श्रेणी  |  odb

क्या यह एक संकेत है?

प्रस्ताव अच्छा लग रहा था, और ठीक वैसा ही था जैसा पीटर को चाहिए था। निकाले जाने के बाद, एक युवा परिवार के इस एकमात्र कमाने वाले ने नौकरी के लिए अधीरता/अतिउत्सुकता से प्रार्थना की थी। "निश्चित रूप से यह आपकी प्रार्थनाओं का परमेश्वर का उत्तर है," उसके मित्रों ने सुझाव दिया।

लेकिन भावी मालिक के बारे में पढ़कर पीटर को बेचैनी महसूस हुई। कंपनी ने संदिग्ध व्यवसायों में निवेश किया था और भ्रष्टाचार के लिए चिह्नित किया गया था। अंत में, पीटर ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, हालांकि ऐसा करना दर्दनाक था। "मुझे विश्वास है कि परमेश्वर चाहते हैं कि मैं सही काम करूं," उन्होंने मेरे साथ साझा किया। "मुझे बस भरोसा करना है कि वह मुझे प्रदान करेगा।"

पतरस को दाऊद की एक गुफा में शाऊल से मुलाकात का वृतांत याद आया। ऐसा लग रहा था कि उसे शिकार करने वाले व्यक्ति को मारने का पूरा मौका दिया जा रहा था, लेकिन दाउद ने विरोध किया। “यहोवा न करे कि मैं ऐसा काम करूं . . . क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है," उसने तर्क किया (1 शमूएल 24:6) दाऊद घटनाओं की अपनी स्वयं की व्याख्या और उसके निर्देश का पालन करने और सही काम करने के लिए परमेश्वर की आज्ञा के बीच अंतर करने के लिए सावधान था।

हमेशा कुछ स्थितियों में "संकेतों" को देखने की कोशिश करने के बजाय, आइए हम परमेश्वर और उसके सत्य की ओर देखें ताकि हम समझ सकें कि हमारे सामने क्या है। वह हमें वह करने में मदद करेगा जो उसकी दृष्टि में सही है।

यीशु के बारे में बात करते रहो!

एक साक्षात्कार (इंटरव्यू)में, एक संगीतकार जो मसीह में विश्वास करता है, उस समय को याद करता है जब उसे "यीशु के बारे में बात करना बंद करने" का आग्रह किया गया था। क्यों? यह सुझाव दिया गया कि उनका बैंड और अधिक प्रसिद्ध हो सकता है और गरीबों को खिलाने के लिए अधिक धन जुटा सकता है यदि वह यह कहना बंद कर दे कि उसका काम यीशु के बारे में है। इसके बारे में सोचने के बाद, उन्होंने फैसला किया, "मेरे संगीत का पूरा उद्देश्य ही मसीह में मेरे विश्वास को साझा करना है। ...किसी भी तरह [मैं] चुप रहने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि यीशु के संदेश को साझा करना ही उनकी "ज्वलंत बुलाहट [है]।"

बहुत अधिक खतरनाक परिस्थितियों में, प्रेरितों को एक समान संदेश प्राप्त हुआ। उन्हें जेल में डाल दिया गया था और चमत्कारिक ढंग से एक स्वर्गदूत द्वारा छुड़ाया गया था, जिसने उन्हें दूसरों को मसीह में अपने नए जीवन के बारे में बताना जारी रखने के लिए कहा था (प्रेरितों के काम 5:19-20) जब धर्मगुरुओं को प्रेरितों के बच निकलने का पता चला और वे अभी भी सुसमाचार की घोषणा कर रहे थे, तो उन्हें फटकार कर कहा “क्या हमने तुम्हे चिता कर आज्ञा न दी थी कि तुम इस नाम से उपदेश न करनाI”(पद. 28)

उनका जवाब: "हमें इंसानों के बजाय परमेश्वर का पालन करना चाहिए!" (वि. 29) परिणामस्वरूप, अगुवों ने प्रेरितों को कोड़े मारे और "यह आदेश देकर छोड़ दिया कि यीशु के नाम से फिर कोई बात नहीं करनाI" (पद. 40) प्रेरितों को खुशी हुई कि वे यीशु के नाम के लिए कष्ट उठाने के योग्य हैं, और “दिन प्रतिदिन. . . उपदेश देना और सुसमाचार का प्रचार करना न छोड़ाI” (पद. 42) परमेश्वर हमें उनके उदाहरण पर चलने में हमारी मदद करें!

कठिन समय में प्रार्थना

लेखक और धर्मशास्त्री रसेल मूर ने रूसी अनाथालय में भयानक सन्नाटे/चुप्पी पर ध्यान देने का वर्णन किया जहां से उन्होंने अपने लड़कों को गोद लिया था। बाद में किसी ने उन्हें बताया कि वहाँ बच्चों ने रोना इसलिए बंद कर दिया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि कोई भी उनके रोने का जवाब नहीं देगा।

जब हम कठिन समय का सामना करते हैं, तो हम भी महसूस कर सकते हैं कि कोई नहीं सुनता। और सबसे बुरी बात यह है कि हम महसूस कर सकते हैं कि परमेश्वर स्वयं हमारी पुकार नहीं सुनता या हमारे आँसू नहीं देखता। लेकिन वह देखता है! और इसलिए हमें विनती और विरोध की भाषा की आवश्यकता है जो विशेष रूप से भजन संहिता की पुस्तक में पायी जाती है। भजनकार परमेश्वर से मदद के लिए विनती करते हैं और अपनी स्थिति का विरोध भी उससे करते हैं। भजन संहिता 61 में, दाऊद अपने सृष्टिकर्ता के सामने अपनी विनतियों  और विरोधों को लाता है, यह कहते हुए, “मैं तुझे पुकारता हूं, मेरा हृदय मूर्छित हो जाता है; जो चट्टान मुझ से ऊंची है उस पर मुझको चलाI” (पद. 2) दाऊद परमेश्वर को पुकारता है क्योंकि वह जानता है कि केवल वही उसका "शरणस्थान" और "दृढ़ गढ़" हैI (पद. 3)

