँ कार्य कर रहे थे, उन्होंने अपनी उपस्थिति से मुझे चकित कर दिया। फरीसी लगातार आश्चर्य करते थे कि यीशु कहाँ कहाँ जाता था। वह उन लोगों के साथ नहीं घूमता जिनकी वे उम्मीद करते थे। इसके बजाय, मरकुस 2:13–17 हमें बताता है कि उसने चुंगी लेने वालों और पापियों (पद 15) के साथ समय बिताया, ऐसे लोग जिनके जीवन व्यावहारिक रूप से अशुद्ध थे फिर भी यीशु वहाँ था, उनके साथ जिन्हें उसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी (पद 16–17)।

दो हजार से अधिक वर्षों के बाद, यीशु आशा और उद्धार के अपने संदेश को अनपेक्षित स्थानों पर, सबसे अनपेक्षित लोगों के बीच रोपना जारी रखता है। और उसने हमें उस मिशन का हिस्सा बनने के लिए बुलाया और तैयार किया है।