
मौके का लाभ उठाएं
विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रतीक्षा करते हुए, बीस वर्षीय शिन यी ने एक युवा मिशन संगठन में सेवा करने के लिए अपने ब्रेक के तीन महीने देने का फैसला किया। ऐसा करने के लिए एक अजीब समय लग रहा था, COVID-19 प्रतिबंधों को देखते हुए जो आमने-सामने की बैठकों को रोकते थे। लेकिन शिन यी को जल्द ही एक रास्ता मिल गया। उसने बताया "हम छात्रों के साथ सड़कों पर, शॉपिंग मॉल, या फास्ट-फूड केंद्रों में नहीं मिल सकते थे, जैसा कि हम आमतौर पर करते थे"। "लेकिन हम एक दूसरे के लिए प्रार्थना करने के लिए जूम के माध्यम से मसीही छात्रों के साथ और गैर-विश्वासियों के साथ फोन कॉल के माध्यम से संपर्क में रहना जारी रखा।"
शिन यी ने वही किया जो प्रेरित पौलुस ने तीमुथियुस को करने के लिए प्रोत्साहित किया था: " सुसमाचार प्रचार का काम कर " (2 तीमुथियुस 4:5)। पौलुस ने चेतावनी दी थी कि लोगों को ऐसे शिक्षक मिलेंगे जो उन्हें वही बताएंगे जो वे सुनना चाहते थे न कि वह जो उन्हें सुनने की जरूरत थी (पद. 3-4)। फिर भी तीमुथियुस को साहस रखने और "समय और असमय तैयार रहने" के लिए बुलाया गया था। उसे "बड़े धैर्य और सावधान शिक्षा के साथ सुधारना, डाँटना और प्रोत्साहित करना था" (पद. 2)।
यद्यपि हम सभी को सुसमाचार प्रचारक या शिक्षक होने के लिए नहीं बुलाया गया है, हम में से प्रत्येक अपने आस-पास के लोगों के साथ अपने विश्वास को साझा करने में एक भूमिका निभा सकते है। अविश्वासी मसीह के बिना नाश हो रहे हैं। विश्वासियों को मजबूती और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। परमेश्वर की सहायता से, आइए जब भी और जहाँ भी हम कर सकते हैं, उसके सुसमाचार को बांटे।

कमजोरी में ताकत
जब मेरा बेटा लगभग तीन वर्ष का था, तो मुझे एक ऑपरेशन की आवश्यकता थी जिससे ठीक होने में एक महीने या उससे अधिक की आवश्यकता होती। प्रक्रिया से पहले, मैंने कल्पना की कि मैं बिस्तर में हूँ , जबकि सिंक में गंदे बर्तनों का ढेर जमा हो गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं एक भागते-दौड़ते बच्चे की देखभाल कैसे करुँगी और खुद को भोजन पकाने के लिए चूल्हे के सामने खड़े होने की कल्पना नहीं कर पा रही थी। मुझे डर था कि मेरी कमजोरी का हमारे जीवन शैली पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
इससे पहले कि गिदोन की सेना मिद्यानियों का सामना करे, परमेश्वर ने जानबूझकर गिदोन की सेना को कमजोर कर दिया। पहिले, जो डर गए थे उन्हें जाने दिया गया - बाईस हजार पुरूष अपने घर चले गए (न्यायियों 7:3)। तब जो दस हजार रह गए थे, उन में से केवल वही रह सके, जो पीने के लिथे हाथ में जल भरते थे। सिर्फ तीन सौ आदमी बचे थे, लेकिन इस नुकसान ने इस्राएलियों को खुद पर भरोसा करने से रोक दिया (पद. 5-6)। वे यह नहीं कह सकते थे, " कि हम अपने ही भुजबल के द्वारा बचे हैं।" (पद. 2)।
हम में से कई ऐसे समय का अनुभव करते हैं जब हम थका हुआ और शक्तिहीन महसूस करते हैं। जब मेरे साथ ऐसा होता है, तो मुझे एहसास होता है कि मुझे परमेश्वर की कितनी जरूरत है। उसने मुझे भीतरी रूप से अपनी आत्मा के द्वारा और बाहरी रूप से दोस्तों और परिवार की मदद के द्वारा प्रोत्साहित किया। मुझे कुछ समय के लिए स्वमं पर निर्भरता को छोड़ना पड़ा, लेकिन इसने मुझे सिखाया कि कैसे पूरी तरह से परमेश्वर पर निर्भर रहना है। क्योंकि "[उसका] सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है" (2 कुरिन्थियों 12:9), हम तब आशा रख सकते हैं जब हम अपनी आवश्यकताओं को अपने दम पर पूरा नहीं कर सकते।

