श्रेणी  |  odb

ईश्वर की अचूक यादगार

एक व्यक्ति के पास बिटकॉइन में $400 मिलियन से अधिक मुद्रा थी।  लेकिन वह इसके एक प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच सका। अपने धन को जमा करने वाले उपकरण का पासवर्ड उससे खो  गया था।  और आपदा घटी — दस पासवर्ड से कोशिश करने के बाद, उपकरण अपने आप ही नष्ट हो गया।  उसकी सम्पति (तकदीर)हमेशा के लिए खो गई। एक दशक तक, वह व्यक्ति बैचेन था, वह अपने जीवन को बदलने वाले  निवेश पूँजी के पासवर्ड को याद करने की सख्त कोशिश कर रहा था। उसने आठ पासवर्ड आज़माए और आठ बार विफल रहा। 2021 में, वह बहुत दुखी हुआ कि उसके पास सिर्फ दो और मौके थे और फिर — सब कुछ धुएं में उड़ गया। 

हम भूलने वाले (भुलक्कड़) लोग हैं। कभी–कभी हम छोटी चीजें भूल जाते हैं–  हमने अपनी चाबियां कहां रखी हैं; और कभी–कभी हम बड़ी चीजें भूल जाते हैं एक पासवर्ड जो लाखों अनलॉक करता है। शुक्र है परमेश्वर हमारे जैसा नहीं है। वह उन चीजों या लोगों को कभी नहीं भूलता जो उसे प्रिय हैं। संकट के समय में इस्राएल को डर था कि परमेश्वर उन्हें भूल गया है। यहोवा ने मुझे त्याग दिया है, यहोवा मुझे भूल गया है (यशायाह 49:14)। हालाँकि, यशायाह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका परमेश्वर हमेशा याद रखता है। क्या कोई माँ अपने दूध पीते बच्चे को भूल सकती है? वह पूछता है। बेशक, एक माँ अपने दूध पीते बच्चे को नहीं भूलेगी। फिर भी, भले ही एक माँ ऐसी मूर्खता करे, पर  हम जानते हैं कि परमेश्वर हमें कभी नहीं भूलेगा (पद 15)।

परमेश्वर कहते हैं, “देख, मैंने तेरा चित्र अपनी हथेलियों पर खोद कर बनाया है।” (पद 16)। परमेश्वर ने हमारे नामों को अपने अस्तित्व में खोदा है। आइए हम याद रखें कि वह हमें भूल नहीं सकता है–जिनसे वह प्यार करता है।

ठीक से जोड़ना

जब हमारा परिवार वैश्विक महामारी के कारण क्वारंटीन था, तब हमने उमंगों से भरी एक अठारह हज़ार टुकडों वाली एक पज़ल ली और उसे जोड़ना आरम्भ किया । हमने इस पर लगभग प्रतिदिन काम किया, लेकिन अक्सर हमें ऐसा लगता था कि हम ज्यादा आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। शुरू करने के पांच महीने बाद, हमने आखिरकार नौ–बाई–छह फुट की पहेली में अंतिम टुकड़े को जोड़ने का जश्न मनाया, जिससे हमारे भोजन कक्ष के फर्श को ढक लिया था।

कभी–कभी मुझे मेरा जीवन एक विशाल पहेली की तरह महसूस होता है — कई टुकड़े जगह में हैं, लेकिन बहुत कुछ अभी भी फर्श पर मिले जुले पड़े हैं। जबकि मैं जानती हूं कि परमेश्वर मुझे अधिक से अधिक यीशु की तरह बदलने के लिए काम कर रहा है, लेकिन कभी–कभी बहुत अधिक प्रगति देखना कठिन हो सकता है।

फिलिप्पियों को लिखे अपने पत्र में पौलुस के प्रोत्साहन में मुझे बहुत शान्ति मिलती है जब उसने कहा कि जो अच्छा काम वे कर रहे थे उसके कारण उसने खुशी के साथ उनके लिए प्रार्थना की (1:3–4)। लेकिन उसका भरोसा उनकी काबिलीयतों पर नहीं बल्कि परमेश्वर पर था, यह मानते हुए कि जिस ने अच्छा काम आरम्भ किया  वह इसे पूर्णता तक ले जायेगा  (पद 6)।

