Month: जुलाई 2026

भलाई के लिए साधन

अपराधी को पकड़ लिया गया था, और जासूस ने अपराधी से पूछा कि उसने इतने सारे गवाहों की उपस्थिति में किसी पर इतनी बेरहमी से हमला क्यों किया। प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी: “मुझे पता था कि वे कुछ नहीं करेंगे; लोग कभी कुछ भी नहीं करते।” वह टिप्पणी उस चीज़ को चित्रित करती है जिसे “अपराध ज्ञान” कहा जाता है - किसी अपराध को अनदेखा करना, भले ही आप जानते हों कि यह किया जा रहा है।

प्रेरित याकूब ने इसी तरह के अपराध ज्ञान को संबोधित करते हुए कहा, “जो कोई भलाई करना जानता है और नहीं करता, तो यह उसके लिए पाप है” (याकूब 4:17)।

हमारे लिए अपने महान उद्धार के माध्यम से, परमेश्वर ने हमें दुनिया में भलाई के लिए अपना एजेंट (प्रतिनिधि) बनाया है । इफिसियों 2:10 पुष्टि करता है, “मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहले से हमारे करने के लिये तैयार किया ।” ये अच्छे कार्य हमारे उद्धार का कारण नहीं हैं; बल्कि, वे परमेश्वर की पवित्र आत्मा द्वारा हमारे जीवन में निवास करने से हमारे हृदयों के परिवर्तन का परिणाम हैं। आत्मा हमें उन चीजों को पूरा करने के लिए तैयार करने के लिए आत्मिक वरदान भी देता है जिनके लिए परमेश्वर ने हमें बनाया है (देखें 1 कुरिन्थियों 12:1-11)।

परमेश्वर की कारीगरी के रूप में, हम उसके उद्देश्यों और उसकी आत्मा की सशक्तता के प्रति समर्पण कर सकते हैं ताकि हम उस दुनिया में भलाई के लिए उसके साधन बन सकें, जिसे उसकी सख्त जरूरत है। बिल क्राउडर

 

कला और परमेश्वर का हृदय

मेरे माता-पिता के घर में, एक कलाकृति है जिसमें चरवाहे अपने झुंड की देखभाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि यह एक पेंटिंग की तरह दिखता है, लेकिन यह कैनवास और पेंट के बजाय पूरी तरह से लकड़ी से बना है। वस्तुओं और पात्रों के रंग, गहराई और रूपरेखा को परिभाषित करने के लिए विभिन्न प्रकार की लकड़ी का उपयोग किया गया है। हमें बाद में पता चला कि इस तरह की कला को “मैसूर वुड इनले वर्क” कहा जाता है। जब भी मैं इसे देखती हूँ, मैं आशा से भर जाती हूँ क्योंकि यह मुझे याद दिलाता है कि परमेश्वर मेरा चरवाहा है। परमेश्वर इस कलाकृति का उपयोग मुझे अपनी उपस्थिति का दिलासा देने और आश्वस्त करने के लिए करता है। और मैं इस प्रेरित कार्य और उन लकड़ी के कारीगरों के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करती हूँ जिन्हें ऐसी रचनात्मकता दी गयी है।

परमेश्वर सदियों से कला और कलाकारों को प्रेरित करता रहा है l निर्गमन में, परमेश्वर ने मूसा को बताया कि मिलाप के तम्बू में चीज़ें कैसी दिखनी चाहिए (पद.6)। फिर उसने बसलेल और ओहोलीआब को उन वस्तुओं को बनाने का काम सौंपा जो आराधना में उपयोग की जानेवाली थीं, यह कहते हुए कि, “मैं बुलाता हूँ,” “मैं परिपूर्ण करता हूँ,” “मैं देता हूँ,” और “मैं परमेश्वर की आत्मा से भरता हूँ” (पद.2-6)। उसने उन्हें “सोने, चाँदी और पीतल में और जड़ने के लिए मणि काटने में, और लकड़ी पर नक्काशी का काम” करने के लिए बुद्धि और कौशल दिया (पद.4)। परमेश्वर ने लोगों को आराधना में अपने करीब लाने के लिए कलाकारों को चुना, प्रेरित किया और उनका इस्तेमाल किया। बसलेल और ओहोलीआब के मामले की तरह, हमारे कलात्मक वरदान हमें परमेश्वर की आत्मा द्वारा दी गई हैं। यह परमेश्वर ही है जिसने हमें चुना, हमें नियुक्त किया और हमें उसके लिए बनाने के लिए अपनी आत्मा से भर दिया। हम नहीं जानते कि यह किसकी मदद करता है। लेकिन अगर हम परमेश्वर के मार्गदर्शन और प्रेरणा के तहत बनाते हैं, तो वह इसका इस्तेमाल लोगों को आराम देने और उनके और हमारे जीवन को समृद्ध बनाने के लिए करेगा। —ऍन हरिकीर्तन

