अव्यवस्था से सन्देश तक
डैरिल बास्केटबॉल दिग्गज था जिसने अपने जीवन को नशीली पधार्थ से लगभग नष्ट कर दिया l लेकिन यीशु ने उसे स्वतंत्र कर दिया, और वह वर्षों से मुक्त है l वर्तमान में वह नशे से संघर्ष कर रहे लोगों की मदद करता है और उन्हें विश्वास की ओर ले जाता है l पीछे मुड़कर देखते हुए, वह पुष्टि करता है कि परमेश्वर ने उसकी अव्यवस्था को सन्देश में बदल दिया l
परमेश्वर के लिए कुछ भी कठिन नहीं है l जब यीशु अपने चेलों के साथ गलील सागर में एक तूफानी रात के बाद एक कब्रिस्तान के निकट पहुँचा, अँधकार से ग्रस्त एक व्यक्ति तुरंत उसके पास आया l यीशु ने उस दुष्टात्मा से बोला जो उस व्यक्ति के अन्दर थीं, उन्हें निकाल दिया, और उसे स्वतंत्र कर दिया l
जब यीशु जाने लगा, तो वह व्यक्ति यीशु के साथ आना चाहा l लेकिन यीशु ने अनुमति नहीं दी, क्योंकि उसके पास उस व्यक्ति के लिए काम था जिसे उसे करना था : “अपने घर जाकर अपने लोगों को बता कि तुझ पर दया करके प्रभु ने तेरे लिए कैसे बड़े काम किये हैं” (मरकुस 5:19) l
हम उस व्यक्ति को फिर कभी नहीं देखते हैं, लेकिन पवित्रशास्त्र हमें कुछ पहेलीनुमा दिखता है l उस क्षेत्र के लोग यीशु से “[चले जाने]” (पद.17) के लिए विनती करने लगे, लेकिन जब वह अगली बार वहां लौटा, एक बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई (8:1) l क्या वह भीड़ का इकठ्ठा होना यीशु द्वारा उस व्यक्ति को भेजे जाने का परिणाम था? क्या यह हो सकता है कि वह, जो किसी वक्त अन्धकार से ग्रस्त था, पहला मिशनरी बन गया, जो यीशु की बचाने वाली सामर्थ्य को फैला रहा था?
हम स्वर्ग के इस हिस्से को कभी नहीं जान पाएंगे, लेकिन इतना तो स्पष्ट है l जब परमेश्वर हमें सेवा करने के लिए स्वतंत्र करता है, वह एक अव्यवस्थित अतीत को आशा और प्रेम के सन्देश में बदल सकता है l
दया और अनुग्रह
एक तेजस्वी सूरजमुखी तेज गति पथ से कुछ फीट की दूरी पर, राष्ट्रीय राजमार्ग के एक सुनसान विस्तार के बीच में अपने दम पर खड़ा था, l जब मैंने उसके पास से अपनी गाड़ी निकाली, मुझे आश्चर्य हुआ कि वह वहाँ कैसे उगा था जबकि मीलों तक सूर्यमुखी के पौधे दिखाई नहीं दे रहे थे l केवल परमेश्वर ही एक पौधे को इतना कठोर बना सकता था कि वह धूसर बजरी में सड़क के इतने करीब मध्य रेखा के किनारे बढ़ सकता था l वहां वह था, बढ़ रहा था, हवा में झूम रहा था और गति से जा रहे यात्रियों का अभिवादन कर रहा था l
पुराने नियम में यहूदा के एक विश्वासयोग्य राजा की कहानी बताई गई है जो अप्रत्याशित रूप से दिखाई दिया l उसके पिता और दादा ने उत्साहपूर्वक अन्य देवताओं की उपासना की थी; लेकिन योशिय्याह आठ साल तक राज्य करने के बाद, “[जब] वह लड़का ही था [उसने] अपने मूलपुरुष दाऊद के परमेश्वर की खोज करने लगा” (2 इतिहास 34:3) l उसने यहोवा के भवन की मरम्मत कराने के लिए” श्रमिक भेजे (पद.8), और जब वे काम कर रहे थे उन्हें व्यवस्था की पुस्तक (पुराने नियम की पहली पांच पुस्तकें; पद.14) मिली l तब परमेश्वर ने योशिय्याह को यहूदा के सम्पूर्ण राष्ट्र को विश्वास में लौटने में अगुवाई करने के लिए प्रेरित किया, और वे लोग “उसके (योशिय्याह) जीवन भर” (पद.33) प्रभु की सेवा करते रहे l
