
परिणामों से परे आशा
क्या आपने कभी गुस्से में कुछ ऐसा किया है जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ा हो? जब मेरा बेटा ड्रग्स की लत से जूझ रहा था, तो मैंने कुछ कठोर बातें कही उसकी एसी चीज़े चुनने की प्रतिक्रिया में। मेरे क्रोध ने उसे और अधिक हतोत्साहित कर दिया। लेकिन आख़िरकार उसका सामना ऐसे विश्वासियों से हुआ जिन्होंने उससे जीवन और आशा के बारे में बात की, और समय के साथ वह आज़ाद हुआ।
यहां तक कि मूसा जैसे विश्वास में अनुकरणीय व्यक्ति ने भी कुछ ऐसा किया जिसके लिए उसे बाद में पछताना पड़ा। जब इस्राएल के लोग मरुभूमि में थे और पानी की कमी थी, तब उन्होंने कटुतापूर्वक शिकायत की। इसलिए परमेश्वर ने मूसा और हारून को विशिष्ट निर्देश दिए: "मण्डली को इकट्ठा करके उनके देखते उस चट्टान से बातें कर, तब वह अपना जल देगी" (गिनती 20:8)। लेकिन मूसा ने क्रोध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, परमेश्वर के बजाय खुद को और हारून को आश्चर्यकर्म का श्रेय दिया: "सुनो, तुम विद्रोहियों, क्या हम को इस चट्टान में से तुम्हारे लिये जल निकालना होगा?" (v.10). फिर उसने सीधे तौर पर परमेश्वर की अवज्ञा की और "अपना हाथ उठाकर लाठी चट्टान पर दो बार मारी" (पद 11)।
हालाँकि पानी फूट निकला, फिर भी दुखद परिणाम हुए। न तो मूसा और न ही हारून को उस देश में प्रवेश करने की अनुमति थी जिसका वादा परमेश्वर ने अपने लोगों से किया था। लेकिन वह फिर भी दयालु था, उसने मूसा को इसे दूर से देखने की अनुमति दी (27:12-13)।
मूसा की तरह, परमेश्वर अभी भी दयापूर्वक हमारी अनाज्ञाकारिता के रेगिस्तान में हमसे मिलता है। यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा से, वह हमें क्षमा और आशा प्रदान करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहाँ हैं या हमने क्या किया है, अगर हम उसकी ओर मुड़ते हैं, तो वह हमें जीवन में ले जाता है।

यीशु की नकल करें
इंडोनेशिया के पानी और ग्रेट बैरियर रीफ में एक "भेष बदलने का स्वामी" रहता है। नकलची ऑक्टोपस (अष्टबाहु), अन्य ऑक्टोपस की तरह, अपने परिवेश के साथ घुलने-मिलने के लिए अपनी त्वचा का रंग बदल सकता है। यह बुद्धिमान प्राणी ज़हरीली लायनफिश और यहां तक कि घातक समुद्री सांपों जैसे प्राणियों की खतरे भरी नकल कर अपना आकार, चाल-चलन और व्यवहार भी बदल लेता है।
नकलची ऑक्टोपस के विपरीत, यीशु में विश्वास करने वालों का उद्देश्य हमारे चारों ओर मौजूद दुनिया में अलग दिखना है। हम उन लोगों से ख़तरा महसूस कर सकते हैं जो हमसे असहमत हो और उनमें घुलने-मिलने के लिए प्रलोभित हो जाते हैं, ताकि मसीह के अनुयायियों के रूप में पेहचाने न जाए। हालाँकि, प्रेरित पौलुस हमसे आग्रह करता है कि हम अपने शरीरों को "जीवित, पवित्र और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान करके चढ़ाओ (रोमियों 12:1), अपने जीवन के हर क्षेत्र से यीशु को दर्शाते हुए।
दोस्त या परिवार के सदस्य कोशिश कर सकते है कि हम पर "इस संसार के सदृश बनने" (पद 2) का दबाव डालें। लेकिन परमेश्वर की संतान होने के नाते हम यह दिखा सकते है कि हम किसकी सेवा करते है, उससे अपने जीवन को मिलाते हुए जिस पर हम विश्वास करते है। जब हम पवित्र शास्त्र का पालन करते हैं और उसके प्रेमपूर्ण चरित्र को दर्शाते हैं, तो हमारा जीवन यह प्रदर्शित कर सकता है कि आज्ञाकारिता का प्रतिफल हमेशा किसी भी नुकसान से अधिक होता है। आज आप यीशु की नकल कैसे करेंगे?