परमेश्वर ने हममें अपने कार्य को पूरा करने की प्रतिज्ञा की है। एक पहेली की तरह, ऐसे खंड हो सकते हैं जिन पर अभी भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है, और कई बार ऐसा भी होता है जब लगता है कि हम ज्यादा प्रगति नहीं करते हैं। लेकिन हम भरोसा रख सकते हैं कि हमारा विश्वासयोग्य परमेश्वर अब भी टुकड़ों को जोड़ रहा है।

लिखित संदेश, मुसीबतें, और जीत

जिमी ने सामाजिक अशांति, खतरे और असुविधा की वास्तविकता को इसकी अनुमति नहीं दी थी कि वे उसे सेवकाई करने वालो  को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक की यात्रा करने से  रोक सकें । घर में हमारी टीम को निरंतर भेजे गये टेक्स्ट संदेशों ने उन चुनौतियों का खुलासा किया जिनका उसने सामना किया — “प्रार्थना को  सक्रिय करो। हम पिछले दो घंटों में दस मील जा चुके हैं। कार एक दर्जन बार गर्म हो चुकी है।” परिवहन बाधाओं का मतलब था कि वह उन लोगों को प्रचार करने के लिए आधी रात से ठीक पहले पहुँचे, जिन्होंने पाँच घंटे तक उनका इंतज़ार किया था। बाद में हमें एक अलग संदेश वाला टेक्स्ट मिला — “अदभुत सहभागिता का सुन्दर समय। करीब एक दर्जन लोग प्रार्थना के लिए आगे आए।” यह एक ज़बरदस्त शक्तिशाली रात थी!

ईमानदारी से परमेश्वर की सेवा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इब्रानियों 11 में सूचीबद्ध विश्वास करने वालों के उदाहरण इस बात से सहमत होंगे। ईश्वर में अपनी आस्था से विवश होकर सामान्य स्त्री–पुरुषों को असहज और अथाह परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। कितनों ने उपहास और कोड़ों का सामना किया, और यहां तक कि जंजीरों में जकड़े जाने  और कारावास का भी सामना किया  (पद 36)। उनके विश्वास ने उन्हें जोखिम उठाने और परिणाम के लिए परमेश्वर पर भरोसा करने के लिए मजबूर किया। हमारे लिए भी यही सच है। अपने विश्वास में बने रहना  हमें शायद दूर के जोखिम भरे स्थानों पर तो न लेजाये, लेकिन यह हमें अपनी गली,  या कार्य स्थल के परिसर में, या लंचरूम, या सभा क़़क्ष में एक खाली सीट पर ले जा सकता है। क्या यह जोखिम भरा है ? शायद। लेकिन इसका प्रतिफल, अभी या बाद में, जोखिम उठाने  के लायक होंगा क्योंकि परमेश्वर हमारी मदद करता है।

यह अभी खाली है

मेरे भाइयों और हमारे परिवारों ने हमारे माता–पिता के सामान को हमारे बचपन के घर से हटाने में सारा दिन बिताया। दोपहर में देर से, हम आखिरी बार सामान उठाने के लिए वापस गए और यह जानते हुए कि हम अपने  पारिवारिक घर में आखिरी बार हैं हमने  पीछे के बरामदे में एक तस्वीर खिंचवाने का फेसला किया। मैं आँसुओं को छिपाने की कोशिश कर रहा था कि मेरी माँ ने मेरी ओर मुड़कर कहा, “अब यह सब खाली है।” इसने मुझे पूरी तरह से भावनातमक तरह से हिला दिया । चौवन साल की यादें समेटे वह घर अब सूना है। मैं इसके बारे में न सोचने की कोशिश करता हूं।

