दुनिया कहानियों से भरी हुई है परन्तु उन सभी कहानियों की तुलना में सिर्फ एक ही ऐसी कहानी है जो सबसे ज्यादा बताने के योग्य हैI वह एक प्रेम और जिज्ञासा से भरपूर एक कालातीत कहानी है जो विश्व भर में 66 लेखों के संग्रह में पुराने और नए नियम के नाम से जानी जाती हैI
फिर भी, इस पुस्तक के भाग एक क्रमबद्ध रूप या निरंतरता में नहीं चलते है, अकसर इसकी कहानी के घटनाचक्र और तथ्य का ख़ुलासा छूट जाता हैI
आगे उसी कहानी को मार्ट डी हान ने पुनः बताई हैI हमने जो काल्पनिक प्रस्तुतीकरण किया है वह उन परिस्तिथियों को प्रतिबिंबित करने के लिए है जो दुनिया में सबसे अधिक प्रकाशित होने वाली और कालातीत पुस्तक- बाइबिल के लोगो स्थानों और घटनाओं के बारे में जो कुछ भी जानते है, उसी के अनुरूप हैंI
यह हमारी कहानी हैI यह हमें याद दिलाती है कि, हम कौन है, कहाँ से आए है, और कहाँ जा रहे हैI यह हमें उस राजा की स्वतंत्र दुनिया के उन चुनाव को जो हमारे है देखने में मदद करती हैI
- राजा का दर्शन और स्वतंत्रता का उपहार
- स्वर्ग का खोना और परिवार का दक्षिण की ओर बढ़ता है
- नदी के पार और विनाश
- महान शिक्षक का आगमन/प्रकट होना और छुट्टी के दिन पर मृत्यु
- अप्रत्याशित परिणाम और जीवन-परिवर्तन करने का समाचार
- राजा के दर्शन का पूरा(निर्वाह) होना
एक महान राजा एक रहस्मयी अतीत से अपने राज्य का विस्तार करने और एक स्वतंत्र दुनिया का दर्शन बांटने के लिए प्रकट होता है जिसमे नागरिक स्वेच्छा से उसके जीवन और सैद्धांतिक मूल्यों(आचरण,व्यक्तित्व और कार्यों)को सांझा करते हैंI
जब नयी दुनिया के सदस्य उसके विरुद्ध उससे विद्रोह करते है तो राजा उन पर दबाव डालकर अपने आदेश का पालन या अपना आधिपत्य स्थापित करने के बजाय उनको अपना धैर्य दिखाता है,और जो उस पर भरोसा करने के लिए उससे सहमत है वह उनके साथ रिश्ता बनाने की एक लंबी प्रक्रिया की शुरुआत करता हैI
राजा का ह्रदय स्पष्ट रूप से तब नज़र आता है जब वह स्वयं बहुत बड़ी कीमत चुकाते हुए एक सेवक के रूप में स्वयं को ढालता है और उन्हें छुड़ाने के लिए जाता है जो एक दुष्ट विद्रोही के नियंत्रण में फस गए है हालंकि राजा अपने नागरिकों की मुख्य/अंतिम सुरक्षा और सुख की रक्षा करता है फिर भी उनके दिल और दिमाग में लड़ाई जारी रहती हैI