न बदलनेवाला परमेश्वर
एक प्रतिष्ठित तस्वीर भूरे रंग की पृष्ठभूमि पर बूट के चिन्ह को दिखाती है। यह अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन का पदचिह्न है, जिसे उन्होंने 1969 में चंद्रमा पर छोड़ा था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इतने सालों के बाद भी पदचिन्ह अभी भी है, अपरिवर्तित है। हवा या पानी के बिना, चंद्रमा पर कुछ भी नष्ट नहीं होता है, इसलिए चंद्र परिदृश्य पर जो कुछ भी होता है, वह वहीं रहता है।
स्वयं परमेश्वर की निरंतर उपस्थिति पर चिंतन करना और भी अद्भुत है। याकूब लिखता हैं, " हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिस में न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, ओर न अदल बदल के कारण उस पर छाया पड़ती है।" (याकूब 1:17)। प्रेरित इसे हमारे अपने संघर्षों के संदर्भ में कहता हैं: "जब किसी भी प्रकार की परेशानी आपके सामने आए, तो इसे बड़े आनंद का अवसर मानें" (पद 2) क्यों? क्योंकि हमसे एक महान और न बदलनेवाला परमेश्वर प्रेम करता हैं!
संकट के समय में, हमें परमेश्वर के निरंतर प्रावधान को याद रखने की आवश्यकता है। शायद हमें महान भजन "तेरी विश्वासयोग्यता महान है"”( “Great Is Thy Faithfulness”) के शब्द याद आ सकते हैं: “तू कभी प्रभु बदलता नहीं; / ना बदलता, ना तुम्हारा दया मिटता है; / जैसा तू है सदा रहेगा भी।” हाँ, हमारे परमेश्वर ने हमारे संसार पर अपना स्थायी पदचिन्ह छोड़ा है। वह हमेशा हमारे लिए रहेगा। उसकी विश्वासयोग्यता महान है।

अपने पड़ोसी से प्रेम करें
युवा ग्रुप में यह एक मजेदार खेल था, लेकिन इसमें हमारे लिए एक सबक था: पड़ोसी बदलने के बजाय, उनसे प्रेम करना सीखें जो आपके पास है। सभी लोग एक बड़े घेरे में बैठे हैं, सिवाय एक व्यक्ति के जो घेरे के बिच में खड़ा रहता है। वह खड़ा व्यक्ति बैठे हुए में से किसी एक से पूछता है, “क्या तुम अपने पड़ोसी से प्रेम करते हो” बैठा हुआ व्यक्ति उस प्रश्न को दो तरीकों से जवाब दे सकता है: हाँ या नहीं। उसे निर्णय लेने का मौका मिलता है यदि वह अपने पड़ोसी को किसी और से बदलना चाहेगा।
क्या हम नहीं चाहते की वास्तविक जीवन में भी हम अपना “पड़ोसी” चुन सकें? खासकर जब हमारे पास एक ऐसा सहकर्मी है जिसके साथ हमारी पटती न हो या पड़ोस का कोई पड़ोसी जो गलत समय पर मैदान की घास काटना पसंद करता है। हालाँकि, अक्सर हमें अपने कठिन पड़ोसियों के साथ रहना सीखना पड़ता है।
जब इस्राएली प्रतिज्ञा किए हुए देश में गये, परमेश्वर ने उन्हें अपने लोगों के रूप में जीने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्हें कहा गया “अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना;” (लैव्यव्यवस्था 19:18), जिसमें बकवाद या अफवाहें न फैलाना, अपने पड़ोसियों का फायदा न उठाना, और अगर हमारे पास उनके खिलाफ कुछ है तो उनसे सीधा मिलना (पद 9-18) शामिल है।
जबकि सबसे प्रेम करना कठिन है, दूसरों के साथ प्रेमपूर्ण तरीके से व्यवहार करना संभव है जब यीशु हम में और हमारे द्वारा कार्य करता है। जब हम उसके लोगों के रूप में अपनी पहचान को जीने की कोशिश करते हैं तो परमेश्वर हमें ऐसा करने के लिए बुद्धि और क्षमता प्रदान करेंगे।