भजन संहिता में विनतियों  और विरोधों के लिए प्रार्थना करना परमेश्वर की संप्रभुता की पुष्टि करने और उसकी अच्छाई और विश्वासयोग्यता की गुहार लगाने का एक तरीका है। वे उस आत्मीय/सुपरिचित संबंध के प्रमाण हैं जिसे हम परमेश्वर के साथ अनुभव कर सकते हैं। कठिन क्षणों में, हम सभी इस झूठ पर विश्वास करने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं कि उसे हमारी परवाह नहीं है। लेकिन वह करता है। वह हमारी सुनता है और हमारे साथ है।

जीवन का जल

एंड्रिया का घरेलू जीवन अस्थिर था, और वह चौदह साल की उम्र में घर छोड़ कर चली गई थी, नौकरी ढूंढ रही थी और दोस्तों के साथ रह रही थी। प्यार और स्वीकृति/समर्थन के लिए तरसते हुए, वह बाद में एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहने लगी जिसने उसे ड्रग्स(नशीले पदार्थ) लेने की आदत डाल दी, उसने उसे शराब में मिला दिया जिसे वह पहले से ही नियमित रूप से पीती थी। लेकिन संबंध और पदार्थों(नशीले) ने उसकी लालसाओं को पूरा नहीं किया। वह खोजती रही, और कई वर्षों के बाद वह यीशु में विश्वास रखने वाले कुछ विश्वासियों से मिली जो उसके पास आये थे और उसके साथ प्रार्थना करने कि पेशकश की। कुछ महीनों के बाद, आखिरकार उसे वह मिल गया जो उसकी प्रेम की प्यास को बुझा सकता था— वह था यीशु।

जिस सामरी स्त्री से येशु ने कुएं पर पानी मांगा था, उस स्त्री ने भी अपनी प्यास बुझाई। वह दिन की गर्मी में वहाँ थी (यूहन्ना 4:5-7), शायद अन्य महिलाओं की नज़रों और आलोचनाओं से बचने के लिए, जो उसके कई पतियों के इतिहास और उसके वर्तमान व्यभिचारी संबंधों को जानती होंगी (पद 17-18) जब यीशु उसके पास आया और उससे पीने के लिए पानी माँगा, तो उसने उस दिन के सामाजिक सम्मेलनों को रोक दिया, क्योंकि वह, एक यहूदी शिक्षक के रूप में, सामान्य रूप से एक सामरी महिला से संगत नहीं कर सकता था। लेकिन वह उसे जीवन के जल का उपहार देना चाहता था जो उसे अनन्त जीवन की ओर ले जाएगा (पद.10) वह उसकी प्यास बुझाना चाहता था।

जब हम यीशु को अपने उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करते हैं, तो हम भी इस जीवन के जल को पीते हैं। हम तब दूसरों के साथ एक प्याला साझा कर सकते हैं जब हम उन्हें उनका अनुसरण करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

विनम्र बनो दिवस

मैं अक्सर उन अनौपचारिक छुट्टियों से मनोरंजित/विनोदित होता हूँ जिनके साथ लोग आते हैं। सिर्फ फरवरी में “स्टिकी बन डे,”  “स्वोर्ड स्वोलोअर्स डे”(sword swollowers), यहां तक ​​कि “डॉग बिस्किट एप्रिसिएशन डे” भी है! आज के दिन को “बी हम्बल डे” (विनम्र बनो दिवस) का लेबल दिया गया है। सार्वभौमिक रूप से एक गुण के रूप में मान्यता प्राप्त विनम्रता निश्चित रूप से जश्न मनाने लायक है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि हमेशा ऐसा नहीं रहा है।

विनम्रता को एक गुण नहीं, बल्कि एक कमजोरी माना जाता था, प्राचीन दुनिया इसके बजाये सम्मान को महत्त्व देती थी। अपने उपलब्धियों के बारे में शेखी बघारना अपेक्षित था, और आपको अपने रुतबे को बढ़ाने की कोशिश करनी थी, इसे कभी भी घटना नहीं था। नम्रता का अर्थ था हीनता, जैसे स्वामी का दास। लेकिन यह सब बदल गया, इतिहासकार कहते हैं, यीशु के क्रूस पर चढ़ने पर। वहां, जो "परमेश्‍वर के स्वरूप में ही था”, उसने "दास" बनने के लिए अपनी दिव्य रुतबे/हैसियत को त्याग दिया और दूसरों के लिए मरने के लिए स्वयं को विनम्र/दीन कर दियाI (फिलिप्पियों 2:6-8) इस तरह के एक सराहनीय कार्य ने विनम्रता को नए सिरे से परिभाषित करने पर मजबूर कर दिया। पहली सदी के अंत तक, यहाँ तक कि धर्मनिरपेक्ष लेखक भी मसीह द्वारा किए गए कार्यों के कारण विनम्रता को सद्‌गुण कह रहे थे।

आज हर बार जब किसी की विनम्र होने के लिए प्रशंसा की जाती है, तो सुसमाचार का सूक्ष्मता से प्रचार किया जा रहा है। यीशु के बिना, विनम्रता "अच्छी" नहीं होगी, या एक विनम्र दिन भी सोचे जाने योग्य नहीं होगा। पूरे इतिहास में परमेश्वर के विनम्र स्वभाव को प्रकट करते हुए मसीह ने हमारे लिए अपने रुतबे/हैसियत को त्याग दिया, ।