एक नाम का सामर्थ्य
भारत में , मुम्बई के सड़कों पर रहने वाले कुछ बच्चों की पुष्टि करने के लिए, रंजीत ने उनके नाम का एक गीत बनाया। उसने उन्हें धुन सिखाया, उन्हें जैसे बुलाया जाता है, उन्हें एक सकारात्मक स्मृति देने की उम्मीद में, प्रत्येक नाम के लिए एक अद्वित्य माधुर्य के साथ आया, उन बच्चों के लिए जो नियमित रूप से अपने नाम को प्यार से बुलाते हुए नहीं सुनते। उसने उन्हें आदर का उपहार दिया।
बाइबल में नाम महत्वपूर्ण है, अक्सर किसी व्यक्ति के व्यवहार और नए भूमिका या लक्षण को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, परमेश्वर ने अब्राम और सारै का का नाम बदले जब उन्होंने उसके साथ प्रेम की वाचा बांधी, यह वादा करते हुए की वह उनका परमेश्वर होता और वे उसके लोग होते। अब्राम, जिसका अर्थ है “महान पिता” अब्राहम बन गया, जिसका अर्थ है “बहुतों का पिता।” और सारै, जिसका अर्थ है “राजकुमारी”, सारा बन गया, जिसका अर्थ है “बहुतों की माता ” (17:5, 15)
परमेश्वर के नये नाम अनुग्रहित वादों को भी शामिल किया की वे अब और निसंतान नहीं रहेंगे। जब सारा ने अपने बेटे को जन्म दिया, वे बहुत खुश थे और उसका नाम इसहाक रखा, जिसका अर्थ है “वह हंसता है”: सारा ने कहा, “और सारा ने कहा, “परमेश्वर ने मुझे प्रफुल्लित किया है; इसलिये सब सुननेवाले भी मेरे साथ प्रफुल्लित होंगे।” (उत्पत्ति 21:6)।
जब हम लोगों को उनके नाम से बुलाते है हम लोगों को आदर और सम्मान देते हैं और पुष्टि करते की परमेश्वर ने उन्हें क्या होने के लिए बनाए। एक प्यारा उपनाम जो किसी के अद्वितीय गुण की पुष्टि करता है जैसे कोई परमेश्वर के स्वरूप में बनाया गया है कर सकता है।
मैं जहाँ का हूँ
चर्च में धन्यवाद-प्रदान सभा के अंत में, उसके सदस्यों ने अपना ख़ुशी और एकता को एक साथ घेरे में नाचने के द्वारा व्यक्त किया। बैरी(Barry) पीछे खड़ा एक बड़ी मुस्कराहट के साथ देख रहा था। वह यह कहते हुए टिप्पणी किया की वह इन अवसरों को कैसे पसंद करता है। “मैंने कहीं पाया है जहाँ मैं जनता हूँ की मैं प्रेम कर सकता हूँ और प्रेम किया जा सकता हूँ यह अब मेरा परिवार है। यह मेरा समाज है...जहाँ का मैं हूँ”
उसके बचपन में, बैरी क्रूर भावनात्मक और भौतिक पीड़ा सहा, जिसने उसके ख़ुशी चुरा लिया था। लेकिन उसके स्थानीय कलीसिया ने उसका स्वागत किया और यीशु से परिचय कराया। उनका ख़ुशी और एकता को फैलते हुए पाकर, उसने मसीह का अनुकरण करना शुरू किया और प्रेम और ग्रहण किया हुआ महसूस किया।
भजन 133 में, राजा दाऊद ने दूर पहुँचनेवाली मसीही लोगों के एकता का “अच्छा और सुखद” प्रभाव को दर्शाने के लिए शक्तिशाली तस्वीरों का उपयोग किया। उसने कहा यह किसी ऐसे व्यक्ति की तरह है जिसका बहुमूल्य तेल से अभिषेक किया जाता है, और तरल उनके पट्टे के ऊपर से बह रहा हो (2)। अभिषेक प्राचीन दुनिया में आम था, कभी-कभी एक अभिवादन के रूप में जब कोई घर में प्रवेश किया। दाऊद इस एकता को ओस के साथ भी तुलना करता है जो जीवन और आशीष को लाते हुए पहाड़ों पर गिरता है (3)।
