छह दशकों से अधिक समय तक, समाचार पत्रकार पौलूस हार्वे अमेरिकी रेडियो पर एक जानी–पहचानी आवाज थे। सप्ताह में छह दिन वह रंगीन लहजे़ के साथ कहते, “आप जानते हैं कि खबर क्या है, एक मिनट में आप बाकी की कहानी सुनने जा रहे हैं”। एक संक्षिप्त विज्ञापन के बाद, वह एक प्रसिद्ध व्यक्ति की एक कम जानी  कहानी सुनाते थे। लेकिन अंत तक उस व्यक्ति के नाम या किसी अन्य प्रमुख बात को न बताकर, वह  नाटकीय तरीके से रुक रुक कर और  खास वाक्य (टैगलाइन) बोलकर  श्रोताओं को प्रसन्न करते थे — “और अब आप जानते हैं — — बाकी की कहानी।”

अतीत और भविष्य की चीजों के बारे में प्रेरित यूहन्ना का दर्शन एक समान प्रतिज्ञा के साथ प्रकट होता है। हालाँकि, उनकी कहानी की शुरूआत दुखभरी होती है। वह रोना बंद नहीं कर सका जब उसने देखा कि स्वर्ग में या पृथ्वी पर कोई भी  इस योग्य नहीं जो  यह  बता सकै  कि इतिहास किस ओर जा रहा है (प्रकाशितवाक्य 4:1; 5:1–4)। तब उस ने यहूदा के गोत्र के सिंह में आशा व्यक्त करने  का शब्द सुना (पद 5)। परन्तु जब यूहन्ना ने दृष्टि की, तो विजयी सिंह को देखने के स्थान पर उसने एक मेम्ने को देखा, जो ऐसा लग रहा था मानो उसका वध किया हुआ हो  (पद 5–6)। परमेश्वर के सिंहासन के चारों ओर उत्सव की लहरों का अविश्वसनीय दृश्य दिखाई पड़ा। चौबीस प्राचीनों के साथ  अनगिनत स्वर्गदूत  और फिर पूरे स्वर्ग और  पृथ्वी की सब सृजी हुई वस्तु  जुड़े थे (पद 8–14) ।

कौन कल्पना कर सकता था कि एक क्रूस पर चढ़ाया हुआ उद्धारकर्ता सारी सृष्टि की आशा, हमारे परमेश्वर की महिमा, और हमारी बाकी कहानी होगी।