हमारा परमेश्वर अप्रत्याशित दया का स्वामी है l वह जीवन की सबसे प्रतिकूल परिस्थितयों के कठिन बजरी से अप्रत्याशित रूप से अत्यधिक भलाई उत्पन्न करने में सक्षम है l उसे करीब से देखें l वह आज फिर से ऐसा कर सकता है l
सुनना मायने रखता है
“तुरंत आ जाइए l हम एक बर्फ के चट्टान से टकरा गए हैं l” ये प्रथम तीन शब्द आर एम एस कारपाथिया(Carpathia) के वायरलेस ऑपरेटर, हेरोल्ड कोट्टम के थे, जो डूबते हुए आर एम एस टाइटैनिक(Titanic) से अप्रैल 15, 1912 को 12.25 बजे सुबह प्राप्त हुए थे l कारपाथिया (Carpathia) तबाही स्थल पर पहुंचकर 706 जीवनों को बचानेवाला पहला जहाज़ होने वाला था l
कुछ दिनों के बाद अमेरिकी सिनेट की सुनवाई में, कारपाथिया(Carpathia) के कप्तान, आर्थर रोस्ट्रोन ने गवाही दी, “सब कुछ ईश्वरकृत था . . . . l वायरलेस ऑपरेटर उस समय अपने कक्ष में था, कोई भी शासकीय काम बिलकुल नहीं था, लेकिन कपड़े बदलते समय यूँही सुन रहा था . . दस मिनट के भीतर शायद वह सो गया होता, और वह उस सन्देश को नहीं सुना होता l”
सुनना मायने रखता है──विशेषकर परमेश्वर को सुनना l भजन 85 के लेखक, कोरहवंशियों, ने लिखते समय ध्यानपूर्वक आज्ञाकारिता का आग्रह किया, “मैं कान लगाए रहूँगा कि परमेश्वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्त हैं, शांति की बातें करेगा; परन्तु वे फिरके मुर्खता न करने लगें l निश्चय उसके डरवैयों के उद्धार का समय निकट हैं”(पद.8-9) l उनकी ताड़ना विशेषकर मार्मिक है क्योंकि उनके पूर्वज कोरह ने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया था और बियाबान में नाश हो गए थे (गिनती 16:1-35) l
जिस रात टाइटैनिक डूबा, एक और जहाज़ नजदीक था, लेकिन वायरलेस ऑपरेटर सो चुका था l यदि वह संकट संकेत सुना होता और भी जानें बच गई होतीं l जब हम परमेश्वर की शिक्षा को सुनकर उसकी आज्ञा मानते हैं, वह जीवन के अत्यधिक अशांत जल में भी होकर जाने में हमारी मदद करेगा l
प्रार्थना और धूल और तारे के विषय
अदिति और आकाश तुरंत बच्चा चाहते थे, लेकिन उनके चिकित्सक ने उनसे कहा कि वे एक बच्चे को जन्म देने में असमर्थ हैं । अदिति ने एक मित्र से कहा : “मैंने खुद को परमेश्वर के साथ कुछ बहुत ही ईमानदार बात करते हुए पाया ।” लेकिन यह उन “बातचीत” में से एक के बाद उसने और आकाश ने अपने पास्टर से बात की, जिन्होंने उन्हें अपने चर्च में गोद लेने की सेवा के बारे में बताया l एक साल बाद उन्हें एक दत्तक बच्चे की आशीष मिली l
उत्पति 15 में, बाइबल हमें एक और ईमानदार बातचीत के बारे में बताती है──यह संवाद अब्राम और परमेश्वर के बीच था । परमेश्वर ने उससे कहा था, “हे अब्राम, मत डर; . . . तेरा अत्यन्त बड़ा प्रतिफल मैं हूँ” (पद.1) । परन्तु, अपने भविष्य के बारे में परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के विषय अनिश्चित, अब्राम ने खुलकर उत्तर दिया : “हे प्रभु यहोवा मैं तो निर्वंश हूं . . . अतः तू मुझे क्या देगा?” (पद.2) l
