मजबूती से खत्म करना
103 की उम्र में, मन कौर नामक एक महिला पोलैंड में 2019 विश्व मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप के दौरान भारत की सबसे उम्रदराज महिला एथलीट के रूप में प्रतिस्पर्धा की। उल्लेखनीय रूप से कौर ने चार स्पर्धाओं (भाला फेंक, गोला फेंक, 60 मीटर डैश और 200 मीटर दौड़) में स्वर्ण पदक जीते। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि वह 2017 चैंपियनशिप में जितना तेज दौड़ी थी, उससे कहीं ज्यादा तेज दौड़ीं। अपनी दूसरी शताब्दी में दौड़ रही परदादी, कौर ने दिखाया कि मजबूती से खत्म कैसे करना है।
प्रेरित पौलुस ने एक छोटे शिष्य, तीमुथियुस को लिखा, कि वह अपने अंतिम वर्षों में कैसे प्रवेश करेगा। “.. मेरे कूच का समय आ पहुँचा है। ” पौलुस ने (2 तीमुथियुस 4:6) में लिखा। अपने जीवन पर विचार करते हुए, उसे विश्वास था कि वह मजबूती से खत्म कर रहा है। “मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ,” (v. 7)। वह इसलिये आश्वस्त नहीं था क्योंकि उसने अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों की गणना की थी या अपने व्यापक प्रभाव का सर्वेक्षण किया था (भले ही वे विशाल थे)। बल्कि, वह जानता था कि उसने “विश्वास की रखवाली की है” (v. 7)। वह प्रेरित यीशु के प्रति वफादार रहा। दुखों और खुशियों के मध्य में, उसने उसका अनुसरण किया जिसने उसे विनाश होने से बचाया था। और वह जानता था कि यीशु एक “धर्म का वह मुकुट” के साथ तैयार खड़ा था (v. 8), उसके विश्वासयोग्य जीवन का आनंदमय समापन।
पौलुस कहता हैं कि यह ताज कुछ संभ्रांत लोगों के लिए नहीं बल्कि “उन सब के लिए भी जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।” (v.8)। जैसे हम नए साल में प्रवेश करते हैं, हम याद रखें कि यीशु उत्सुकता से उन्हें ताज पहनाने के लिए खड़े है, जिन्होंने उससे प्यार किया है, और हम मजबूती से खत्म करने के लिए जी सके।
परमेश्वर को अपना भविष्य सौंपना
2010 में, लाज़लो हान्याज़(Laszlo Hanyecz) ने बिटकॉइन के साथ पहली खरीददारी की (एक डिजिटल मुद्रा जो तब एक पैसे के एक अंश के बराबर मूल्य की थी), दो पिज़्ज़ा के लिए 10,000 बिटकॉइन का भुगतान किया ($25 – तब लगभग 1,125 रुपये थे) l 2021 में, वर्ष के दौरान अपने उच्चतम मूल्य पर, उन बिटकॉइन की कीमत (लगभग 3,900 करोड़ रुपये) से अधिक होती l मूल्य के आसमान छूने से पहले, वह सिक्कों के साथ पिज़्ज़ा के लिए भुगतान करता रहा, उसने कुल 100,000 बिटकॉइन खर्च कियेl यदि वह उन बिटकॉइन को रखा होता, तो उनका मूल्य उसे अड़सठ गुना से अधिक मिला होता जो उसे अरबपति बना देता और उसे फ़ोर्ब्स की “दुनिया के सबसे अमीर लोगों” की सूची में डाल देता l यदि केवल उसे पता होता कि भविष्य में क्या आ रहा है l
बेशक, होन्याज़ संभवतः नहीं जान सकता था l हममें से कोई नहीं जान सकता था l भविष्य को समझने और नियंत्रित करने के हमारे प्रयासों के बावजूद, सभोपदेशक सच कहता है : “कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा l (सभोपदेशक 10:14) l हममें से कुछ लोग खुद को यह सोचकर भ्रमित करते हैं कि हमें जितना जानना चाहिए हैं उससे अधिक जानते हैं, या इससे भी बदतर, कि हमारे पास किसी अन्य व्यक्ति के जीवन या भविष्य के बारे में कुछ विशेष अंतर्दृष्टि है l लेकिन जैसा सभोपदेशक स्पष्ट रूप से पूछता है : “कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?” (पद.14) l कोई नहीं l
बाइबल एक बुद्धिमान और मूर्ख व्यक्ति की तुलना करती है, और दोनों के बीच कई विशिष्टताओं में से एक भविष्य के बारे में दीनता है (नीतिवचन 27:1) l एक बुद्धिमान व्यक्ति यह पहचानता है कि केवल परमेश्वर ही वास्तव में जानता है कि क्षितिज के पार क्या है जब वे निर्णय लेते हैं l लेकिन मूर्ख लोग उस ज्ञान का अनुमान लगाते हैं जो उनका है ही नहीं l हमें बुद्धि होनी चाहिए, कि हम अपना भविष्य उसे सौंप दें जो वास्तव में इसे जानता है l