तेल एक खुशबु बिखेरती है जो एक कमरे को भर देता है और ओस सूखे जगहों में नमी लता है। एकता का भी अच्छा और सुखद प्रभाव होता है जैसे उन लोगों का स्वागत करना जो अकेले है। आइए हम मसीह में एक होने का प्रयास करें ताकि परमेश्वर हमारे द्वारा अच्छाई को ला सके।
संकट के लिए अनुग्रह
श्रीदेवी बचपन से ही गर्दन से नीचे तक लकवाग्रस्त थीं। जबकि अन्य बच्चे बाहर खेलते थे, वह अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर, विशेष रूप से अपने पिता पर बहुत अधिक निर्भर थी। उनके गांव में मसीही फिल्म 'करुणामूर्ति' की स्क्रीनिंग के एक मौका ने उनके जीवन को छू लिया, और उन्होंने अपना दिल मसीह के लिए समर्पित कर दिया। उसके बाद वह अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों के लिए प्रोत्साहन की दूत बन गईं।
वह अनुभव से जानती थी कि दुख अक्सर आता है, लेकिन परमेश्वर उन्हें कभी नहीं छोड़ेगा जिनसे वह प्रेम करता है। हर कोई जो उसके पास निराशा के साथ आता था, उसने वह मसीह के प्रेम को साझा करती थी। अपनी दौड़ के अंत में, वह १८० से अधिक लोगों को प्रभु में लायी और कई जिनका जीवन उन्होंने छुआ था, वे स्वयं मिशनरी और सेवक बन गए।
मूसा ने भी कष्ट सहे और संघर्षों का सामना किया, परन्तु वह जानता था कि परमेश्वर की उपस्थिति उसके साथ है। जब उसने इस्राएलियों के नेतृत्व को यहोशू को सौंप दिया, तो उसने उस जवान से कहा कि वह हियाव बान्ध और दृढ़ हो, क्योंकि "तेरे संग चलनेवाला तेरा परमेश्वर यहोवा है" (व्यवस्थाविवरण ३१:६)। मूसा ने यह जानते हुए कि इस्राएल के लोगों को वादा किए गए देश में प्रवेश करते और उसे लेते समय दुर्जेय शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा, यहोशू से कहता है, “उनसे न डर न भयभीत हो" (पद ८)।
इस पतित संसार में मसीह के चेले कठिनाई और संघर्ष का सामना करेंगे, लेकिन हमारे पास सांत्वना देने और प्रोत्साहित करने के लिए परमेश्वर की आत्मा है। वह हमें कभी नहीं छोड़ेगा।
बुद्धि और समझ
1373 में, जब नॉर्विच की जूलियन तीस वर्ष की थी, वह बीमार हो गई और लगभग मर गई थी। जब उसके पादरी ने उसके साथ प्रार्थना की, तो उसने कई दर्शनों का अनुभव किया जिसमें उसने यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने पर विचार किया। चमत्कारिक रूप से अपना स्वास्थ्य ठीक होने के बाद, उसने अगले बीस साल चर्च के एक साइड रूम में एकांत में रहने, प्रार्थना करने और अनुभव के बारे में सोचने में बिताए। उसने निष्कर्ष निकाला कि “प्रेम उसका प्रयोजन था” अर्थात्– मसीह का बलिदान परमेश्वर के प्रेम की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है।
जूलियन के रहस्योद्घाटन प्रसिद्ध हैं, लेकिन लोग अक्सर जिस चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, वह समय और प्रयास है जिसे उसने प्रार्थना के साथ बिताये थे वह जानने के लिये जो परमेश्वर ने उसे बताया था। उन दो दशकों में उसने यह समझने की कोशिश की कि उसकी उपस्थिति के इस अनुभव का क्या अर्थ है, जब उसने उससे उसकी बुद्धि और मदद माँगी।