गहरी चंगाई
ईस्टर रविवार 2020 में, ब्राजील में रियो डी जनेरियो को देखने वाली प्रसिद्ध क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा को इस तरह से रोशन किया गया था जो यीशु को एक चिकित्सक की पोशाक में प्रतीत कर रही थी। एक डॉक्टर के रूप में मसीह का मार्मिक चित्रण कोरोनोवायरस महामारी से जूझ रहे कई फ्रंटलाइन स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था। यह कल्पना हमारे महान चिकित्सक के रूप में यीशु के सामान्य विवरण को जीवंत करती है (मरकुस 2:17)।
यीशु ने अपनी पार्थिव सेवकाई के दौरान कई लोगों को उनके शारीरिक कष्टों से चंगा किया: कुछ उदहारण जैसे:अंधा बरतिमाई (10:46–52), एक कोढ़ी (लूका 5:12–16), और एक लकवाग्रस्त (मत्ती 9:1–8)। उसका अनुसरण करने वालों के स्वास्थ्य के लिए भी उसकी देखभाल इस बात से दिखाई दी जब भूखी भीड़ के लिए एक साधारण भोजन को भी उसने इतना गुणा बड़ा दिया कि बड़ी भीड़ ने खाया (यूहन्ना 6:1-13)। इनमें से प्रत्येक आश्चर्यक्रम यीशु की शक्तिशाली सामर्थ और लोगों के लिए उसके सच्चे प्रेम दोनों को प्रकट करता है।
हालाँकि, चंगाई का उसका सबसे बड़ा कार्य, उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान के माध्यम से आया, जैसा भविष्यवक्ता यशायाह ने भविष्यवाणी की थी। यह "[यीशु के] कोड़े खाने से हम चंगे होते हैं" हमारे क्लेशों से: हमारे पापों के परिणामस्वरूप परमेश्वर से हमारा अलगाव (यशायाह 53:5)। यद्यपि यीशु हमारी सभी स्वास्थ्य चुनौतियों को चंगा नहीं करता है, पर हम अपनी सबसे गहरी आवश्यकता की चंगाई के लिए उस पर भरोसा कर सकते हैं: चंगाई जो वह परमेश्वर के साथ हमारे रिश्ते में लाता है।

यीशु के पास दौड़ना
पेरिस की यात्रा दौरान, बेन और उसके दोस्तों ने खुद को शहर के प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक में पाया। हालांकि बेन कला का छात्र नहीं था, फिर भी जब उसने यूजीन बर्नैंड द्वारा एक चित्रकारी पुनरुत्थान की सुबह चेले पतरस और यूहन्ना कब्र की ओर दौड़ते हुए को देखा तो वह विस्मय में था। बिना कुछ कहे, पतरस और यूहन्ना के चेहरे और उनके हाथों की स्थिति बहुत कुछ कहती है, दर्शकों को अपनी जगह पर खुद को रखने और अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित करती है।
यूहन्ना 20:1-10 के आधार पर, पेंटिंग यीशु की खाली कब्र की दिशा में दौड़ते हुए दोनों चेलों को चित्रित करती है (पद 4)। यह अति उत्कृष्ट कृति भावनात्मक रूप से संघर्ष कर रहे दो चेलों की गहनता को दिखती है। यद्यपि उस समय उनका विश्वास पूरी तरह से निर्मित नहीं था, पर वे सही दिशा में दौड़ रहे थे, और अंततः पुनरुत्थित यीशु ने स्वयं को उनके सामने प्रकट किया (पद. 19-29)। उनकी खोज सदियों से यीशु के खोजकर्ताओं से कुछ अलग नहीं थी। हालाँकि हम एक खाली कब्र या कला के एक शानदार टुकड़े के अनुभवों से दूर हो सकते हैं, पर हम सुसमाचार को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। पवित्रशास्त्र हमें आशा और खोज करने और यीशु और उसके प्रेम की दिशा में चलने के लिए विवश करता है - यहाँ तक कि संदेहों, प्रश्नों और अनिश्चितताओं के साथ भी। कल, जैसा कि हम ईस्टर मनाते हैं, हम यीशु के शब्दों को याद रखें: "तुम मुझे ढूंढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे" (यिर्मयाह 29:13)।<a href="https://www.bible.com/bible/1683/1SA.10.HINDI-BSI" title="1 शमूएल 10" target="_blank">1 शमूएल 10</a>
<a href="https://www.bible.com/bible/1683/1SA.11.HINDI-BSI" title="1 शमूएल 11" target="_blank">1 शमूएल 11</a>
<a href="https://www.bible.com/bible/1683/1SA.12.HINDI-BSI" title="1 शमूएल 12" target="_blank">1 शमूएल 12</a>
<a href="https://www.bible.com/bible/1683/LUK.9.37-62.HINDI-BSI" title="लूका 9.37-62" target="_blank">लूका 9.37-62</a>