एक अलग भविष्य की कल्पना
अमेरिका के छोटे से शहर नियोदेशा के तीन सौ मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों ने एक आश्चर्यजनक स्कूल असेंबली में प्रवेश किया। फिर वे यह सुनकर अविश्वास में बैठ गए कि उनके शहर से जुड़े एक दम्पति ने अगले पच्चीस वर्षों के लिए प्रत्येक नियोदेशा छात्र के लिए कॉलेज ट्यूशन का भुगतान करने का फैसला किया है। छात्र स्तब्ध, अति प्रसन्न और आँसुओ से भरे थे।
नियोदेशा आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित था, जिसका मतलब था कि कई परिवार इस बात को लेकर चिंतित थे कि कॉलेज के खर्चों को कैसे पूरा किया जाए। यह दान एक पीढ़ीगत परिस्थिति को बदलने वाला था, और दानदाताओं को यह आशा थी कि यह मौजूदा परिवारों को तो तुरंत प्रभावित करेगा ही, दूसरों को भी नियोदेशा में आने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उनकी इस उदारता के द्वारा वे नई नौकरियों, नई जीवन शक्ति-शहर के प्रज्वलित होने की कल्पना कर रहे थे।
परमेश्वर ने चाहा कि उसके लोग न केवल अपनी मूल आवश्यकताओं की ओर ध्यान देकर बल्कि अपने संघर्षरत पड़ोसियों के लिए एक नए भविष्य की कल्पना करके भी उदार बनें। परमेश्वर के निर्देश स्पष्ट थे: "फिर यदि तेरा कोई भाईबन्धु कंगाल हो जाए, और उसकी दशा तेरे सामने तरस योग्य हो जाए, तो तू उसको सम्भालना;" (लैव्यव्यवस्था 25:35)। उदारता न केवल बुनियादी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के बारे में थी, बल्कि इस बात पर भी विचार करने के बारे में थी कि एक समुदाय के रूप में उनके भविष्य के जीवन में एक साथ क्या आवश्यकता होगी। परमेश्वर ने कहा, "उसको सम्भालना; ...तेरे संग रहे। " (पद 35)।
देने का सबसे गहरा रूप एक अलग भविष्य की कल्पना करता है। परमेश्वर की विशाल, रचनात्मक उदारता हमें उस दिन की ओर प्रोत्साहित करती है जब हम सभी एक साथ पूर्णता और भरपूर जीवन जीएंगे।
कड़वाहट पर करुणा
जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर टावर्स 11 सितम्बर 2001, में गिरा था, मलबे में मरने वालों में ग्रेग रोड्रिगेज भी शामिल थे। जब उसकी माँ, फीलिस और उसके पिता शोकित हुए, उन्होंने इस तरह के भीषण हमले पर उनकी प्रतिक्रिया पर भी ध्यान से विचार किया। 2002 में, फीलिस आइचा अल-वेफे एक व्यक्ति की मां से जिस पर आतंकवादियों की मदद करने का आरोप लगाया था मुलाकात की। फीलिस ने कहा वह “उसके पास पहुंची और मेरी बाहें खोल दीं। हम गले लगाए और रोये...आइचा और मेरे लिए एक तत्काल संबंध था ...हम दोनों हमारे पुत्रों के कारण पीड़ित थे।”
फीलिस आइचा से मिली और दर्द और दुःख बाँटा। फीलिस ने विश्वास किया की जो रोष उसके बेटे की मृत्यु पर जैसा कि वह उचित था, उसकी पीड़ा को ठीक नहीं कर सका। आइचा की पारिवारिक कहानी सुनकर, फीलिस ने करुणा महसूस की, उन्हें केवल शत्रु के रूप में देखने की परीक्षा का विरोध किया। वह न्याय चाहती थी, लेकिन विश्वास कि, की हमें बदला लेने के प्रलोभन को छोड़ना होगा जो की अक्सर जब हमारे साथ अन्याय होता है तब हमें जकड़ लेता है।
प्रेरित पौलुस ने इस विश्वास को बाँटा, और हमें चेतावनी दिया “सब प्रकार की कड़वाहट, और प्रकोप और क्रोध, ... सब बैरभाव समेत तुम से दूर की जाए।” (इफिसियों 4:31)। जब हम इन विनाशकारी शक्तियों को त्याग देते हैं, तो परमेश्वर का आत्मा हमें नए दृष्टिकोण से भर देता है। पौलुस कहता है “एक दूसरे पर कृपालु और करुणामय हो, ” (32)। उग्र प्रतिशोध से इनकार करते हुए भी गलत को सही करने के लिए काम करना संभव है। आत्मा हमें करुणा दिखाने में मदद करें जो कड़वाहट पर काबू पाती है.