जैसा कि उसने जूलियन के साथ किया था, परमेश्वर अनुग्रहपूर्वक स्वयं को अपने लोगों पर प्रकट करता है, जैसे कि बाइबिल के वचनों के द्वारा, उसकी शांत छोटी आवाज एक गीत के माध्यम से, या यहाँ तक कि केवल उसकी उपस्थिति के प्रति जागरूकता से। जब ऐसा होता है, तो हम उसकी बुद्धि और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह वह बुद्धि है जिसे राजा सुलैमान ने अपने पुत्र को यह कहते हुए अनुकरण करने का निर्देश दिया था कि वह अपना कान बुद्धि की ओर लगाए, और अपना हृदय समझ की ओर लगाए (नीतिवचन 2:2)। तब वह परमेश्वर के ज्ञान को प्राप्त करेगा (पद 5)।
परमेश्वर हमें विवेक और समझ देने का वादा करता है। जैसे–जैसे हम उसके चरित्र और तरीकों के बारे में गहन ज्ञान में बढ़ते हैं, हम उसका सम्मान कर सकते हैं और उसे समझ सकते हैं।
उदार दान
जनरल चार्ल्स गॉर्डन (1833–1885) ने चीन और अन्य जगहों पर महारानी विक्टोरिया की सेवा की, लेकिन इंग्लैंड में रहते हुए वह अपनी आय का 90 प्रतिशत हिस्सा दे देते थे। जब उन्होंने अपने देश में अकाल के बारे में सुना, तो उन्होंने एक विश्व नेता से प्राप्त शुद्ध स्वर्ण पदक से अभिलेख को निकाला और यह कहते हुए उत्तर की ओर भेज दिया कि उन्हें इसे पिघला देना चाहिए और पैसे का उपयोग गरीबों के लिये रोटी खरीदने के लिए करना चाहिए। उस दिन उसने अपनी डायरी में लिखा था “इस संसार में जो आखिरी कीमती सांसारिक वस्तु मेरे पास थी, मैं ने प्रभु यीशु को दी है।”
जनरल गॉर्डन की उदारता का स्तर हम जो विस्तार करने में सक्षम हैं, उससे ऊपर और परे लग सकता है, लेकिन परमेश्वर ने हमेशा अपने लोगों को जरूरतमंद लोगों की देखभाल करने के लिए बुलाया है। मूसा के द्वारा दिए गए कुछ नियमों में, परमेश्वर ने लोगों को निर्देश दिया कि वे अपने खेत के किनारों पर न काटें और न ही पूरी फसल को इकट्ठा करें। इसके बजाय, दाख की बारी की कटाई करते समय उन अंगूरों को छोड़ देने के लिए कहा जो गरीबों और परदेशियों के लिए गिरे थे (लैव्यव्यवस्था 19:10)। परमेश्वर चाहता था कि उसके लोग जागरूक हों और अपने बीच में कमजोर लोगों को प्रदान करें।
हम चाहे कितना भी उदार महसूस करें, हम परमेश्वर से दूसरों को देने की अपनी इच्छा बढ़ाने, और ऐसा करने के लिए रचनात्मक तरीकों के लिए उसकी बुद्धि की तलाश करने के लिए कह सकते हैं। वह दूसरों को अपना प्यार दिखाने में हमारी मदद करना पसंद करता है।
पश्चाताप का उपहार
“नहीं! मैंने उसे नहीं किया!” जेन ने अपने किशोर बेटे को इन्कार करते हुये बहुत उदास मन से सुनाए क्योंकि वह जानती थी वह सच नहीं बोल रहा था। फिर से साइमन से पूछने से पहले कि क्या हुआ था, उसने परमेश्वर से मदद के लिए प्रार्थना की। साइमन ने इनकार करना जारी रखा।अंत में निराश होकर वह बाहर जाने लगी जब उसने अपने कंधे पर एक हाथ महसूस किया और साइमन की क्षमा याचना सुनी। उसने पवित्र आत्मा के दोषी ठहराए जाने का उत्तर दिया और पश्चाताप किया।
पुराने नियम की योएल की पुस्तक में, परमेश्वर ने अपने लोगों को उनके पापों के लिए सच्चे पश्चाताप के लिए बुलाया क्योंकि उसने पूरे मन से अपने पास लौटने के लिए उनका स्वागत किया (2:12)। परमेश्वर ने पछतावे के बाहरी कृत्यों की तलाश नहीं की, बल्कि यह कि वे अपने कठोर रवैये को नरम कर देंगे, “अपना हृदय फाड़ोए न कि अपने वस्त्र।” योएल ने इस्राएलियों को याद दिलाया कि “परमेश्वर अनुग्रहकारी और दयालु, विलम्ब से कोप करने वाला, और अति प्रेम करने वाला है” (पद 13)।