 

शब्दों की जिम्मेदारी लेना

किसी त्रासदी के बाद संस्थानों द्वारा अपराध स्वीकार करना लगभग अनसुना है। लेकिन एक सत्रह वर्षीय छात्र की आत्महत्या से मौत के एक साल बाद, एक प्रतिष्ठित स्कूल ने स्वीकार किया कि उसकी सुरक्षा करने में “दुखद कमी” रही। छात्र को लगातार धमकाकर भयभीत किया गया था। और स्कूल के नेताओं ने दुर्व्यवहार के बारे में जानने के बावजूद, उसकी रक्षा के लिए कुछ नहीं किया। स्कूल अब डराने धमकाने की क्रिया से निपटने और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डराने धमकाने से होने वाली तबाही शब्दों की ताकत का एक पुष्ट उदाहरण है। नीतिवचन की पुस्तक में, हमें सिखाया जाता है कि शब्दों के प्रभाव को कभी भी हल्के में न लें, क्योंकि “जीभ के वश में जीवन और मृत्यु दोनों होते हैं “(नीतिवचन 18:21)। हम जो कहते हैं वह या तो दूसरे को ऊपर उठा सकता है या कुचल सकता है। सबसे बुरी स्थिति में, क्रूर शब्द सचमुच मौत का कारण बन सकते हैं। हम जो कहते हैं उसमें जीवन कैसे लाते हैं? पवित्रशास्त्र सिखाता है कि हमारे शब्द या तो बुद्धि से आते हैं या मूर्खता से (15:2)। हम बुद्धि की जीवन देने वाली शक्ति के स्रोत, परमेश्वर के करीब आकर ज्ञान पाते हैं (3:13, 17-19)।

हम सभी की जिम्मेदारी है - शब्दों और कार्यों में - शब्दों के प्रभाव को गंभीरता से लेना, और दूसरों ने जो कहा है उससे घायल हुए लोगों की देखभाल करना और उनकी रक्षा करना। शब्द मार सकते हैं, लेकिन दयालु शब्द ठीक भी कर सकते हैं, जो हमारे आस-पास के लोगों के लिए “जीवन का वृक्ष” (15:4) बन जाते हैं। मोनिका ला रोज़

 

टूटापन जो आशीषित करता है

उसकी पीठ झुकी हुई है, और वह छड़ी के सहारे चलता है, लेकिन उसकी कई वर्षों की गई आत्मिक अगुवाई इस बात का सबूत है कि वह परमेश्वर पर निर्भर है - जो उसकी ताकत का स्रोत है। 1993 में, रेवरेंड विलियम बार्बर को शरीर को निर्बल करने वाली एक बीमारी का पता चला था, जिसके कारण रीढ़ की हड्डी के कशेरुक (रीढ़ की हड्डी के जोड़) एक साथ जुड़ जाते हैं। बिलकुल स्पष्ट रूप से, उनसे कहा गया, “बार्बर, आपको शायद पादरी बनने के अलावा कोई और काम करने के बारे में सोचना पड़ेगा, क्योंकि चर्च नहीं चाहेगा कि [कोई विकलांग] उनका पादरी बने।” लेकिन बार्बर ने उस आहत करने वाली टिप्पणी पर काबू पा लिया। परमेश्वर ने न केवल उन्हें एक पादरी के रूप में उपयोग किया है, बल्कि वे वंचित और अधिकारहीन लोगों के लिए एक शक्तिशाली, सम्मानित आवाज़ भी रहे हैं।

हालाँकि दुनिया पूरी तरह से नहीं जानती कि विकलांग लोगों के साथ क्या करना है,मगर परमेश्वर जानता है। जो लोग सुंदरता और साहस और उन चीजों को महत्व देते हैं जो पैसे से खरीदी जा सकती हैं, वे उस अच्छाई को भूल सकते हैं जो अचानक बिन बुलाए टूटने के साथ आती है। याकूब का अलंकारिक प्रश्न और उसके नीचे का सिद्धांत विचार करने योग्य है: “क्या परमेश्वर ने इस जगत के कंगालों को नहीं चुना कि विश्वास में धनी, और उस राज्य के अधिकारी हों, जिस की प्रतिज्ञा उस ने उन से की है जो उस से प्रेम रखते हैं?” ( याकूब 2:5) जब स्वास्थ्य या ताकत या अन्य चीजें कम हो जाती हैं, तो विश्वास को कम होने की आवश्यकता नहीं होती है। परमेश्वर की शक्ति से, यह विपरीत हो सकता है। हमारी कमी उस पर भरोसा करने के लिए उत्प्रेरक बन सकती है। हमारा टूटापन, जैसा कि यीशु के साथ हुआ था, उसका उपयोग हमारी दुनिया में अच्छाई लाने के लिए किया जा सकता है। आर्थर जैक्सन