सही रास्तों को पहचानना
किसी ने विश्वास नहीं किया होगा कि सोलह वर्षीय ब्राजीलियाई स्केटबोर्डर फेलिप गुस्तावो "ग्रह पर सबसे प्रसिद्ध स्केटबोर्डर्स में से एक" बन जाएगा। गुस्तावो के पिता का मानना था कि उनके बेटे को पेशेवर रूप से स्केटिंग के अपने सपने को पूरा करने की जरूरत है, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उनके पिता ने अपनी कार बेच दी और अपने बेटे को फ्लोरिडा में एक प्रसिद्ध स्केटिंग प्रतियोगिता में ले गए। गुस्तावो के बारे में किसी ने नहीं सुना था। . . जब तक वह जीते नहीं। और जीत ने उन्हें एक अद्भुत करियर में पहुँचा दिया।
गुस्तावो के पिता में अपने बेटे के दिल और जुनून को देखने की क्षमता थी। "जब मैं एक पिता बनूँ ," गुस्तावो ने कहा, "मैं चाहता हूँ की मैं कम से कम वो ५ प्रतिशत बन पाऊ जो मेरे पिता मेरे लिए थे।
नीतिवचन वर्णन करता है उस अवसर का जो माता-पिता के पास होता है जिसमें वें अपने बच्चों को यह पहचानने में मदद करे कि परमेश्वर ने उनके दिल, ऊर्जा और व्यक्तित्व को किस विशेष तरह से तैयार किया है—और फिर उन्हें उस पथ की ओर निर्देशित और प्रोत्साहित करे जो दर्शाता है कि परमेश्वर ने उन्हें क्या होने के लिए बनाया है। लेखक ने कहा, "बच्चों को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस में उसको चलना चाहिए, और वह बुढ़ापे में भी उस से न हटेगा" (२२:६)।
हमारे पास हो सकता है विशाल संसाधन या गहन ज्ञान न हो। पर, परमेश्वर की बुद्धि (वव. १७-२१) और हमारे चौकस प्रेम के साथ, हम अपने ही प्रभाव क्षेत्र में अपने बच्चों और अन्य बच्चों को एक बहुत बड़ा उपहार दे सकते हैं। हम उन्हें परमेश्वर पर भरोसा और उन रास्तों को जिनका वे जीवन भर अनुसरण कर सकते हैं पहचानने में मदद कर सकते है (३:५-६)।
पूरा घर
अपने धारीदार जंपसूट पहने, जेम्स पोर्टेबल पूल में चढ़ गया जहां उसे जेल के पादरी ने बपतिस्मा दिया था। हालाँकि जेम्स की खुशी कई गुना बढ़ गई, जब उसने सुना कि उसकी बेटी ब्रिटनी ने —एक कैदी भी— उसी दिन बपतिस्मा लिया था— उसी पानी में! जब उन्हें एहसास हुआ कि क्या हुआ है, तो कर्मचारी भी भावुक हो गए। “एक आंख भी सूखी नहीं थी,” पादरी ने कहा। वर्षों तक जेल में कई बार रहने से ब्रिटनी और उसके पिता दोनों ही परमेश्वर से क्षमा चाहते थे। परमेश्वर ने एक साथ उन्हें नया जीवन दिया।
पवित्रशास्त्र एक और जेल मुठभेड़ का वर्णन करता है–इस बार एक जेलर के साथ–जहाँ यीशु के प्रेम ने एक पूरे परिवार को बदल दिया। एक भयंकर भूकंप के जेल को हिलाने के बाद, और जेल के दरवाजे खुलने के बाद पौलुस और सीलास भागे नहीं बल्कि अपनी कोठरी में रहे (प्रेरितों के काम16:26–28) । उनके न भागने से कृतज्ञता से भरा जेलर उन्हें अपने घर ले गए और अंततः जीवन बदलने वाला प्रश्न पूछा, “उद्धार पाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए? (पद 30) ।