हमें अपने गुनाहों को कबूल करना कठिन लग सकता है, क्योंकि हम अपने घमंड में अपने पापों को मानना नहीं चाहते। शायद हमने सच्चाई को ठगा है, और हम अपने कर्मों को यह कहते हुए सिद्ध करते हैं की यह केवल “थोड़ा सफेद झूठ” था। पर जब हम परमेश्वर के कोमल पर दृढ़ पश्चाताप की प्रेरणा को ध्यान देते है वह हमें क्षमा करेगा और हमारे सारे अधर्मों से शुद्ध करेगा (1 यूहन्ना 1रू9)। हम अपराध बोध और शर्म से आजाद हो सकते हैं,यह जानते हुए की हम क्षमा किए गये हैं ।
आओ आराधना करें
जब उन्होंने बहु-पीढ़ी आराधना सभा में स्तुति के गीत गाए, कईयों ने आनंद और शांति का अनुभव किया। परंतु एक थकी हुए मां नहीं l जब वह अपने बच्चे को झुला रही थी, जो रोने पर था, उसने अपने पांच वर्ष के बच्चे के लिए गीत की पुस्तक पकड़ रखी थी और साथ ही साथ अपने छोटे बच्चे को दूर जाने से रोकने का प्रयास कर रही थी l तभी पीछे बैठे एक वरिष्ठ सज्जन ने उस स्त्री से कहा कि लाइए मैं आपके बच्चे को चर्च के आस-पास घुमा लाऊँ और एक युवा स्त्री ने इशारा किया कि वह उनके बड़े बच्चे के लिए गीत पुस्तक को पकड़ लेगी l 2 मिनट के अंदर उस मां का अनुभव बदल गया और वह साँस ले सकी, अपनी आखें बंद कर सकी, और परमेश्वर की आराधना कर सकी ।
परमेश्वर ने हमेशा से चाहा कि उसके लोग उसकी आराधना करें─पुरुष और स्त्री, वृद्ध और युवा, लम्बे समय से विश्वासी, और नवागंतुक l प्रतिज्ञात देश में पहुँचने से पहले जब मूसा ने इस्राएल के गोत्रों को आशीष दी, उसने उनसे एक साथ इकठ्ठा होने का आग्रह किया, “क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बालक, क्या तुम्हारे फाटकों के भीतर के परदेशी,” कि वे “सुनकर सीखें, और तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का भय मानकर” उसकी आज्ञाओं का पालन करें (व्यवस्थाविवरण 31:12)। यह परमेश्वर को आदर देता है जब हम उसके लोगों के लिए एक साथ उसकी आराधना करना संभव बनाते हैं, चाहे हमारे जीवन की कोई भी अवस्था हो l
चर्च में उस सुबह, वह माँ, वरिष्ठ सज्जन, और वह युवा स्त्री प्रत्येक ने देने और लेने के द्वारा परमेश्वर के प्रेम का अनुभव किया l शायद अगली बार जब आप चर्च में हैं, आप भी किसी की मदद करके परमेश्वर का प्रेम फैला सकते हैं या आप विनीत कार्य को स्वीकारने वाले बन सकते हैं l
परमेश्वर का दूतावास
लुडमिल्ला, एक विधवा स्त्री, जिसकी उम्र अस्सी वर्ष है, ने चेक गणराज्य में अपने घर को "स्वर्ग के राज्य का दूतावास" घोषित किया है, यह कहते हुए, "मेरा घर मसीह के राज्य का विस्तार है।" वह प्रेम भरे सत्कार के साथ उन अजनबियों और दोस्तों का स्वागत करती है जो आहत और जरूरतमंद हैं, कभी-कभी भोजन और सोने के लिए जगह प्रदान भी करती है─हमेशा एक दयालु और प्रार्थनापूर्ण भावना के साथ। अपने घर पर आने वाले लोगों की देखभाल में मदद करने के लिए पवित्र आत्मा की प्रेरणा पर भरोसा करते हुए, वह परमेश्वर द्वारा उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के तरीकों से आनंदित होती है।