पूर्व में परमेश्वर ने अब्राम से वायदा किया था, “मैं तेरे वंश को पृथ्वी की धूल के किनकों के समान बहुत करूंगा,”(13:16) अब अब्राम ने──बहुत ही मानवीय क्षण में── उसे परमेश्वर को याद दिलाया । लेकिन परमेश्वर के उत्तर पर ध्यान दे : उसने अब्राम को ऊपर देख
कर “तारागन को गिन──क्या तू उनको गिन सकता है?,” कहकर उसे आश्वस्त किया, और यह संकेत दिया कि उसका वंश ऐसा ही होगा (15:5) ।
परमेश्वर कितना अच्छा है, न केवल ऐसी स्पष्ट प्रार्थना की अनुमति देने में लेकिन कोमलता से अब्राम को आश्वस्त करने में भी! बाद में, परमेश्वर उसका नाम अब्राहम (बहुतों का पिता) कर दिया l अब्राहम की तरह, आप और मैं खुले तौर पर उसके साथ अपना हृदय साझा कर सकते हैं और जान सकते हैं कि हम उस पर करने के लिए भरोसा कर सकते हैं जो हमारे लिए और दूसरों के लिए सर्वोत्तम है l
केवल परमेश्वर पर भरोसा
कुछ लोग आपसे कह सकते हैं कि कुछ ख़ास “भाग्यशाली तंत्र-मन्त्र” ने उनके लिए अच्छा भाग्य लेकर आया l कुछ के लिए यह ‘सजावटी मछली’ है दूसरों के लिए यह विशेष सिक्के, पारिवारिक विरासत या शुभ दिन है । वस्तुएं जो सुख लाने वाली मानी जाती हैं और जिसके लिए बहुत से लोग बहुत समय और ध्यान लगाते हैं l
शुभ भाग्य में सार्वभौमिक विश्वास विभिन्न संस्कृतियों में खुद को अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शित करता है l यह हमारे परम सुख के लिए परमेश्वर के साथ सम्बन्ध के अतिरिक्त कुछ और──पैसा या मानव शक्ति या धार्मिक परम्परा भी──में भरोसा करने की हमारी मानवीय प्रवृति की ओर संकेत करता है l परमेश्वर ने अपने लोगों को इसके प्रति आगाह किया जब अश्शूर के आक्रमण ने धमकाया, और उन्होंने अपने पापों से मुड़ने और व्यक्तिगत रूप से उसकी ओर मुड़ने की जगह फिरौन की मदद खोजी : “प्रभु यहोवा, इस्राएल का पवित्र यों कहता है, ‘लौट आने और शांत रहने में तुम्हारा उद्धार है; शांत रहने और भरोसा रखने में तुम्हारी वीरता है । परन्तु तुम ने ऐसा नहीं किया, तुम ने कहा, “नहीं, हम तो घोड़ों पर चढ़कर भागेंगे l” इसलिये तुम भागोगे!’” (यशायाह 30:15-16) l
उनका “अभियान” विफल रहा (जैसे कि परमेश्वर ने कहा था कि वह होगा) और अश्शूर ने यहूदा को पूरी तरह पराजित कर दिया । लेकिन परमेश्वर ने अपने लोगों से यह भी कहा था, “तौभी यहोवा इसलिये विलम्ब करता है कि तुम पर अनुग्रह करे l” इसके बावजूद भी जब हमने कमतर वस्तुओं पर भरोसा रखा है, परमेश्वर फिर भी, उसके पास लौटने में हमारी मदद करने के लिए अपना हाथ फैलाता है l “क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं” (पद.18) l
न्याय का परमेश्वर
शायद यह इतिहास का सबसे महान “बलि की गाय” थी। हम नही जानते कि उसका नाम डेज़ी, मेडलिन, या ग्वेंडोलिन था (हर एक नाम सुझाया गया नाम है), पर शिकागो में 1871 की आग के लिए श्रीमती ओ’लियरी की गाय को दोषी माना गया जिसके कारण शहर का हर तीसरा निवासी बेघर हो गया था l लकड़ियों की संरचनाओं में से गुज़रती हुयी आग तेज हवा के कारण तीन दिनों तक जलती रही और लगभग तीन-सौ लोगों की जान ले ली l
