बॉब सालेम के पास अपने नाक से या यूँ कहें कि चेहरे पर चम्मच लगाकर मूंगफली को पाइक पीक(Pike Peak—एक पर्वत चोटी) तक धकेलने की स्पीड रिकॉर्ड है l उन्होंने पर्यटकों की रुकावट से बचने के लिए रात में काम करते हुए सात दिनों में यह उपलब्धि हासिल की l बॉब इस करतब को पूरा करने वाले चौथे व्यक्ति है, यानी तीन अन्य बेहद धैर्यवान लोगों ने इसे किया है l
हम कह सकते हैं कि धैर्य की उनकी ज़रूरत स्वयं-प्रदत्त थी, लेकिन जीवन में अक्सर ऐसा नहीं होता है l यह आत्मा का फल है(गलातियों 5:22) और “सिद्ध . . . और किसी बात की घटी न होने वाले” बनने के लिए एक आवश्यक गुण है l जब आस-पास के सभी लोग पूरी तरह दहशत में हों तो धैर्यवान लोग स्थिर और शांत रहते हैं l वे चाहते हैं कि स्थिति अलग हो, लेकिन उन्हें इसकी ज़रूरत नहीं है l वे बुद्धिमानी से कार्य करने के लिए परमेश्वर पर भरोसा करते हुए मार्ग पर बने रहते हैं (पद.5) l
धैर्य के साथ समस्या यह है कि इसे सीखने का केवल एक ही तरीका है l याकूब कहता है, “तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है”(पद.3) l इस तरह की जांच बड़े और छोटे तरीकों से होती है l मैं इसे एक हवाई अड्डे से लिख रहा हूँ l मेरी रात के 11.00 बजे की उड़ान में 2.00 बजे तक का विलम्ब हुआ, फिर उड़ान रद्द कर दी गयी l एक रात बिना सोए रहने के बाद, मैं कॉफ़ी पी रहा हूँ और उम्मीद कर रहा हूँ कि किसी समय इसे घर पर बनाऊंगा l मुझे हवाई अड्डे पर नींद भरा पूरा दिन बर्बाद करना पसंद नहीं है, लेकिन मेरा प्यारा पिता मुझे धैर्य रखना सिखा रहा है l
मैं प्रार्थना करता हूँ कि आज का मेरा पाठ समाप्त हो जाए, लेकिन कौन जानता है? अगली उड़ान के लिए अतिरिक्त सूची की जांच करने का समय है l माइक विटनर
आप धैर्य कैसे विकसित कर सकते हैं? यह गुण इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
हे पिता, कृपया मुझे धैर्य सीखने में मदद करें क्योंकि मैं
आप पर और आपकी प्रतिज्ञाओं पर अडिग हूँ l