मेरे दिल का दुख यिर्मयाह के विलापगीत  के पहले शब्दों के साथ गूँजता है— “जो नगरी लोगों से भरपूर थी वह अब कैसी अकेली है” (1:1); एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि यरूशलेम नगरी अपने बहुत से अपराधों के कारण सूनी थी (पद 5)। परमेश्वर ने अपने लोगों को बाबुल में बंधुआई में भेजा क्योंकि उन्होंने उसके विरुद्ध विद्रोह किया और पश्चाताप करने से इनकार कर दिया (पद 18)। मेरे माता–पिता पाप के कारण आगे नहीं बढ़ रहे थे, कम से कम खुले दिल से तो नहीं । परन्तु अदन की वाटिका में आदम के पाप के बाद से, प्रत्येक व्यक्ति के जीवनकाल में उनके स्वास्थ्य में  गिरावट आई है। जैसे–जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे लिए यह असामान्य नहीं है कि हम छोटे घरों में रहें जिनका रख–रखाव आसान हो।

मैं उन यादों के लिए शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमारे साधारण घर को खास बनाया। दुख दर्द प्यार की कीमत है। मुझे पता है कि अगली अलविदा मेरे माता–पिता के घर के लिये नहीं, बल्कि मेरे माता–पिता के लिए होगी। और मैं रोता हूं, मैं यीशु को आने के लिए पुकारता हूं, कि वह आये और इस अलविदा को समाप्त  करे, और सभी चीजों को बहाल करे । मेरी आशा उस पर है।

स्वतंत्र आज्ञाकारिता

युवा किशोरी के चेहरे पर चिंता और शर्म झलक रही थी। 2022 के शीतकालीन ओलंपिक की ओर बढ़ते हुए, एक प्रसिद्ध स्केटर के रूप में उसकी सफलता बहुत बेजोड़ थी। एक के बाद एक मिली चैंपियनशिप की श्रृंखला ने उसे स्वर्ण पदक जीतने का कारण बना दिया था। लेकिन तभी एक जांच के नतीजे से उसके  शरीर में एक अवैध (प्रतिबंधित)पदार्थ का पता चला। उम्मीदों और निंदा के भारी बोझ के दबाव के साथ, वह अपने फ्री–स्केट कार्यक्रम के दौरान कई बार गिरी और इसका परिणाम हुआ कि वह विजेता मंच पर खड़ी नहीं हुई— उसने कोई पदक नहीं जीता । घोटाले से पहले उसने बर्फ पर अपनी कला और रचनात्मकता का स्वतंत्र प्रर्दशन किया था, लेकिन अब नियम तोड़ने के आरोप ने उसके सपनों को कुचल दिया।

मानवता के शुरुआती दिनों से, जब हम अपनी स्वतंत्र इच्छा से चलते हैं तो परमेश्वर ने आज्ञाकारिता के महत्व को प्रकट किया है । अनाज्ञाकारिता ने आदम, हव्वा, और हम सभी के लिए विनाशकारी प्रभावों को जन्म दिया, क्योंकि पाप ने हमारे संसार को खंडित किया और मृत्यु का प्रवेश हुआ (उत्पत्ति 3:6–19) ऐसा नहीं होना चाहिए था। परमेश्वर ने आदम और हव्वा से कहा था, “तुम किसी भी वृक्ष का फल बेखटके खा सकते हो परन्तु एक का नहीं” (2:16–17)। यह सोचते हुए कि उनकी आंखें खुल जायेगीं, और वे परमेश्वर के तुल्य होंगे, उन्होंने मना किये गये अच्छे और बुरे के ज्ञान के वृक्ष में से खाया (3:5; 2:17) और इससे पाप, लज्जा और मृत्यु संसार में आई। 

परमेश्र्वर अनुग्रह करके हमें स्वतंत्रता देते हैं और आनन्द लेने के लिए और बहुत सी अच्छी वस्तुओं को देते हैं (यूहन्ना 10:10) । प्रेम में वह हमें हमारी भलाई के लिए उसकी आज्ञा मानने के लिए भी कहते है। वह हमें आज्ञाकारिता चुनने और आनंद से भरा और शर्म से मुक्त जीवन पाने में मदद करे।