कई वर्षों तक, लोगों को यह लगा कि किसी गौशाले में रात को जलती हुयी लालटेन को उस गाय द्वारा ठोकर मारने के कारण आग लगी थी l अगली छानबीन के बाद──126 साल बाद──पुलिस और अग्नि की शहरी समिति ने स्वीकृत प्रस्ताव पारित कर गाय और उसके मालिक को दोषमुक्त करते हुए पड़ोसियों की अनुबद्ध जांच का सुझाव दिया l
न्याय अक्सर समय लेता है, और पवित्र शास्त्र स्वीकार करता है कि यह कितना मुश्किल हो सकता है l राग में दोहराने के शब्द, "कब तक?" भजन 13 में चार बार दोहराए गए हैं, “हे परमेश्वर, कब तक?” क्या सदैव मुझे भुला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझसे छिपाए रहेगा? मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियाँ करता रहूँ, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूं? कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?” (पद. 1-2) l लेकिन अपने विलाप के मध्य, दाऊद विश्वास और आशा का कारण ढूंढ लेता है : “परन्तु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा (पद.5) ।”
यहाँ तक कि जब न्याय विलंबित होता है, परमेश्वर का प्रेम हमें कभी धोखा नहीं देगा l हम उस में भरोसा कर सकते हैं और आराम पा सकते है न केवल उस पल के लिए परन्तु हमेशा के लिए l
उसके लायक या योग्य
अफ्रीकी कांगो में एक अंग्रेजी मिशनरी चिकित्सक हेलेन रोजवेयर को 1964 में सिम्बा विद्रोह के दौरान विद्रोहियों द्वारा कैदी बना लिया गया था l बंदी बनानेवालों ने उन्हें पीटा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उसने बहुत कष्ट भोगा l उसके बाद के दिनों में, उसने खुद से पूछा, “क्या वह इसके लायक है?”
जब वह यीशु के पीछे चलने की कीमत पर विचार करने लगी तो उसने परमेश्वर को उससे उसके विषय बात करते हुए महसूस किया l वर्षों बाद उसने एक साक्षात्कारकर्ता को समझाया, “जब विद्रोह के दौरान भयानक क्षण आए और कीमत चुकाना बहुत बड़ा लग रहा था, तो प्रभु मुझसे बात करता हुए प्रतीत हुआ, ‘प्रश्न को बदल दो l ऐसा नहीं है, ‘क्या वह लायक है?’ यह ऐसा है ‘क्या मैं उसके लायक हूँ?’” ’उसने निष्कर्ष निकाला कि दर्द के बावजूद उसने सहन किया था, “ हमेशा जवाब है हाँ, वह योग्य है l’” ’
अपने खौफनाक आजमाइश के दौरान परमेश्वर के अनुग्रह के कार्य के कारण, हेलेन रोजवेयर ने फैसला किया कि वह उद्धारकर्ता जिसने उसके लिए मृत्यु सही, उसका अनुसरण करना योग्य था चाहे वह जिसका भी सामना कर रही थी l उसके शब्द, “वह योग्य है” प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में यीशु के सिंहासन के चारों ओर के लोगों की पुकार की प्रतिध्वनि है l “और वे ऊंचे शब्द से कहते थे, ‘वध किया हुआ मेम्ना ही सामर्थ्य और धन और ज्ञान के योग्य है!’” (5:12) l
हमारे उद्धारकर्ता ने दुःख उठाया और लहू बहाया और हमारे लिए मृत्यु सही, खुद को पूरी तौर से बलिदान कर दिया, ताकि हम सेंत-मेंत में अनंत जीवन और आशा प्राप्त करें l उसका सम्पूर्ण हमारे सम्पूर्ण की मांग करता है l वह योग्य है!
