भोजन तैयार करते समय, एक युवा मां ने मांस पकाने से पहले उसे बड़े बर्तन में आधा काट कर डाल दिया। उसके पति ने उससे पूछा कि उसने मांस को आधा क्यों काटा। उसने उत्तर दिया, “क्योंकि मेरी माँ ऐसा ही करती है।”

हालाँकि, उसके पति के सवाल ने महिला की जिज्ञासा को बढ़ा दिया।उसने अपनी मां से इस परंपरा के बारे में पूछा। वह यह जानकर चौंक गई कि उसकी माँ के पास छोटा बर्तन था, वह मांस को आधा काट कर बर्तन में इसलिए डालती थी ताकि मांस उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक छोटे से बर्तन में आ सके। और क्योंकि उसकी बेटी के पास कई बड़े बर्तन थे, मांस काटने का कार्य अनावश्यक था।

कई परंपराएँ एक आवश्यकता से शुरू होती हैं, लेकिन बिना किसी प्रश्न के चलती हैं – ” हम जिस तरह से इसे करते हैं।” मानवीय परम्पराओं को थामे रहना स्वाभाविक है – कुछ ऐसा जो फरीसी अपने समय में कर रहे थेI (मरकुस 7:1-2) वे इस बात से विचलित/विक्षिप्त थे कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनके एक धार्मिक नियम को तोड़ा जा रहा है।

तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्य की रीतियों को मानते होI (पद. 8) उन्होंने प्रकट किया कि परम्पराओं को कभी भी पवित्रशास्त्र के ज्ञान का स्थान नहीं लेना चाहिए। परमेश्वर का अनुसरण करने की सच्ची इच्छा (पद. 6-7) बाहरी कार्यों के बजाय हमारे हृदय के व्यवहार पर ध्यान केंद्रित करेगी।

परंपराओं का लगातार मूल्यांकन करना एक अच्छा विचार है—जो कुछ भी हम अपने दिल के करीब रखते हैं और जिसका धार्मिक रूप से पालन करते हैं। जिन चीज़ों को परमेश्वर ने वास्तव में आवश्यक होने के लिए प्रकट किया है, उन्हें हमेशा परंपराओं का स्थान लेना चाहिए।