“प्रभु यीशु पर विश्वास करो” उन्होंने उत्तर दिया, “तू और तेरा घराना” (पद 31)। यह उत्तर न केवल व्यक्तियों पर बल्कि पूरे परिवारों पर दया करने की ईश्वर की इच्छा को प्रकट करता है। परमेश्वर के प्रेम का सामना करते हुए, वे सभी, जेलर और उसके पूरा घराना, परमेश्वर पर विश्वास करने लगे (पद 34)। यद्यपि हम अक्सर उन लोगों के उद्धार के लिए उत्सुक होते हैं जिनसे हम प्रेम करते हैं, हम भरोसा कर सकते हैं कि परमेश्वर हमसे अधिक उनसे प्रेम करता है। वह हम सभी को, हमारे पूरे घर को, नया बनाना चाहता है।
एक दूसरे की देख रेख करना
जानकी ने कोयंबटूर के एक गाँव में डॉक्टर के रूप में काम किया। कई साल पहले, उसने एक गर्भवती लड़की का इलाज किया, जिसकी शादी 14 साल की कम उम्र में हो गई थी; और उसने एक लड़की को जन्म दिया था। बालिकाओं के प्रति प्रतिकूल प्रवृत्ति के कारण, उसका परिवार बच्चे को पास की नदी में डुबाना चाहता था। परिवार की क्रूर मंशा जानते हुये जानकी ने चुपके से बच्चे और मां को सुरक्षित निकाल लिया। जानकी ने माँ को अपने घर में आश्रय, सुरक्षा और काम प्रदान किया और वे जानकी के परिवार का हिस्सा बन गए। जानकी ने न केवल बच्चे को बचाया, बल्कि उसने उस बच्चे में भी निवेश किया जो बड़ी होकर डॉक्टर बनी।
यद्यपि पवित्रशास्त्र बार–बार हमें एक दूसरे के प्रति चौकस रहने का निर्देश देता है, लेकिन कभी कभी अपनी स्वयं की चिंताओं से परे देखना कठिन होता है। भविष्यद्वक्ता जकर्याह ने इस्राएल को फटकार लगाई, जो परमेश्वर की आराधना करने या दूसरों की सेवा करने के बजाय “अपने लिए दावतें कर रहे थे“ (जकर्याह 7:6)। अपने साझे साम्प्रदायिक जीवन की उपेक्षा करते हुए उन्होंने अपने पड़ोसियों की आवश्यकता की अवहेलना की। जकर्याह ने परमेश्वर के निर्देशों को स्पष्ट किया— “लोगों का सच्चा न्याय करना, एक दूसरे पर दया और करुणा दिखाओ। और विधवा या अनाथ, परदेशी या कंगाल पर अन्धेर न करना (पद 9:10)।
जबकि हमारी अपनी ज़रूरतों को पूरा करना आसान है, विश्वास हमें दूसरों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बुलाता है। ईश्वरीय अर्थव्यवस्था में सभी के लिए बहुत कुछ है। और परमेश्वर अपनी दया में, उस भरपूर में से कुछ को दूसरों को देने के लिए हमें उपयोग करने के लिए चुनता है।
अब हम अनाथ नहीं
गाय ब्रायंट, जो अविवाहित थे और अपनी कोई संतान नहीं थी, न्यूयॉर्क शहर के बाल कल्याण विभाग में काम करते थे। प्रतिदिन उन्हें पालन-पोषण करने वाले माता-पिता की अत्यन्त आवश्यकता महसूस थी और इस समस्या का सामना करना पड़ता था और उन्होंने इसके बारे में कुछ करने का फैसला किया। एक दशक से अधिक समय तक, ब्रायंट ने पचास से अधिक बच्चों का पालन-पोषण किया, एक बार एक ही समय में नौ बच्चों की देखभाल की। ब्रायंट ने समझाया, "हर बार जब मैं घूमा तो एक बच्चा था जिसे रहने के लिए जगह की जरूरत थी।" "यदि आपके घर और दिल में जगह है, तो आप बस इसे करते है। आप वास्तव में इसके बारे में अधिक नहीं सोचते।" पालक बच्चे जो बड़े हो गए हैं और अपना जीवन स्थापित कर चुके हैं, उनके पास अभी भी ब्रायंट के अपार्टमेंट की चाबियां हैं और अक्सर "पौप्स" के साथ रविवार को दोपहर के भोजन के लिए आते हैं। ब्रायंट ने बहुतों को पिता का प्यार दिया है।