चलें, दौड़ें नहीं
मैं उसे हर दिन सुबह का स्वागत करते हुए देखता हूँ l वह हमारी स्थानीय तेज गति से चलनेवाली(power walker) थी l जब मैं अपने बच्चों को स्कूल ले जाता था, वह सड़क के किनारे होती थी l एक बड़ा हेडफ़ोन लगाई हुई और घुटने तक ऊँचे, रंगीन मोज़े, पहनी हुई वह हाथों और पैरों को बारी-बारी से चलाती हुई, और हमेशा एक पैर को धरती के संपर्क में रखते हुए चलती थी l यह खेल दौड़ने या धीरे-धीरे दौड़ने(jogging) से अलग है l पावर वॉकिंग में जानबूझकर संयम, दौड़ने के लिए शरीर के स्वाभाविक इच्छा पर प्रबल होना शामिल है l हालाँकि यह ऐसा नहीं लगता है, लेकिन दौड़ने या जॉगिंग करने में जितनी ऊर्जा, फोकस और शक्ति शामिल है, उतनी ही इसमें है l लेकिन यह नियंत्रण में है l
ताकत नियंत्रण में─यही कुंजी है l बाइबल की विनम्रता, पावर वॉकिंग की तरह, अक्सर कमजोरी के रूप में देखी जाती है l सच यह है, यह वैसी नहीं है l विनम्रता हमारी ताकत या क्षमताओं को कम करना नहीं है, बल्कि उन्हें सुबह-सुबह चलने वाले पावर वॉकर के दिमाग द्वारा निर्देशित बाहों और टांगों और पैरों की तरह बहुत अधिक नियंत्रित करने की अनुमति देता है l
मीका के शब्द “नम्रता से” चलना परमेश्वर के आगे जाने की हमारे प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए एक आह्वान हैं l वह कहता है, “तू न्याय से काम करे, और कृपा से प्रीति रखे” (6:8), और वह अपने साथ कुछ करने की और जल्दी करने की इच्छा उत्पन्न कर सकता है l यह न्यायसंगत है क्योंकि हमारे संसार में दैनिक अन्याय अत्यधिक अभिभूत करने वाला है l लेकिन हम परमेश्वर द्वारा नियंत्रित और निर्देशित हों l हमारा लक्ष्य यह है कि इस धरती पर उसके राज्य के आगमन में उसकी इच्छा और उद्देश्य पूरे हों l
कठोर भूमि और कोमल दया
जब जेम्स सिर्फ छह साल का था, उसके बड़े भाई डेविड की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई l यह डेविड के चौदहवें जन्मदिन से पहले का दिन था l इसके बाद के वर्षों में, जेम्स ने अपनी माँ, मार्गरेट को दिलासा देने की पूरी कोशिश की, जो कभी-कभी अपने गहरे दुःख में खुद को याद दिलाती थी कि उसके बड़े बेटे को कभी बड़े होने की चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा l जेम्स बैरी की फलदायक कल्पना में, दशकों बाद वही विचार अत्यधिक प्रिय बच्चों की कहानी चरित्र के लिए प्रेरणा बन जाएगा, जो कभी वृद्ध नहीं होगा : पीटर पैन l फुटपाथ की दरार से फूटकर निकलनेवाले फूल की तरह, अकल्पनीय व्यथा की कठोर भूमि से भी उत्कृष्ट उभरा l
यह कितना सुकून देनेवाला विचार है कि परमेश्वर, असीम रूप से अधिक रचनात्मक तरीके से, हमारी सबसे कठिन परिस्थितियों में से अच्छा उत्पन्न करने में सक्षम है l रूत के पुराने नियम की कहानी में इसका एक सुंदर चित्रण है l नाओमी ने अपने दो बेटों को खो दिया, जिससे वह किसी साधन या सहारा के बगैर रह गयी l उसकी विधवा बहू रूत ने नाओमी के साथ रहकर उसकी मदद करने और उसके परमेश्वर की सेवा करने का चुनाव किया (रूत 1:16) l अंत में, परमेश्वर के प्रावधान से उसे अप्रत्याशित खुशी मिली l रूत ने दोबारा विवाह किया और उसके एक बेटा हुआ, और उन्होंने उस “लड़के का नाम ओबेद रखा l यिशै का पिता और दाऊद का दादा वही हुआ” (4:17) l उसे यीशु के पूर्वजों में भी सूचीबद्ध किया जाना था (मत्ती 1:5) l
परमेश्वर की कोमल दया हमारी थाह लेने की क्षमता से परे पहुँचती है और हमसे आश्चर्यजनक स्थानों में मुलाकात करती है l देखते रहिये! शायद आज आप इसे देख सकेंगे l