लुडमिल्ला यीशु की सेवा अपने घर और दिल को खोलने के द्वारा करती है, उस प्रमुख धार्मिक नेता के विपरीत जिसके घर पर यीशु ने एक सब्त के दिन खाना खाया था। यीशु ने व्यवस्था के इस शिक्षक से कहा कि उसे "गरीब, अपंग, लंगड़े, अंधों" का अपने घर में स्वागत करना चाहिए─उनका नहीं जो उसे चुका सकते हैं (लूका 14:13)। जबकि यीशु की टिप्पणी का अर्थ है कि उस फरीसी ने यीशु का स्वागत अपने घमंड के कारण किया (पद.12), लुडमिल्ला, इतने सालों बाद, लोगों को अपने घर में आमंत्रित करती है ताकि वह "परमेश्वर के प्रेम और उसकी बुद्धि का एक साधन" बन सके।
जैसा कि लुडमिल्ला कहती हैं, नम्रता से दूसरों की सेवा करना एक तरीका है जिससे हम “स्वर्ग के राज्य के प्रतिनिधि” बन सकते हैं। हम अजनबियों के लिए बिस्तर उपलब्ध करा पाए या नहीं, हमें अलग-अलग और रचनात्मक तरीकों से दूसरों की जरूरतों को अपनी से ऊपर रखना है । आज हम संसार के अपने हिस्से में परमेश्वर के राज्य का विस्तार कैसे कर सकते है?
एक विनम्र मुद्रा
"अपने हाथों को अपनी पीठ के पीछे रखो। आप ठीक होगे।" एक समूह से बात करने के लिए जाने से पहले जान के पति ने हमेशा यही प्यार भरी नसीहत दी। जब उसने खुद को लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करते हुए या किसी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए पाया, तो उसने इस मुद्रा को अपनाया क्योंकि इसने उसे एक सिखाने योग्य, सुनने की क्षमता में डाल दिया। उसने इसका इस्तेमाल खुद को अपने सामने वालों से प्यार करने और विनम्र और पवित्र आत्मा के लिए उपलब्ध होने की याद दिलाने के लिए किया।
जान की नम्रता की समझ राजा डेविड के अवलोकन में निहित है कि सब कुछ परमेश्वर की ओर से आता है। दाऊद ने परमेश्वर से कहा, “तू मेरा प्रभु है; तेरे सिवा मेरे पास कोई अच्छी वस्तु नहीं" (भजन संहिता 16:2)। उसने परमेश्वर पर भरोसा करना और उसकी सलाह लेना सीखा: "रात को भी मेरा मन मुझे सिखाता है" (v 7)। वह जानता था कि उसके बगल में परमेश्वर के साथ, वह हिलेगा नहीं (v 8)। उसे अपने आप को फूलने की ज़रूरत नहीं थी क्योंकि वह उस शक्तिशाली परमेश्वर पर भरोसा करता था जो उससे प्यार करता था।
जब हम हर दिन परमेश्वर की ओर देखते हैं, जब हम निराश महसूस करते हैं तो उससे हमारी मदद करने के लिए कहते हैं या जब हम जीभ से बंधे हुए महसूस करते हैं तो हमें बोलने के लिए शब्द देते हैं, हम उसे अपने जीवन में काम करते हुए देखेंगे। जैसा कि जान कहते हैं, हम "परमेश्वर के साथ साझीदार" होंगे; और हम महसूस करेंगे कि अगर हमने अच्छा किया है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर ने हमें फलने-फूलने में मदद की है।
हम दूसरों को प्यार से देख सकते हैं, हमारे हाथ हमारी पीठ के पीछे नम्रता की मुद्रा में जकड़े हुए हैं और हमें याद दिलाते हैं कि हमारे पास जो कुछ भी है वह परमेश्वर से आता है।
जब आप खुद को किसी और के सामने विनम्र मुद्रा में रखते हैं तो आपको कैसा लगता है? आज आप अपने सामने के कार्यों में आपकी सहायता करने के लिए परमेश्वर पर कैसे निर्भर हो सकते हैं?
सृष्टिकर्ता परमेश्वर, आपने दुनिया और उसके भीतर जो कुछ भी बनाया है, और फिर भी आप मुझसे प्यार करते हैं और मुझे अपनी महिमा के लिए उपयोग करना चाहते हैं। मदद और ताकत के लिए आपकी ओर देखने में मेरी मदद करें।