पवित्र शास्त्र हमें बताता हैं कि परमेश्वर उन सभी को स्मरण रखते हैं जिन्हें भुला दिया जाता है या अलग कर दिया जाता है। हालाँकि कुछ विश्वासी इस जीवन में खुद को बेसहारा और असुरक्षित पाते है, पर वह उनके साथ रहने की प्रतिज्ञा करता है। परमेश्वर "अनाथों का पिता" है (भजन 68:5)। यदि, उपेक्षा या त्रासदी के कारण, हम अकेले हैं, तब भी परमेश्वर है — हम तक पहुंच रहा है, हमें निकट खींच रहा है, और हमें आशा दे रहा है। वास्तव में, वह "अनाथों का घर बसाता है" (पद 6)। यीशु में, अन्य विश्वासी हमारे आत्मिक परिवार के हैं।
हमारी चुनौतीपूर्ण पारिवारिक कहानियाँ, हमारा अलगाव, हमारा परित्याग, या हमारी संबंधपरक शिथिलता जो भी हो, हम जान सकते हैं कि हमसे प्रेम किया गया है। परमेश्वर के साथ, हम अब अनाथ नहीं हैं।
पूरी दुनिया के लिए चंगाई
पश्चिमी स्लोवेनिया में एक दूरस्थ तंग घाटी में एक गुप्त चिकित्सा सुविधा (फ्रांजा पार्टिसन अस्पताल) में बहुत से कर्मचारी थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हजारों घायल सैनिकों की देखभाल करते थे — सभी नाजियों से छिपे रहते थे। हालांकि इस सुविधा का पता लगाने के कई नाजी प्रयासों से पता लगाने से बचना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, इससे भी अधिक उल्लेखनीय यह है कि अस्पताल (स्लोवेनिया प्रतिरोध आंदोलन द्वारा स्थापित और संचालित) दोनों मित्र देशों और एक्सिस सेनाओं के सैनिकों की देखभाल करता है। अस्पताल ने सभी का स्वागत किया।
पवित्रशास्त्र हमें पूरी दुनिया को आध्यात्मिक रूप से चंगा होने में मदद करने के लिए बुलाता है। इसका मतलब है कि हमें सभी के लिए करुणा रखने की जरूरत है, चाहे उनके विचार कुछ भी हों। हर कोई, चाहे उनकी विचारधारा कुछ भी हो, मसीह के प्रेम और दया के पात्र हैं। पौलुस जोर देकर कहता है कि “यीशु का सर्वव्यापी प्रेम” हमें विवश करता है, क्योंकि हम जानते हैं कि एक सब के लिये मरा (2 कुरिन्थियों 5:14)। हम सभी पाप की बीमारी से पीड़ित हैं। हम सभी को यीशु की क्षमा के उपचार की सख्त जरूरत है। और वह हमें चंगा करने के लिए हम सब की ओर बढ़ा है।
फिर, एक आश्चर्यजनक कदम में, परमेश्वर ने हमें सुलह का संदेश सौंपा (पद 19)। परमेश्वर हमें घायल और टूटे हुए लोगों (हमारे जैसे) की देखभाल करने के लिए आमंत्रित करता है। हम चंगाई के कार्य में भाग लेते हैं जहाँ बीमारों को उसके साथ मिल कर स्वस्थ किया जाता है। और यह मेल–मिलाप, यह चंगाई, उन सभी के लिए है जो इसे प्राप्त करेंगे।